होमक्राइमरात में स्कूटी पर सवार हो निकले जयपुर कलेक्टर, राजस्थान निकाय चुनाव के बीच IAS संदेश का दिखा 'नायक' रूप
क्राइम

रात में स्कूटी पर सवार हो निकले जयपुर कलेक्टर, राजस्थान निकाय चुनाव के बीच IAS संदेश का दिखा 'नायक' रूप

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक बार फिर जिला कलेक्टर संदेश नायक देर रात शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अचानक सड़कों पर निकल पड़े। उनके साथ अतिरिक्त जिला कलेक्टर (ईस्ट) नरेंद्र कुमार वर्मा भी मौजूद रहे। जयपुर:…

Navbharat Times के अनुसार25 अगस्त 2026 को 06:56 pm बजे
रात में स्कूटी पर सवार हो निकले जयपुर कलेक्टर, राजस्थान निकाय चुनाव के बीच IAS संदेश का दिखा 'नायक' रूप

सौजन्य से:- Navbharat Times

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक बार फिर जिला कलेक्टर संदेश नायक देर रात शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अचानक सड़कों पर निकल पड़े। उनके साथ अतिरिक्त जिला कलेक्टर (ईस्ट) नरेंद्र कुमार वर्मा भी मौजूद रहे।

जयपुर: जयपुर के जिला कलेक्टर संदेश नायक ने एक बार फिर अपनी कार्यप्रणाली की सादगी और मुस्तैदी की छाप छोड़ी है। देर रात शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए कलेक्टर अचानक सड़कों पर निकल पड़े। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त जिला कलेक्टर (ईस्ट) नरेंद्र कुमार वर्मा भी मौजूद रहे, जो स्कूटी चलाकर कलेक्टर के सारथी बने।

परकोटे क्षेत्र का किया निरीक्षण

अजमेरी गेट से शुरू होकर दोनों अधिकारियों ने स्कूटी पर सवार होकर पूरे परकोटे क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने रात के समय शहर में सफाई की स्थिति को बारीकी से परखा। इसके साथ ही आगामी निकाय चुनावों के मद्देनजर लागू आचार संहिता की पालना और व्यवस्थाओं का भी ग्राउंड अपडेट लिया।

जानिए IAS संदेश नायक के बारे में

गौरतलब है कि संदेश नायक अपनी कर्तव्यनिष्ठा और नवाचारों के लिए जाने जाते हैं। वे लंबे समय तक मुख्यमंत्री के सचिव के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जिसके बाद उन्हें जयपुर जिला कलेक्टर जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई थी। आम जनता की समस्याओं को करीब से जानने के लिए इससे पहले भी वे स्कूटी पर शहर का जायजा लेने निकल चुके हैं। देर रात हुए इस औचक निरीक्षण से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें