होमक्राइमआईपीएस अनुष्ठा कालिया की नयी कमान: जयपुर में पुलिस उपायुक्त, पति विशाल जांगिड़ का नया एसपी नियुक्त
क्राइम

आईपीएस अनुष्ठा कालिया की नयी कमान: जयपुर में पुलिस उपायुक्त, पति विशाल जांगिड़ का नया एसपी नियुक्त

आईपीएस अनुष्ठा कालिया को बीकानेर से हटाकर जयपुर में पुलिस उपायुक्त का पद सौंपा गया है। उनके पति आईपीएस विशाल जांगिड़ को प्रतापगढ़ का एसपी नियुक्त किया गया है।

Navbharat Times के अनुसार16 जुलाई 2026 को 10:44 am बजे
आईपीएस अनुष्ठा कालिया की नयी कमान: जयपुर में पुलिस उपायुक्त, पति विशाल जांगिड़ का नया एसपी नियुक्त

सौजन्य से:- Navbharat Times

IPS Anushtha Kalia: दिल्ली की रहने वाली अनुष्ठा कालिया ने महज 24 साल की उम्र में पहले ही प्रयास में UPSC परीक्षा पास की। ट्रेनिंग के दौरान 'स्वॉर्ड ऑफ ऑनर' जीतने वाली अनुष्ठा को पहले AGMUT कैडर मिला था। हालांकि, बैचमेट और आईपीएस विशाल जांगिड़ से शादी के बाद, उन्होंने अपना कैडर बदलकर राजस्थान करवा लिया।

जयपुर: राजस्थान पुलिस की 2022 बैच की तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी अनुष्ठा कालिया एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में राज्य सरकार की ओर से जारी 18 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची में अनुष्ठा को बीकानेर से हटाकर राजधानी जयपुर में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे अब पुलिस उपायुक्त, जयपुर आयुक्तालय के पद पर क्राइम कंट्रोल और प्रशासनिक कमान संभालती नजर आएंगी।

तबादले के बाद एक मीडिया संस्थान से बातचीत में आईपीएस अनुष्ठा ने कहा, 'मैं जल्द ही जयपुर में कार्यभार संभालूंगी। मेरी प्राथमिकता हमेशा की तरह एक बेहतरीन और सख्त पुलिसिंग व्यवस्था स्थापित करना रहेगी।'

24 की उम्र में क्रैक की UPSC, जीता 'स्वॉर्ड ऑफ ऑनर'

दिल्ली के द्वारका की रहने वाली अनुष्ठा की सफलता की कहानी देश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है। बीटेक की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने महज 24 साल की उम्र में अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास की और ऑल इंडिया 143वीं रैंक हासिल की। ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और सर्वश्रेष्ठ आउटडोर प्रोबेशनर के लिए प्रतिष्ठित 'स्वॉर्ड ऑफ ऑनर' भी जीता।

'प्यार' के लिए बदला कैडर, पर अब पोस्टिंग में 417 किमी की दूरी

अनुष्ठा कालिया को शुरुआत में एजीएमयूटी कैडर मिला था और उन्होंने अंडमान निकोबार में सेवाएं दीं। लेकिन उनके जीवन में नया मोड़ तब आया जब उन्होंने अपने बैचमेट और मूल रूप से जयपुर के रहने वाले आईपीएस विशाल जांगिड़ से शादी की। विवाह के आधार पर पिछले साल सितंबर में उनका कैडर बदलकर राजस्थान कर दिया गया।

अब तक यह आईपीएस जोड़ा बीकानेर में ही तैनात था, जहां विशाल जांगिड़ आरएसी की 10वीं बटालियन में थे। हालांकि, इस नए तबादला आदेश ने दोनों के बीच की दूरी बढ़ा दी है। जहां अनुष्ठा को जयपुर भेजा गया है, वहीं उनके पति विशाल जांगिड़ को प्रतापगढ़ का नया एसपी नियुक्त किया गया है। अब दोनों अधिकारियों की पोस्टिंग के बीच करीब 417 किलोमीटर का फासला रहेगा।

पहली ही फील्ड पोस्टिंग में दिखाया था 'सिंघम' अवतार

अनुष्ठा कालिया की पहचान पुलिस महकमे में एक निडर और बेबाक अधिकारी के रूप में होती है। जून में बीकानेर सदर एएसपी के पद पर तैनाती के दौरान उन्होंने स्थानीय नेताओं को कानून का कड़ा पाठ पढ़ाया था। दरअसल, बीकानेर में बिजली कटौती के खिलाफ हो रहे एक प्रदर्शन के दौरान जब स्थानीय नेता और भीड़ उग्र होने लगी, तो अनुष्ठा ने पूरी निडरता से मोर्चा संभाला। नेताओं के साथ तीखी नोकझोंक का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुआ, जिसके बाद जनता ने उन्हें 'लेडी सिंघम' का खिताब दे दिया।

राजधानी जयपुर जैसे व्यस्त और चुनौतीपूर्ण कमिश्नरेट में अनुष्ठा कालिया की यह नई पारी बेहद दिलचस्प होने वाली है, जहां उनकी सख्त छवि अपराधियों के हौसले पस्त करने में मददगार साबित होगी।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें