होम›क्राइम›जयपुर CM भजनलाल शर्मा ने की त्योहारी सीजन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक, कहा- सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर बनाएं प्रभावी कार्य योजना
क्राइम

जयपुर CM भजनलाल शर्मा ने की त्योहारी सीजन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक, कहा- सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर बनाएं प्रभावी कार्य योजना

जयपुर : मुख्यमंत्री की त्योहारी सीजन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की. इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर प्रभावी कार्य योजना बनाएं. जनसहभागिता और आमजन से प्रभावी…

firstindianews के अनुसार23 अगस्त 2026 को 02:56 pm बजे
जयपुर CM भजनलाल शर्मा ने की त्योहारी सीजन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक, कहा- सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर बनाएं प्रभावी कार्य योजना

सौजन्य से:- firstindianews

जयपुर : मुख्यमंत्री की त्योहारी सीजन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की. इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर प्रभावी कार्य योजना बनाएं. जनसहभागिता और आमजन से प्रभावी समन्वय सुनिश्चित हो.

सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर प्रभावी कार्ययोजना बनाकर काम किया जाए. यदि कहीं विवाद अथवा किसी अन्य घटना के कारण माहौल प्रभावित होता है. तो संबंधित IG-SP तत्काल पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लें. मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में बारावफात, रक्षाबंधन जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी जैसे बड़े त्योहार एवं पर्व आ रहे हैं.

जनसहभागिता और आमजन के साथ प्रभावी समन्वय किया जाए. ताकि छोटी-बड़ी जानकारी समय पर प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई हो. बैठक में पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव भास्कर ए. सावंत सहित अन्य उच्च अधिकारी मौजूद रहे.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें