राजस्थान हाईकोर्ट में 163 स्टेनोग्राफर पदों के लिए नौकरी का अवसर, ₹1.06 लाख तक सैलरी
राजस्थान हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर ग्रेड-III और ग्रेड-II के लिए भर्ती निकली है। जिन उम्मीदवारों ने 12वीं पास की है और कंप्यूटर में प्रमाणपत्र है, वे आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया जिला न्यायालय लिपिकवर्गीय स्थापन नियम 1986 नियमों के तहत होगी।

सौजन्य से:- Navbharat Times
जिला कोर्ट में हिन्दी और इंग्लिश स्टेनोग्राफर ग्रेड-III और विधिक प्राधिकरण में केवल हिन्दी स्टेनोग्राफर ग्रेड II की वैकेंसी भरी जाएंगी। 163 पदों पर वैकेंसी निकाली गई हैं। जिसमें केवल स्टेनोग्राफी टेस्ट/ कंप्यूटर टेस्ट और इंटरव्यू के जरिए योग्य उम्मीदवारों को चुना जाएगा।
राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर के लिए योग्यता क्या चाहिए?
- शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी परीक्षा (12वीं) आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स से पास की हो। इसके अलावा अभ्यर्थी को देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली हिन्दी और राजस्थान की बोलियों का ज्ञान होना चाहिए।
- कंप्यूटर कोर्स: अभ्यर्थी के पास DOEACC द्वारा आयोजित O लेवल सर्टिफिकेट या NCVT/SCVT कोपा या डीपीसीएस सर्टिफिकेट, कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर एप्लिकेशन में डिप्लोमा या किसी पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा या इसके समकक्ष कोई कंप्यूटर सर्टिफिकेट हासिल किया हो। 12वीं में अगर कंप्यूटर साइंस (ऑप्शनल सब्जेक्ट) के रूप में पास किया है, तो वो भी मान्य होगा।
- फिजिकल फिटनेस: अभ्यर्थी मानसिक और शारीरिक रूप से फिट होना चाहिए। जिससे वो अपने इस पद पर सौंपे गए अपने कर्तव्यों को पूर्ण कर सके।
- आयुसीमा: कैंडिडेट ने 18 वर्ष की उम्र पूरी कर ली हो लेकिन अधिकतम 40 वर्ष का न हुआ हो। एज लिमिट 1 जुलाई 2027 के आधार पर मान्य की जाएगी। वहीं ऊपरी उम्र में रिजर्व कैटेगिरी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट भी मिलेगी।
राजस्थान हाई कोर्ट भर्ती 2026 लास्ट डेट
राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर मंथली सैलरी
यह भर्ती प्रक्रिया जिला न्यायालय लिपिकवर्गीय स्थापन नियम 1986 नियमों के तहत पूरी की जाएगी। स्टेनोग्राफर ग्रेड III और स्टेनोग्राफर ग्रेड II के पद चयनित अभ्यर्थियों को शुरू के दो साल की अवधि में प्रोबेशनरी ट्रेनी के रूप में काम करना होगा। इस दौरान उन्हे ₹23,700/- रुपये मंथली सैलरी मिलेगी। प्रोबेशन पीरियड पूरा होने के बाद कैंडिडे्टस को पे मैट्रिक्स लेवल संख्या L-10 के अनुसार पे स्केल- ₹33,800-₹1,06,700/- तक प्रति माह वेतन दिया जाएगा।चयन प्रक्रिया क्या है?
चयन प्रक्रिया में सीधे स्किल टेस्ट, स्टेनोग्राफी टेस्ट और इंटरव्यू,डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन को शामिल किया गया है।- इंग्लिश/ हिन्दी शॉर्टहैंड: इंग्लिश शॉर्टहैंड टेस्ट में 80 शब्द प्रति मिनट में लिखने होंगे। इसके लिए 6 मिनट का समय मिलेगा। वहीं 50 मिनट में ट्रांस्क्रिप्शन और पैसेज को कंप्यूटर पर टाइप करने के लिए मिलेंगे। इसके 100 अंक होंगे। वहीं हिन्दी स्टेनोग्राफी में 70 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से डिक्टेशन और करनी होगी। ग्रुप ए और ग्रुप बी दोनों के लिए ये शॉर्टहैंड टेस्ट होगा।
- कंप्यूटर टेस्ट: ग्रुप सी में कंप्यूटर टेस्ट लिया जाएगा। जिसमें 10-10 मिनट का स्पीड टेस्ट और एफिशिएंसी टेस्ट होंगे। इसके भी 50-50 मार्क्स होंगे।
- इंटरव्यू: वैकेंसी की संख्या के बराबर अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाय जाएगा। इसके कोई मार्क्स नहीं होंगे।
एप्लिकेशन फीस कितनी लगेगी?
जनरल/ओबीसी (क्रीमीलेयर कैटेगिरी)/अति पिछड़ा वर्ग क्रीमीलेयर (कैटेगिरी श्रेणी)/दूसरे स्टेट के कैंडिडेट्स को 750 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा। वहीं राजस्थान के ओबीसी नॉन क्रीमीलेयर/अति पिछड़ा वर्ग नॉन क्रीमी लेयर/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 600 रुपये, दिव्यांगजन/राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के 450 रुपये एप्लिकेशन फीस रखी गई है।आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद राजस्थान हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन का लिंक ओपन किया जाएगा। साथ में फॉर्म भरने के लिए दिशा निर्देश भी जारी किए जाएंगे। इसी के मुताबिक अभ्यर्थियों से फॉर्म भरने की अपेक्षा की जाएगी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में मानव शृंखला बनाकर महिलाओं ने उठाई आवाज, संसद एवं विधानसभा में 33% आरक्षण तत्काल लागू करने की मांग

राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों की तिथियां: हाईकोर्ट की कार्रवाई से आयोग के जवाब में स्पष्टीकरण

जोधपुर के MGH में प्रसूता की मौत, बच्ची को जन्म देने के बाद थम गई मां की सांसें


