'राजस्थान में किसान हराएंगे CM भजनलाल शर्मा को पंचायत चुनाव' अशोक गहलोत ने जानिए क्यों कही ये बात
Ashok gehlot:राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले राजनीति गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने CM भजनलाल शर्मा के 'किसान 20-25 दिन काम करते हैं' वाले बयान पर तंज कसा है। गहलोत ने कहा कि अन्नदाता का अपमान कर सरकार ने किसा…

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com
Ashok gehlot:राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले राजनीति गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने CM भजनलाल शर्मा के 'किसान 20-25 दिन काम करते हैं' वाले बयान पर तंज कसा है। गहलोत ने कहा कि अन्नदाता का अपमान कर सरकार ने किसानों को नाराज किया है, जिसका जवाब वे कांग्रेस को भारी बहुमत से जिताकर देंगे।
जयपुर: राजस्थान में आगामी पंचायत चुनावों की सुगबुगाहट के बीच राज्य की सियासत गरमा गई है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के एक हालिया बयान पर करारा हमला बोला है। गहलोत ने कहा कि किसानों और गरीबों पर दी गई टिप्पणी का असर आगामी पंचायत चुनाव के नतीजों में साफ देखने को मिलेगा। साथ ही प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी की सरकार को करारा सबक सिखाएगी।
'मुख्यमंत्री को ऐसी बयानबाजी से बचना चाहिए था'
जयपुर में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बयान की कड़ी आलोचना की। गहलोत ने कहा, 'मुख्यमंत्री ने कहा है कि किसान केवल 20-25 दिन ही काम करते हैं। देश के अन्नदाता को लेकर मुख्यमंत्री पद पर बैठे व्यक्ति को ऐसी बात बिल्कुल नहीं कहनी चाहिए थी।' पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने CM ने जो जुमले बोला है, उसकी प्रतिक्रिया पंचायत चुनाव में देखने को मिल रही है। कड़ी मेहनत करने वाले किसानों के योगदान को इस तरह से कम आंकना ठीक नहीं है। जनता इन्हें सबक सिखाएगी।
पंचायत चुनाव में सबक सिखाएगी जनता: गहलोत
राजस्थान में जल्द होने वाले पंचायत चुनावों को लेकर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस बयान और भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त होकर राज्य का किसान और गरीब वर्ग अब चुनाव के जरिए अपना जवाब देगा। उनका कहना है सीएम भजनलाल शर्मा के बयान की किसानों में प्रतिक्रिया देखी जा रही है। ये लोग आगामी पंचायत चुनाव में राज्य सरकार को सबक सिखाएंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि इन चुनावों में कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी।
चुनाव से पहले गरमाई राजस्थान की राजनीति
राजस्थान में पंचायत चुनाव ग्रामीण मतदाता के मिजाज को भांपने का सबसे बड़ा जरिया माने जाते हैं। ऐसे में अशोक गहलोत के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। कांग्रेस किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरने में लग गई है। ताकि किसानों को वोटों को अपने पक्ष में किया जा सके। हालांकि चुनाव में जीत किसे मिलेगी, ये परिणाम आने के बाद ही तय हो पाएगा।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan News: जयपुर पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी गिरोह

जयपुर: कोचिंग में छात्र की पिटाई के विरोध में हंगामा, पुलिस ने चलाए डंडे


