बाराबंकी में नवंबर में शुरू हो जाएगा उपरिगामी पुल, जयपुर में बन रहा स्टील गार्डर; टेस्टिंग के साथ डिजाइन होगा मंजूर - dariyabad rob to open by nov minister reviews progress
बाराबंकी में नवंबर में शुरू हो जाएगा उपरिगामी पुल, जयपुर में बन रहा स्टील गार्डर; टेस्टिंग के साथ डिजाइन होगा मंजूर राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने दरियाबाद में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण किया और नवंबर तक इसे जनता…

सौजन्य से:- Jagran
बाराबंकी में नवंबर में शुरू हो जाएगा उपरिगामी पुल, जयपुर में बन रहा स्टील गार्डर; टेस्टिंग के साथ डिजाइन होगा मंजूर
राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने दरियाबाद में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण किया और नवंबर तक इसे जनता के लिए खोलने के निर्देश दिए। उन्होंने रेलवे और ...और पढ़ें
HighLights
- राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने दरियाबाद आरओबी का निरीक्षण किया।
- नवंबर तक ओवरब्रिज जनता के लिए खोलने के निर्देश।
- जयपुर में बन रहे स्टील गार्डर, गुणवत्ता पर जोर।
संवादसूत्र, दरियाबाद (बाराबंकी)। खाद्य एवं रसद व नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण अक्टूबर में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। रेलवे व सेतु निगम के अफसरों के साथ बैठक कर हर स्टेप निर्माण की समय सीमा मानकों को देखते हुए तय हुई।
राज्यमंत्री ने जयपुर में तैयार हो रहे स्टील गार्डर को समय से पहुंचाने के लिए रेलवे के उच्चाधिकारियों से बात की। साथ ही डायवर्जन मार्ग दुरुस्त करने और जलनिकासी के नाले के निर्माण को पूर्ण करने की बात अफसरों से कही।
दरियाबाद भिटरिया मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग गेट संख्या 156 ए पर रेलवे उपरिगामी सेतु का निर्माण चल रहा है। लाइन के ऊपर का काम रेलवे और बाकी काम दोनों हिस्से का सेतु निगम कर रहा है। सेतु निगम ने अधिकतम कार्य पूर्ण कर लिया। खाद्य एवं रसद व नागरिक आपूर्ति मंत्री सतीश शर्मा ने शनिवार को निर्माणाधीन उपरिगामी सेतु का निरीक्षण किया।
अफसरों से प्रगति के बारें में ली जानकारी
यहां पर अधिशासी अभियंता नवीन चौधरी, रेलवे इंजीनियर अनिल सिंह, रेलवे अफसर केके गुप्ता, सेतु निगम एइ आशीष श्रीवास्तव, जेई मनीष सिंह आदि रेलवे व सेतु निगम के अफसरों से प्रगति के बारें में जानकारी ली। रेलवे के हिस्से में चल रहे कार्य को देख उन्होंने तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही सेतु निगम की प्रगति देखी। सेतु निगम को रेलवे के हिस्से को छोड़कर शेष कार्य को अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री ने रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) मानचित्र को देखते हुए एक एक बिंदु पर कार्य की बारीकी से समीक्षा की।
रेलवे के अफसरों ने बताया कि पाइलिंग शुरू है। स्टील गार्डर के लिए जयपुर में आर्डर हुआ है। 15 जुलाई को लोड टेस्ट के बाद आनलाइन रिपोर्ट दिल्ली भेजी जाएगी। जहां से जुलाई के अंतिम सप्ताह में ड्राइंग (डिजाइन) स्वीकृति होकर आएगी। मंत्री ने दोनों विभागों की बात सुनने के बाद कहा कि काम में हीलाहवाली न हो। संसाधन बढ़ा कर कार्य गुणवत्ता और मानकों के साथ समय से पूरा करें।
खबरें और भी
समय सीमा तय कर स्टेप टू स्टेप काम करने की बात कही। जिस पर रेलवे के अफसरों ने भरोसा दिलाया कि एक माह में पिलर कार्य पूर्ण हो जाएगा। अगस्त में गार्डर आ जाएंगे। सितंबर में गार्डर रखकर रेलवे अपना कार्य फाइनल कर देगा। फिर सेतु निगम रेलवे के हिस्से में बचे कार्य को पूरा करेगा।
नवंबर में रेलवे ओवरब्रिज जनता को मिल जाएगा। राज्यमंत्री ने डायवर्जन मार्ग को दुरुस्त करने, नाली पूर्ण करने के आदेश दिए। इस मौके पर कोतवाल धर्मेंद्र कुमार, दिलीप मिश्र, विकास द्विवेदी, संदीप त्रिपाठी, रवि सिंह, बाबा अनुज, लवलेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

कोटा: जब रूठते हैं इंद्रदेव, तब सड़क खोदकर की जाती है 'गड़े भेरूजी' की पूजा, फिर होती है झमाझम बारिश

राजस्थान में मानसून की वापसी की संभावना: 24 जिलों में 3 दिनों के लिए येलो अलर्ट

हिमाचल के राज्यपाल ने आध्यात्मिक तीर्थस्थलों का दौरा किया, प्रार्थना की


