Jaipur Nagar Nigam Congress Candidates List: कांग्रेस ने नामांकन के बाद जारी की सूची, जानिए कौन हैं मैदान में
जयपुर नगर निगम चुनाव में प्रत्याशियों के चयन को लेकर कांग्रेस और बीजेपी दोनों दलों को माथापच्ची करनी पड़ी। नामांकन दाखिल करने का समय पूरा होने के दो घंटे बाद कांग्रेस ने अपनी सूची जारी की। कांग्रेस ने युवाओं को प्रतिनिधि…

सौजन्य से:- Navbharat Times
जयपुर नगर निगम चुनाव में प्रत्याशियों के चयन को लेकर कांग्रेस और बीजेपी दोनों दलों को माथापच्ची करनी पड़ी। नामांकन दाखिल करने का समय पूरा होने के दो घंटे बाद कांग्रेस ने अपनी सूची जारी की। कांग्रेस ने युवाओं को प्रतिनिधित्व का अधिक अवसर दिया है, जिसमें ज्यादातर प्रत्याशी 50 वर्ष से कम उम्र के हैं।
जयपुर: निकाय चुनाव में इस बार प्रत्याशियों के चयन को लेकर जमकर घमासान हुआ। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही प्रमुख दलों को काफी माथापच्ची करनी पड़ी। बगावत का डर ऐसा था कि नामांकन दाखिल करने के अंतिम समय तक दावेदारों को कॉल करके नामांकन करने के लिए कहा जाता रहा लेकिन प्रत्याशियों की लिस्ट उपलब्ध नहीं कराई। हालांकि बीजेपी की ओर से नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन सुबह 10 बजे प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी लेकिन कांग्रेस ने नामांकन दाखिल करने का समय पूरा होने के दो घंटे बाद प्रत्याशियों की सूची सार्वजनिक की।
बीजेपी से ज्यादा कांग्रेस को बगावत का डर
निकाय चुनाव में नामांकन दाखिल करने की तिथि 27 अगस्त से 31 अगस्त थी। इन पांच दिनों के दरमियान भी दो दिन का अवकाश रहा। एक छुट्टी रक्षाबंधन की और दूसरी रविवार की। प्रत्याशियों को नामांकन दाखिल करने के महज तीन दिन (27, 29 और 31 अगस्त) मिले। बीजेपी और कांग्रेस ने नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन 31 अगस्त की सुबह तक कोई सूची जारी नहीं की। बीजेपी ने सोमवार 31 अगस्त की सुबह करीब दस बजे लिस्ट जारी कर दी लेकिन कांग्रेस ने नामांकन का समय पूरा होने के दो घंटे बाद लिस्ट सार्वजनिक की। शाम सवा पांच बजे शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के निवास पर प्रेस वार्ता के दौरान प्रत्याशियों की सूची जारी की गई। यानी कांग्रेस को बगावत का डर ज्यादा सता रहा था।
कांग्रेस का लक्ष्य मिशन 100
सोमवार शाम सवा पांच बजे कांग्रेस के जयपुर शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा के आवास पर प्रेसवार्ता की गई। इस प्रेस वार्ता के दौरान सुनील शर्मा के साथ निकाय चुनाव प्रभारी रोहित बोहरा, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और विधायक रफीक खान मौजूद रहे। सुनील शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने युवाओं को प्रतिनिधित्व का ज्यादा अवसर दिया है। ज्यादातर प्रत्याशी 50 वर्ष से कम उम्र के हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य जयपुर के 150 वार्डों में से कम से कम 10 वार्ड जीतने का है। उन्होंने भरोसा जताया कि जयपुर नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर में बिना सूचना के विदेशी नागरिक को ठहराया: 24 घंटे में नहीं दी ऑनलाइन जानकारी; गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ केस दर्ज - Ajmer News

राजस्थान में मॉब लिंचिंग: चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई, 20-25 लोगों ने युवक को इतना पीटा कि चली गई जान

राजस्थान: दिव्या के धरने के बाद ADM तैनात, CI को हटाया गया, जानें मथानिया चुनाव विवाद में अब तक क्या हुआ?


