ICU में भूख हड़ताल कर रहे स्टूडेंट की तबीयत बिगड़ी: जयपुर में टंकी पर चढ़े 3 छात्र नेता अनशन पर; समर्थकों को घसीटकर ले गई पुलिस - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Student Union Election Protest | Students Protest At Tank LIVEICU में भूख हड़ताल कर रहे स्टूडेंट की तबीयत बिगड़ी:जयपुर में टंकी पर चढ़े 3 छात्र नेता अनशन पर; समर्थकों को…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Student Union Election Protest | Students Protest At Tank
LIVEICU में भूख हड़ताल कर रहे स्टूडेंट की तबीयत बिगड़ी:जयपुर में टंकी पर चढ़े 3 छात्र नेता अनशन पर; समर्थकों को घसीटकर ले गई पुलिस
- कॉपी लिंक
जयपुर में 2 छात्र नेता और एक छात्रा कल (गुरुवार) सुबह से पानी की टंकी पर चढ़े हुए हैं। इनमें राजस्थान यूनिवर्सिटी के NSUI प्रभारी विजयपाल कुड़ी, उपाध्यक्ष कोशेन खान और मेंबर वियोना जाट शामिल हैं।
वहीं SMS हॉस्पिटल की ICU भूख हड़ताल कर रहे छात्र नेता शुभम रेवाड़ की शुक्रवार शाम को तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों की टीम शुभम का इलाज कर रही है।
शाम को टंकी पर चढ़े छात्रों के समर्थन में एनएसयूआई कार्यकर्ता और अन्य छात्रों ने टोंक रोड जाम कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने छात्रों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान कुछ छात्र सड़क पर लेट गए इस पर पुलिस ने छात्रों को घसीटकर गाड़ी में बैठाया। इससे पहले दोपहर करीब 12 बजे टंकी पर चढ़े छात्रों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया।
तीनों जंतर-मंतर (दिल्ली) पर हुए युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे और राजस्थान के विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांग कर रहे हैं।
टोंक फाटक पुलिया के पास टंकी पर चढ़े छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रदेशभर के युवाओं के साथ मिलकर टोंक रोड जाम करेंगे।
इधर, छात्रसंघ चुनाव बहाली और राजस्थान यूनिवर्सिटी में राजस्थानी भाषा विभाग की स्थापना की मांग को लेकर अनशन पर बैठे छात्र नेता शुभम रेवाड़ का सत्याग्रह शुक्रवार को नौवें दिन भी जारी है। SMS हॉस्पिटल में भर्ती छात्र नेता की अचानक तबीयत बिगड़ गई।
इससे पहले उन्होंने हॉस्पिटल से संदेश जारी कर कहा- सरकार और प्रशासन उन्हें अनशन स्थल से हटाकर ICU तक ले आए हैं, लेकिन उनका संकल्प नहीं टूटेगा।
देखिए-प्रदर्शन की PHOTOS
प्रदेश में महिला डिप्टी सीएम, फिर भी छात्रा की परेशानी नहीं समझी
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र विजयपाल ने कहा कि एक दिन से ज्यादा समय बीत चुका है। सरकार और प्रशासन का कोई भी प्रतिनिधि हमारी सुध लेने नहीं पहुंचा है। हम बिना भोजन के टंकी पर बैठे हैं। पीने का पानी भी खत्म हो चुका है। वॉशरूम तक नहीं गए हैं।
वियोना जाट ने कहा- एक ओर भाजपा महिला सम्मान और नारी वंदन की बात करती है। प्रदेश में महिला उपमुख्यमंत्री भी हैं। फिर भी एक छात्रा की परेशानी को लेकर किसी ने चिंता तक नहीं जताई।
नारेबाजी करते हुए टंकी पर चढ़े थे
दरअसल, गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे टोंक फाटक पुलिया (गांधी नगर रेलवे स्टेशन के पास) के नजदीक बनी रेलवे की पानी की टंकी के पास राजस्थान यूनिवर्सिटी के NSUI प्रभारी विजयपाल कुड़ी, वियोना जाट और कोशेन खान पहुंचे थे। एक-एक कर तीनों टंकी पर चढ़ गए। तीनों छात्र नेताओं ने हाथ में पोस्टर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
…
पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…
लाइव अपडेट्स
- कॉपी लिंक
आमरण अनशन के 9वें दिन SMS हॉस्पिटल में छात्र नेता शुभम रेवाड़ की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। शुभम को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। डॉक्टर्स की टीम ने उपचार शुरू कर दिया है। हालांकि शुभम का आमरण-अनशन अभी भी जारी है।
- कॉपी लिंक
आमरण-अनशन के 9 वें दिन एसएमएस हॉस्पिटल में छात्र नेता शुभम रेवाड़ की तबीयत अचानक बिगड़ गई है।
शुभम को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। डॉक्टर्स की टीम ने उपचार शुरू कर दिया है। हालांकि शुभम का आमरण-अनशन अभी भी जारी है।
- कॉपी लिंक
कार्यकर्ताओं ने कुछ देर के लिए टोंक रोड को जाम कर दिया। ऐसे में रामबाग से गोपालपुरा तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। वहीं दूसरी तरफ गोपालपुरा की ओर से आने वाले वाहनों की भी लाइन लग गई। वहीं टंकी पर चढ़े छात्रों की मांगों पर अब तक सहमति नहीं बनी है। उनका समर्थक करने वाले कार्यकर्ताओं और छात्रों को हिरासत में ले लिया गया है।
- कॉपी लिंक
पुलिस प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्र नेताओं के समर्थकों को पकड़कर गाड़ी में डाला। कुछ प्रदर्शनकारी सड़क पर सो गए, जिनको पुलिस वालों ने घसीटकर गाड़ी में बैठाया।
- कॉपी लिंक
टंकी पर चढ़े छात्र नेताओं के समर्थन में एनएसयूआई कार्यकर्ता टोंक रोड पर नारेबाजी कर रहे है।
कार्यकर्ता वापस रोड जाम करने की कोशिश करेंगे। इससे पहले भी कोशिश की थी लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया था।
अब रामसिंह सामौदा, महेश चौधरी और राहुल भाकर समेत कई छात्र नेता वापस रोड पर इक्ट्ठा होकर नारेबाजी कर रहे है।
- कॉपी लिंक
छात्र नेता निर्मल चौधरी ने X पर लिखा- प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर छात्र लंबे समय से लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी आवाज सुनने के बजाय उसे दबाने में लगी हुई है। NSUI छात्रनेता कोसेन खान, विजय पाल कुड़ी और वियोना जाट पानी की टंकी पर अनशन कर रहे हैं।
लक्ष्यराज सिंह लुहारिया शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांग रख रहे थे, उन्हें पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जाना अत्यंत निंदनीय और लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा प्रहार है। छात्रनेता प्रदीप मांडोता , अरविंद नांगल, रविराज गोदारा , विकास फौजदार, लोकेंद्र सिंह सहित अनेक छात्र पिछले 16 दिनों से राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर धरना देकर छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग कर रहे हैं। छात्रनेता शुभम रेवाड़ और वीरेंद्र चौधरी को अनशन स्थल से जबरन उठा लिया गया।
लोकतंत्र में मांगों का उत्तर संवाद और समाधान से दिया जाता है, गिरफ्तारी, दमन और आवाज दबाने से नहीं। छात्रसंघ चुनाव युवाओं के नेतृत्व, लोकतांत्रिक भागीदारी और छात्र हितों की आवाज का सशक्त माध्यम हैं। सरकार को हठधर्मिता छोड़कर छात्रसंघ चुनाव शीघ्र बहाल करने चाहिए।
- कॉपी लिंक
पुलिस अधिकारी छात्रों से समझाइश करके विरोध रोकने की कोशिश कर रहे है।
- कॉपी लिंक
NSUI कार्यकर्ता टोंक फाटक पुलिया को जाम करने की कोशिश कर रहे थे। जिसे देखते हुए भारी पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया है। छात्रों को पुलिया से खदेड़ा जा रहा है। लगभग एक किमी के क्षेत्र में पुलिस की टीम पैदल गश्त कर रही है। चार लड़कों को ग्रुप में खड़ा भी नहीं होने दिया जा रहा है। वहीं कार्यकर्ता लगातार आसपास की गलियों से मुख्य सड़क पर आने की कोशिश में लगे है।
- कॉपी लिंक
NSUI से जुड़े छात्र टोंक रोड पर पहुंचना शुरू हो गए हैं। देव पलसानिया ने कहा कि पिछले 24 घंटे से ज्यादा समय से छात्र नेता टंकी पर चढ़े हुए हैं। अब तक सरकार की तरफ से कोई मंत्री या अधिकारी नहीं आया है। उच्च स्तर पर कोई वार्ता नहीं हुई है। हम शाम 4 बजे तक देख रहे हैं। अगर छात्रों की मांग पर बात नहीं होती तो टोंक रोड को जाम किया जाएगा।
फिर चाहे दिल्ली की तरह लाठी-डंडे मारे, हम नहीं हटेंगे। टंकी पर हमारी एक बहन भी है, वह अपनी कोई व्यक्तिगत मांग नहीं बल्कि छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर डटी हुई है। 3 साल से सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। अब मजबूरन ये कदम उठाना पड़ रहा है।
- कॉपी लिंक
छात्र नेता वियोना जाट ने टंकी से ही वीडियो बनाकर कहा कि हम बिना कुछ खाए-पीए विरोध कर रहे हैं। सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं हुई है।
हम आमरण अनशन की घोषणा करते हैं। ये अनशन छात्र हितों में और लोकतंत्र को बचाने के लिए है। मांग नहीं माने जाने तक यह जारी रहेगा।
- कॉपी लिंक
टंकी पर बैठे तीनों छात्र नेताओं ने आमरण अनशन की शुरुआत कर दी है। सरकार और प्रशासन मूक दर्शक बने हुए हैं।
उनकी मांगों को सुना नहीं जा रहा है। विपक्ष की ओर से भी कोई नहीं आया है।
- कॉपी लिंक
जयपुर में छात्रसंघ चुनाव बहाली और राजस्थान यूनिवर्सिटी में राजस्थानी भाषा विभाग की स्थापना की मांग को लेकर अनशन पर बैठे छात्र नेता शुभम रेवाड़ का सत्याग्रह शुक्रवार को नौवें दिन भी जारी है।
पुलिस ने गुरुवार को उन्हें यूनिवर्सिटी से हटाकर SMS हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था। तबीयत लगातार बिगड़ने पर उन्हें हॉस्पिटल के MICU-7 (बेड नंबर 4) में शिफ्ट किया गया है।
शुगर और ब्लड प्रेशर का स्तर गिरने के बावजूद उन्होंने हॉस्पिटल से जारी संदेश में कहा है कि सरकार और प्रशासन उन्हें अनशन स्थल से हटाकर ICU तक ले आए हैं, लेकिन उनका संकल्प नहीं टूटेगा।
उन्होंने कहा कि जब तक राजस्थान यूनिवर्सिटी में राजस्थानी भाषा विभाग की स्थापना और प्रदेशभर में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने का लिखित आदेश जारी नहीं होता, तब तक उनका अन्न-त्याग और सत्याग्रह जारी रहेगा।
- कॉपी लिंक
छात्र नेताओं का कहना है कि प्रशासन और पुलिस सीरियस है। हम अपनी मांगों को लेकर गंभीर हैं, लेकिन सरकार सीरियस नहीं है।
अगर दो घंटे में सरकार ने कोई सकारात्मक वार्ता नहीं की तो आमरण अनशन की घोषणा करते हैं।
अगर सरकार ने जल्द कोई निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को जयपुर तक सीमित नहीं रखा जाएगा। छात्र संगठनों और युवाओं को साथ लेकर प्रदेशभर में प्रदर्शन किए जाएंगे।
- कॉपी लिंक
छात्र नेता विजयपाल ने कहा- हम अपने लिए नहीं, बल्कि प्रदेश के लाखों युवाओं के भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द छात्रसंघ चुनाव को लेकर कोई सकारात्मक घोषणा नहीं हुई तो युवा शक्ति सड़क पर उतरकर टोंक रोड जाम करेगी। आंदोलन को पूरे प्रदेश में फैलाया जाएगा।
- कॉपी लिंक
वियोना जाट ने सरकार और विपक्ष दोनों पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- एक दिन से अधिक समय से वह बिना भोजन और बिना किसी मूलभूत सुविधा के टंकी पर बैठी है। लेकिन न तो सरकार की ओर से कोई सार्थक बातचीत हुई और न ही विपक्ष का कोई नेता मौके पर पहुंचा।
उन्होंने कहा- एक ओर भाजपा महिला सम्मान और नारी वंदन की बात करती है। प्रदेश में महिला उपमुख्यमंत्री भी हैं। इसके बाद भी एक छात्रा की परेशानी को लेकर किसी ने चिंता तक नहीं जताई। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि उनकी जगह किसी नेता की बेटी या बहन होती, तब भी क्या यही चुप्पी रहती?
- कॉपी लिंक
वियोना जाट ने कहा कि राजस्थान विधानसभा और संसद में कई जनप्रतिनिधि ऐसे हैं, जिन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्रसंघ चुनाव से की थी। ऐसे नेताओं की भी इस मुद्दे पर चुप्पी समझ से परे है।
छात्रसंघ चुनाव लोकतांत्रिक नेतृत्व तैयार करने का माध्यम रहे हैं। ऐसे में जो नेता छात्र राजनीति से आगे बढ़े हैं, उनकी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वे छात्रों की जायज मांग का समर्थन करें और उनसे संवाद करें।
- कॉपी लिंक
छात्र नेताओं ने कहा कि अगर सरकार ने जल्द कोई निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को जयपुर तक सीमित नहीं रखा जाएगा। छात्र संगठनों और युवाओं को साथ लेकर प्रदेशभर में प्रदर्शन किए जाएंगे। उन्होंने कहा- यह केवल छात्रसंघ चुनाव कराने का मुद्दा नहीं, बल्कि स्टूडेंट्स की लोकतांत्रिक भागीदारी और उनके अधिकारों से जुड़ा विषय है।
- कॉपी लिंक
टंकी पर चढ़े विजयपाल कुड़ी नीम का थाना सीकर का रहने वाला है। NSUI यूनिट में प्रभारी है।
कोशेन खान जयपुर का रहने वाला है। NSUI उपाध्यक्ष है।
वियोना जाट सुमेरपुर पाली की रहने वाली है। NSUI मेंबर है।
---
ये खबर भी पढ़िए-
- LIVEजयपुर-जोधपुर समेत 6 जिलों में बारिश: तेज बरसात के साथ होगी अगस्त की शुरुआत; राजस्थान में अब तक 16% कम पानी बरसा
- बात खरी है'आम' को 'खास' के लिए बारिश में धकेला: गहलोत साहब हजामत करवाकर तैयार, पढ़ाई के साथ चाय बनाने की 'ट्रेनिंग'
- पंचायत-निकाय चुनाव: फर्जी वोटिंग पर पहली बार बीएनएस की नई धाराओं में केस, 1 साल की सजा हो सकती है
- REET-RAS की तैयारी कराएगा AI, टेस्ट भी लेगा: स्टूडेंट को बताएगा किस सब्जेक्ट में है कमजोर, देगा पूरा स्टडी प्लान; जानें पूरा प्रोसेस
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण

जोधपुर: फिसलने से ट्रेन की चपेट में आई युवती, दोनों पैर कटे

जयपुर: NSUI का पानी टंकी पर अनशन, छात्रसंघ चुनाव पर अड़े


