होमक्राइमराजस्थान में ई-मित्र वॉट्सऐप सेवा का विस्तार, 72 सेवाएं मिलेंगी अब नागरिकों को
क्राइम

राजस्थान में ई-मित्र वॉट्सऐप सेवा का विस्तार, 72 सेवाएं मिलेंगी अब नागरिकों को

राजस्थान सरकार ने अपनी ई-मित्र वॉट्सऐप सेवा का विस्तार करते हुए 21 नई नागरिक सेवाएं जोड़ दी हैं। अब इन 72 सेवाओं से नागरिक घर बैठे त्वरित, पारदर्शी और सुलभ डिजिटल सेवाएं ले सकेंगे।

Navbharat Times के अनुसार24 जुलाई 2026 को 04:23 am बजे
राजस्थान में ई-मित्र वॉट्सऐप सेवा का विस्तार, 72 सेवाएं मिलेंगी अब नागरिकों को

सौजन्य से:- Navbharat Times

राजस्थान की 'ई-मित्र वॉट्सऐप सेवा'में नई सेवाएं जोड़ी गई है। जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) और स्वायत्त शासन विभाग की 21 नई सेवाओं को इसमें जोड़ा गया है।

जयपुर: राजस्थान सरकार की ओर से 1 जुलाई 2026 से ' ई-मित्र वॉट्सऐप सेवा ' शुरू हुई। प्रदेश के नागरिकों को घर बैठे त्वरित, पारदर्शी और सुलभ डिजिटल सेवाएं देने के उद्देश्य से शुरू हुई 'ई-मित्र वॉट्सऐप सेवा' का विस्तार किया गया है। अब इस सेवा के दायरे में जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) और स्वायत्त शासन विभाग की 21 नई नागरिक सेवाओं को जोड़ दिया गया है। पहले चरण में 51 सेवाएं उपलब्ध कराई गई थीं, जिनकी संख्या अब बढ़कर 72 हो गई है।

अब तक 1.40 लाख से अधिक नागरिकों ने उठाया लाभ

सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के विशिष्ट सचिव एवं आयुक्त हिमांशु गुप्ता ने बताया कि ई-मित्र वॉट्सऐप प्लेटफॉर्म के प्रति नागरिकों का बेहतरीन रुझान देखने को मिला है और अब तक 1.40 लाख से अधिक लोग इसका उपयोग कर चुके हैं।

यह है वॉट्सऐप नंबर और उपयोग करने का आसान तरीका

सरकार की ओर से इस सेवा के लिए आधिकारिक वॉट्सऐप नंबर 9461062705 जारी किया गया है।

नागरिकों को यह नंबर अपने मोबाइल में सेव करना होगा।

वॉट्सऐप पर ‘हाय’, ‘हेलो’, ‘ ईमित्र’ या ‘ हाय ईमित्र’ लिखकर भेजना होगा।

इसके बाद स्क्रीन पर उपलब्ध सेवाओं की सूची दिखेगी, जहाँ से अपनी आवश्यकतानुसार सेवा चुनकर कुछ ही क्लिक में काम कराया जा सकता है।

यह सेवा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है।

जोड़ी गईं ये नई प्रमुख सुविधाएं

जयपुर विद्युत विभाग: अब नागरिक घर बैठे बिजली संबंधी शिकायत दर्ज करा सकेंगे, शिकायत की स्थिति जान सकेंगे, बिजली बिल डाउनलोड कर सकेंगे और अपना 'के-नंबर' भी खोज सकेंगे। स्वायत्त शासन विभाग: फायर एनओसी , ट्रेड लाइसेंस, यूडी टैक्स, सीवर कनेक्शन, म्यूटेशन, साइनेज लाइसेंस, वन टाइम लीज डीड और स्ट्रीट वेंडर लाइसेंस से जुड़े आवेदनों की स्थिति जानने व प्रमाण-पत्र डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी।

ई-मित्र ऐप और कियोस्क पर भी मिलेंगी ये सेवाएं

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, API इंटीग्रेशन के जरिए इन सभी सेवाओं को जल्द ही ई-मित्र मोबाइल एप्लीकेशन और ई-मित्र कियोस्क पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। उनका कहना है कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य 'वन प्लेटफॉर्म, मल्टीपल गवर्नमेंट सर्विसेज' के तहत नागरिकों को सरल, सुरक्षित और नागरिक-केंद्रित सेवाएं प्रदान करना है। यह कदम 'डिजिटल राजस्थान' और सुशासन के विजन को मजबूती प्रदान करेगा।

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें