होमक्राइमजयपुर की महिला जेल में डिप्टी सुपरिटेंडेंट कैदियों से कर रही थी अवैध वसूली, CM ने निर्देशों पर सख्त एक्शन
क्राइम

जयपुर की महिला जेल में डिप्टी सुपरिटेंडेंट कैदियों से कर रही थी अवैध वसूली, CM ने निर्देशों पर सख्त एक्शन

जयपुर की महिला जेल में डिप्टी सुपरिटेंडेंट कैदियों से कर रही थी अवैध वसूली, CM ने निर्देशों पर सख्त एक्शन Authored by: खुशेंद्र तिवारी|नवभारतटाइम्स.कॉम• मुख्यमंत्री के कड़े रुख के बाद जयपुर में जेल प्रशासन बड़ी कार्रवाई…

Navbharat Times के अनुसार16 जुलाई 2026 को 04:06 am बजे
जयपुर की महिला जेल में डिप्टी सुपरिटेंडेंट कैदियों से कर रही थी अवैध वसूली, CM ने निर्देशों पर सख्त एक्शन

सौजन्य से:- Navbharat Times

जयपुर की महिला जेल में डिप्टी सुपरिटेंडेंट कैदियों से कर रही थी अवैध वसूली, CM ने निर्देशों पर सख्त एक्शन

Authored by: खुशेंद्र तिवारी|नवभारतटाइम्स.कॉम•

मुख्यमंत्री के कड़े रुख के बाद जयपुर में जेल प्रशासन बड़ी कार्रवाई की गई है। यहां महिला जेल की डिप्टी सुपरिंटेंडेंट सरोज बिश्रोई को करप्शन के मामले में तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

जेल के भीतर चल रहा था वसूली का खेल

मिली जानकारी अनुसार, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट सरोज बिश्नोई पर आरोप है कि वे महिला जेल में बंद महिला कैदियों को विभिन्न तरीकों से परेशान करती थीं। जेल के भीतर बुनियादी सुविधाएं देने या बैरक बदलने के नाम पर उनसे मोटी रकम की वसूली कर रही थीं।सरोज विश्नोई के खिलाफ मिल रही थी शिकायतें

यह भी आरोप लगा है कि सरोज विश्नोई के खिलाफ शिकायतें मिली थीं कि वे एक महिला कैदी को अपने साथ रखती थीं। महिला बंदी का दफ्तर के कामों में कर्मचारियों की तरह हस्तक्षेप था। सरोज विश्नोई पर पैसे लेकर बंदियों को नियम विरूद्ध सुविधाएं उपलब्ध करवाए जाने की भी शिकायतें मिली है। इसमें परिजनों के राहत देने के नाम पर भी करप्शन करने की बात सामने आई है। मिली शिकायत पर हुआ एक्शन

पिछले कुछ समय से जेल प्रशासन से और मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) को सरोज बिश्नोई के खिलाफ लगातार गंभीर शिकायतें मिल रही थीं। शुरुआती विभागीय जांच के सत्यापन के बाद सरोज बिश्नोई के खिलाफ मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री का 'जीरो टॉलरेंस' निर्देश, तुरंत एक्शन

उल्लेखनीय है कि हाल ही में सीएम भजनलाल शर्मा ने कानून व्यवस्था को लेकर मीटिंग की है। इसमें साफ तौर पर सीएम ने कहा कि अपराध से जुड़े मामलों में 'जीरो टॉलरेंस' नीति अपनाए।सीएम के स्पष्ट और कड़े निर्देशों के बाद जेल विभाग हरकत में आया।कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें