जयपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, माइक्रोलाइट विमान से टकराया ग्राउंड हैंडलिंग वाहन - jaipur airport microflight accident ground vehicle collision
जयपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, माइक्रोलाइट विमान से टकराया ग्राउंड हैंडलिंग वाहन जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार सुबह एक माइक्रोलाइट विमान को रनवे पर ले जाते समय ग्राउंड हैंडलिंग वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे व…

सौजन्य से:- Jagran
जयपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, माइक्रोलाइट विमान से टकराया ग्राउंड हैंडलिंग वाहन
जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार सुबह एक माइक्रोलाइट विमान को रनवे पर ले जाते समय ग्राउंड हैंडलिंग वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे विमान क्षतिग्रस्त हो गया।
HighLights
- जयपुर एयरपोर्ट पर माइक्रोलाइट विमान से ग्राउंड वाहन टकराया।
- विमान क्षतिग्रस्त, पायलट और एनसीसी कैडेट सुरक्षित रहे।
- ग्राउंड व्हीकल प्रबंधन में चूक की आशंका, जांच जारी।
जागरण संवाददाता,जयपुर। जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को सुबह नौ बजे छोटे विमान (माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट) के साथ हादसा हो गया। विमान को रनवे पर ले जाते समय ग्राउंड हैंडलिंग वाहन ने टक्कर मार दी। इससे विमान क्षतिग्रस्त हो गया।
राहत की बात यह रही कि विमान में सवार पायलट और प्रशिक्षक एनसीसी कैडेट सुरक्षित हैं। विमान को प्रशिक्षण फ्लाइट के लिए पार्किंग हंगर से हवाई पट्टी ले जाया जा रहा था। इस दौरान ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसी इंडोथाई का वाहन भी हवाई अड्डा परिसर में मूव कर रहा था।
हादसे के बाद हवाई अड्डा परिसर में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों मे हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई।
हादसे के बाद हवाई अड्डा ऑपरेशंस कंट्रोल सेंटर और ग्राउंड व्हीकल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर हादसे के पीछे ग्राउंड व्हीकल प्रबंधन में चूक की आशंका जताई जा रही है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में गो अधिकार हुंकार महासम्मेलन 9 को - Bhopalgarh News

राजस्थान में जिला न्यायाधीशों और न्यायिक अधिकारियों का तबादला: हाईकोर्ट प्रशासन ने जारी किए आदेश; कई जिलों में हुआ फेरबदल - Jodhpur News

जब नहीं मिला स्टेनोग्राफर, तो जज ने खुद हाथ से लिख डाले 159 फैसले, राजस्थान से आया हैरान करने वाला मामला - judge handwrites 159 judgments after failing to find a stenographer in rajasthan


