होमक्राइम'राजस्थान पुलिस कर रही मेरे घर आने-जाने वालों की निगरानी' CJP के आशुतोष रांका ने शेयर किया वीडियो
क्राइम

'राजस्थान पुलिस कर रही मेरे घर आने-जाने वालों की निगरानी' CJP के आशुतोष रांका ने शेयर किया वीडियो

राजस्थान में CJP के 'स्कूल चलो अभियान' के तहत बगरू (रामपुरा) स्थित स्कूल निरीक्षण के दौरान हुई हिंसा के बाद विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इसी क्रम में अब आशुतोष रांका ने पुलिस पर निगरानी का आरोप लगाया है। जयपुर: राजस्था…

Navbharat Times के अनुसार25 अगस्त 2026 को 03:56 pm बजे
'राजस्थान पुलिस कर रही मेरे घर आने-जाने वालों की निगरानी' CJP के आशुतोष रांका ने शेयर किया वीडियो

सौजन्य से:- Navbharat Times

राजस्थान में CJP के 'स्कूल चलो अभियान' के तहत बगरू (रामपुरा) स्थित स्कूल निरीक्षण के दौरान हुई हिंसा के बाद विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इसी क्रम में अब आशुतोष रांका ने पुलिस पर निगरानी का आरोप लगाया है।

जयपुर: राजस्थान में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) की ओर से स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है। हाल ही जयपुर के बगरू स्थित सरकारी स्कूल रामपुरा कंवलपुरा में सीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ हुई मारपीट के बाद उनके अभियान चर्चा में आने के बाद इस पर सियासी पारा भी चढ़ा हुआ है। इसी बीच अब CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर अपने एक पोस्ट के जरिए सनसनी बढ़ा दी है। दरअसल, एक्स पोस्ट पर रांका ने यह दावा किया है कि पुलिस उनकी निगरानी कर रही है।

आशुतोष रांका ने एक्स पोस्ट पर जानिए क्या बताया

आशुतोष रांका ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि पिछले 2 घंटे से राजस्थान पुलिस मेरे घर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर नज़र रख रही है। उन्होंने राजस्थान पुलिस को टैग करते हुए लिखा है कि अगर पुलिस चाहे तो आकर मुझे सीधे गिरफ्तार कर सकती है। लेकिन मैं और मेरी टीम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक राजस्थान के सभी स्कूल ठीक नहीं हो जाते।

जानिए क्या है सीजेपी के साथ हुई मारपीट का मामला

बता दें कि 22 अगस्त को जयपुर के बगरू स्थित सरकारी स्कूल के निरिक्षण के लिए सीजेपी की टीम रामपुरा गांव पहुंची थी। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें स्कूल में आने से रोका था और देखते ही देखते यहां सीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट हो गई। भगदड़ होने के बाद इस पूरे घटनाक्रम को सोची समझी प्लानिंग बताते हुए सीजेपी ने हमलावरों की गिरफ्तारी मांग रखी थी। सीजेपी ने इस दौरान बीजेपी पर गुंड़ागर्दी का भी आरोप लगाया था। सीजेपी इस मामले में अभी भी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रही है। आशुतोष रांका ने हाल ही किए गए एक्स पोस्ट को भी इसी पूरे मामले से जोड़कर देखा जा रहा है।

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें