राजस्थान में बढ़ा IPS का कुनबा, ये 6 RPS अधिकारी हुए प्रमोट, यहां देखिये लिस्ट
राजस्थान में छह पुलिस अधिकारियों को केंद्र सरकार ने पदोन्नति देते हुए आईपीएस में प्रमोट किया है। 15 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। जयपुर: राजस्थान में अब भारतीय पुलिस सेवा के अ…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान में छह पुलिस अधिकारियों को केंद्र सरकार ने पदोन्नति देते हुए आईपीएस में प्रमोट किया है। 15 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
जयपुर: राजस्थान में अब भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का कुनबा बड़ा हो गया है। अब तक राजस्थान में 208 आईपीएस अधिकारी थे। अब आईपीएस अधिकारियों की संख्या बढकर 214 हो गई है। राजस्थान पुलिस के 6 अधिकारियों को केंद्र सरकार ने पदोन्नति देते हुए आईपीएस में प्रमोट किया है। आज बुधवार 15 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
इन अफसरों को मिला बड़ा तोहफा
राजस्थान पुलिस सेवा के 6 अफसरों को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बड़ा तोहफा दिया है। उन्हें राजस्थान पुलिस सेवा से करते हुए भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नत किया है। आईपीएस बनने वाले अफसरों में राजेंद्र सिंह सिसोदिया, नरपत सिंह, रामस्वरूप शर्मा, राजेंद्र प्रसाद खोथ, धनपत राज और रेवंत दान शामिल हैं। आगामी दिनों में राज्य सरकार इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी देने वाली है।
कई सप्ताह से चल रही थी प्रक्रिया
केंद्रीय गृह विभाग और संघ लोक सेवा आयोग बोर्ड की बैठक में तय प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन अधिकारियों को आईपीएस कैडर में शामिल किया गया है। यह पदोन्नति चयन सूची के आधार पर की गई है। राजस्थान पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नत होने वाले इन अधिकारियों को लेकर पुलिस विभाग में काफी समय से प्रक्रिया चल रही थी। इस पूरी प्रक्रिया को पूरा कराने में राजस्थान के पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा के प्रयासों की भी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जा रही है।
ट्रेनिंग के बाद मिलेगी नई जिम्मेदारी
आईपीएस में पदोन्नति के बाद इन अधिकारियों को गृह मंत्रालय के 'IPS प्रोबेशन नियमों' के तहत एक वर्ष की अनिवार्य प्रोबेशन अवधि पूरी करनी होगी। इसके साथ ही इन्हें इंडक्शन ट्रेनिंग भी दी जाएगी, जिसमें भारतीय पुलिस सेवा की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक जिम्मेदारियों और नेतृत्व क्षमता से जुड़े विभिन्न पहलुओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। राजस्थान पुलिस में RPS से IPS पदोन्नति को अधिकारियों के करियर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जाता है। इससे न केवल अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिलती है, बल्कि पुलिस प्रशासन में अनुभवी अधिकारियों की भागीदारी भी बढ़ती है।
पुलिस अफसरों के लिए गर्व का पल
अनुभवी और योग्य अधिकारियों को आईपीएस कैडर में शामिल किए जाने से राज्य में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी। पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों से उम्मीद की जा रही है कि वे अपनी नई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और दक्षता के साथ निभाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी इस आदेश के बाद राजस्थान पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। यह फैसला उन अधिकारियों के लिए बड़ी उपलब्धि है, जिन्होंने लंबे समय तक राज्य पुलिस सेवा में अपनी सेवाएं देते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

पुलिस प्रतिनियुक्ति के लिए नये मापदंड, सेवा रिकॉर्ड पर जोर

अलग-अलग शहरों में शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथयात्राएं

जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे पर ट्रेलर डिवाइडर पर चढ़ा: सावरदा पुलिया पर अनियंत्रित हुआ, ड्राइवर सुरक्षित - Dudu News


