बनास नदी पुलिया से पहले ट्रेलर खाई में गिरा: अजमेर-कोटा हाईवे पर ट्रैफिक जाम; अजमेर से कोटा जा रहा था - Ghatiyali (Kekri) News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Ajmer - Ghatiyali - Ajmer Kota Highway Accident | Trailer Falls Into Gorge Near Banas Bridge बनास नदी पुलिया से पहले ट्रेलर खाई में गिरा:अजमेर-कोटा हाईवे पर ट्रैफिक जाम; अजमेर से कोटा ज…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Ajmer
- Ghatiyali
- Ajmer Kota Highway Accident | Trailer Falls Into Gorge Near Banas Bridge
बनास नदी पुलिया से पहले ट्रेलर खाई में गिरा:अजमेर-कोटा हाईवे पर ट्रैफिक जाम; अजमेर से कोटा जा रहा था
- कॉपी लिंक
अजमेर-कोटा हाईवे पर नापाखेड़ा के पास रक्षाबंधन के दिन बड़ा सड़क हादसा हुआ। अजमेर से कोटा जा रहा ट्रेलर बनास नदी की पुलिया से पहले बेकाबू होकर लगभग 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में ट्रेलर ड्राइवर को मामूली चोटें आईं।
हादसे की सूचना मिलते ही सावर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। ट्रेलर के खाई में गिरने से राजमार्ग का यातायात प्रभावित हुआ और सड़क वन-वे हो गई।
रक्षाबंधन के त्योहार के कारण हाईवे पर पहले से ही वाहनों की आवाजाही अधिक थी। हादसे के बाद अजमेर-कोटा हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे वाहन चालकों को काफी देर तक यातायात जाम का सामना करना पड़ा।
ट्रेलर अजमेर से कोटा की ओर जा रहा था। बनास नदी पुलिया से ठीक पहले चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप ट्रेलर सड़क से नीचे उतरकर खाई में जा गिरा। सावर पुलिस ने मामले की विस्तृत जानकारी जुटाते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर में बिना सूचना के विदेशी नागरिक को ठहराया: 24 घंटे में नहीं दी ऑनलाइन जानकारी; गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ केस दर्ज - Ajmer News

राजस्थान में मॉब लिंचिंग: चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई, 20-25 लोगों ने युवक को इतना पीटा कि चली गई जान

राजस्थान: दिव्या के धरने के बाद ADM तैनात, CI को हटाया गया, जानें मथानिया चुनाव विवाद में अब तक क्या हुआ?


