होमक्राइमInstagram पर 1 लाख के बदले 10 लाख का लालच, राजस्थान के युवक को बुरहानपुर बुलाकर लूटा; शातिर ठग गिरफ्तार - burhanpur police arrest mastermind in instagram money doubling scam
क्राइम

Instagram पर 1 लाख के बदले 10 लाख का लालच, राजस्थान के युवक को बुरहानपुर बुलाकर लूटा; शातिर ठग गिरफ्तार - burhanpur police arrest mastermind in instagram money doubling scam

Instagram पर 1 लाख के बदले 10 लाख का लालच, राजस्थान के युवक को बुरहानपुर बुलाकर लूटा; शातिर ठग गिरफ्तार इंस्टाग्राम पर रुपये कई गुना करने का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का बुरहानपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया ...और प…

Jagran के अनुसार31 अगस्त 2026 को 03:33 pm बजे
Instagram पर 1 लाख के बदले 10 लाख का लालच, राजस्थान के युवक को बुरहानपुर बुलाकर लूटा; शातिर ठग गिरफ्तार - burhanpur police arrest mastermind in instagram money doubling scam

सौजन्य से:- Jagran

Instagram पर 1 लाख के बदले 10 लाख का लालच, राजस्थान के युवक को बुरहानपुर बुलाकर लूटा; शातिर ठग गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर रुपये कई गुना करने का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का बुरहानपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया ...और पढ़ें

HighLights

- खंडवा जिले के भीलखेड़ी का रहने वाला है शातिर ठग।

- सुनसान जगह पर युवक को बुलाया और मारपीट कर लूटा।

- ठग के दो साथी फरार, पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। इंटरनेट मीडिया पर रुपये कई गुना करने का झांसा देकर लोगों को जाल में फंसाने वाले गिरोह का बुरहानपुर जिले की शिकारपुरा थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले के मास्टरमाइंड विष्णु चौहान को गिरफ्तार किया है। वह खंडवा जिले के भीलखेड़ी का रहने वाला है। उसके दो अन्य साथी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

इंस्टाग्राम रील देखकर झांसे में आया युवक

शिकारपुर थाना प्रभारी संदीप चौरसिया के अनुसार, विष्णु चौहान ने इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की थी। इसमें एक लाख रुपये के बदले 10 लाख रुपये देने का लालच दिया गया था। रील देखकर राजस्थान के नागौर जिले के भवंडा थाना क्षेत्र निवासी रामकिशोर (33), पिता अमरचंद आरोपित के झांसे में आ गया।

रामकिशोर ने रील में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। बातचीत के बाद विष्णु ने उसे 28 अगस्त को बुरहानपुर के दर्यापुर गांव में एक फैक्ट्री के पीछे मिलने के लिए बुलाया।

मारपीट कर रुपये और सोने की बालियां छीनीं

रामकिशोर बताए गए स्थान पर पहुंचा तो विष्णु अपने दो साथियों के साथ वहां मौजूद था। आरोपितों ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर उसकी जेब में रखे 23 हजार रुपये तथा कान में पहनी सोने की बालियां छीन लीं। वारदात के बाद तीनों बाइक से मौके से फरार हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देश पर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। टीम ने मुखबिर तंत्र, सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की मदद से जांच आगे बढ़ाई और विष्णु चौहान को गिरफ्तार कर लिया।

मोबाइल और बाइक जब्त

पुलिस ने आरोपित के कब्जे से ठगी के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त कर ली है। पूछताछ में पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपितों ने इसी तरह की और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है तथा इस गिरोह में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, विष्णु के दो फरार साथियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी संदीप चौरसिया, उप निरीक्षक दिलीप सिंह, प्रधान आरक्षक संतोष दोगने, विक्रम चौहान, अजय बारूले, साइबर सेल के आरक्षक दुर्गेश पटेल, ललित चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें