उदयपुर में चचेरे भाई ने डेढ़ लाख रुपये में बहन को बेचा, अहमदाबाद ले जाकर फैक्ट्री कर्मचारी को सौंपा - cousin sells sister for 15 lakh in udaipur
25 अगस्त को एक शादीशुदा महिला ने अपने चचेरे भाई के हाथों से भाग निकलकर गांव लौट आई। पुलिस ने 26 अगस्त को एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जिसमें मानव तस्करी, अपहरण और दुष्कर्म के आरोप शामिल हैं।

सौजन्य से:- Jagran
उदयपुर में चचेरे भाई ने डेढ़ लाख रुपये में बहन को बेचा, अहमदाबाद ले जाकर फैक्ट्री कर्मचारी को सौंपा
उदयपुर में एक शादीशुदा युवती को उसके चचेरे भाई द्वारा कथित तौर पर डेढ़ लाख रुपये में अहमदाबाद में बेचने ...और पढ़ें
HighLights
- पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर अपने गांव पहुंची
- फैक्ट्री कर्मचारी ने युवती को अपने कमरे में पांच दिन तक बंधक बनाकर रखा था
जागरण संवाददाता, उदयपुर। उदयपुर के ग्रामीण थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक शादीशुदा युवती को उसके चचेरे भाई द्वारा कथित तौर पर डेढ़ लाख रुपये में अहमदाबाद में बेचने और खरीदार द्वारा उसे पांच दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप है।
पीड़िता 25 अगस्त को किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर अपने गांव पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने 26 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई।
थानाधिकारी गोपाल सिंह मीणा के अनुसार, पीड़िता का चचेरा भाई 19 अगस्त को उसे बहला-फुसलाकर अहमदाबाद ले गया था। वहां उसने फैक्ट्री में काम करने वाले एक युवक के हवाले कर दिया और खुद गांव लौट आया।
आरोप है कि फैक्ट्री कर्मचारी ने युवती को अपने कमरे में पांच दिन तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता के गांव लौटने के बाद घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस चचेरे भाई से पूछताछ कर रही है, जबकि अहमदाबाद में मौजूद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम भेजने की तैयारी है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर में बिना सूचना के विदेशी नागरिक को ठहराया: 24 घंटे में नहीं दी ऑनलाइन जानकारी; गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ केस दर्ज - Ajmer News

राजस्थान में मॉब लिंचिंग: चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई, 20-25 लोगों ने युवक को इतना पीटा कि चली गई जान

राजस्थान: दिव्या के धरने के बाद ADM तैनात, CI को हटाया गया, जानें मथानिया चुनाव विवाद में अब तक क्या हुआ?


