Delhi News: जयपुर, जोधपुर और कोटा में भाजपा ने डिप्टी मेयर का चुनाव जीता
Delhi News: जयपुर, जोधपुर और कोटा में भाजपा ने डिप्टी मेयर का चुनाव जीता Delhi News: जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों में भाजपा के उम्मीदवार डिप्टी मेयर चुने गए, जबकि सीकर जिले की खाटूश्यामजी नगरपालिका में कांग्रेस ने जी…

सौजन्य से:- Hindustan
Delhi News: जयपुर, जोधपुर और कोटा में भाजपा ने डिप्टी मेयर का चुनाव जीता
Delhi News: जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों में भाजपा के उम्मीदवार डिप्टी मेयर चुने गए, जबकि सीकर जिले की खाटूश्यामजी नगरपालिका में कांग्रेस ने जीत हासिल की। भाजपा के विजय सिंह पंवार और सरोज कंवर ने कांग्रेस के उम्मीदवारों को हराया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर चुनावों में गलत उपयोग का आरोप लगाया।
Delhi News: जयपुर, एजेंसी। जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों में शनिवार को भाजपा के उम्मीदवार डिप्टी मेयर चुने गए। वहीं, सीकर जिले की खाटूश्यामजी नगरपालिका में कांग्रेस ने चेयरमैन का पद जीता। जोधपुर में भाजपा के विजय सिंह पंवार ने कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुल करीम को चार वोटों से हराकर डिप्टी मेयर का चुनाव जीता। पंवार ने कहा कि लोगों और ट्रिपल-इंजन सरकार के सहयोग से जोधपुर में विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी। जयपुर नगर निगम में भाजपा की सरोज कंवर ने कांग्रेस उम्मीदवार सलमान मंसूरी को हराकर डिप्टी मेयर का चुनाव जीता। कोटा में भाजपा के विवेक राजवंशी निर्विरोध डिप्टी मेयर चुने गए।
यहां पर कांग्रेस ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था। वहीं, कोटा की सुकेत नगरपालिका में भाजपा के विकास चौहान डिप्टी चेयरमैन चुने गए। सीकर जिले की खाटूश्यामजी नगरपालिका में कांग्रेस उम्मीदवार विनीता ने भाजपा की प्रेम देवी को एक वोट से हराकर चेयरमैन का चुनाव जीता।राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में पुलिस, प्रशासन और पैसे का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मेयर और चेयरपर्सन के चुनाव में आजादी के बाद पहली बार सत्ता और पैसे का इतना गलत इस्तेमाल देखा गया है। यह चिंताजनक और दुखद है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Mirwaiz Seeks Probe Into Killing Of Muslim Man In Rajasthan, Says Hate Speech Must End

एएसपी का दलाल 2 करोड़ की रिश्वत लेते ट्रेप: एसीबी टीम ने बालोतरा से ट्रेप किया, एडिशनल एसपी उदयपुर एसओजी में हैं तैनात - Udaipur News

जयपुर में अवैध कोचिंग सेंटरों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: मुख्य सचिव और डीजीपी को तलब किया, पुलिस की ढिलाई पर खफा


