जयपुर: 'पिंजरे वाले स्कूल' का निरीक्षण करने पहुंची CJP, सरकार को दिया अल्टीमेटम
जयपुर: 'पिंजरे वाले स्कूल' का निरीक्षण करने पहुंची CJP, सरकार को दिया अल्टीमेटम जयपुर के भट्टा बस्ती के दो सरकारी स्कूलों की बदहाली पर CJP ने निरीक्षण किया और सरकार को 7 दिन में व्यवस्था सुधारने का अल्टीमेटम दिया. जयपुर…

सौजन्य से:- ABP News
जयपुर: 'पिंजरे वाले स्कूल' का निरीक्षण करने पहुंची CJP, सरकार को दिया अल्टीमेटम
जयपुर के भट्टा बस्ती के दो सरकारी स्कूलों की बदहाली पर CJP ने निरीक्षण किया और सरकार को 7 दिन में व्यवस्था सुधारने का अल्टीमेटम दिया.
जयपुर शहर के शास्त्री नगर इलाके की भट्टा बस्ती के दो सरकारी स्कूलों की बदहाल व्यवस्था का मुद्दा अब सियासी रंग लेने लगा है. ABP न्यूज ने 4 दिन पहले भट्टा बस्ती इलाके के दोनों सरकारी स्कूलों की खराब स्थिति को प्रमुखता से दिखाया था. इसके बाद आज कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की टीम दोनों स्कूलों का निरीक्षण करने पहुंची. टीम ने मौके पर स्कूलों की स्थिति देखी और स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली.
CJP की टीम सबसे पहले कूड़ाघर में तब्दील मैदान में चल रहे ‘पिंजरे वाले स्कूल’ का निरीक्षण करने पहुंची. यहां बच्चों के पढ़ने के लिए बनाई गई जगह को लेकर सवाल उठाए गए. CJP राजस्थान की प्रवक्ता रेखा शर्मा ने कहा कि बच्चों को ऐसी जगह पढ़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जो पिंजरे जैसी नजर आती है. उन्होंने सरकार पर बच्चों की शिक्षा को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया.
डूंगरपुर: निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज, कांग्रेस ने BJP के विकास मॉडल पर दागे सवाल!
रेखा शर्मा ने कहा कि अगर सरकार अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाती तो CJP को ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान चलाने की जरूरत नहीं पड़ती. उन्होंने कहा कि जहां स्कूलों की हालत खराब है. बच्चों के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, वहां सुधार की मांग को लेकर CJP आवाज उठाएगी.
4 साल पहले बनी बिल्डिंग, अब तक नहीं लगी क्लास
इसके बाद CJP की टीम भट्टा बस्ती स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय न्यू संजय नगर पहुंची. यह स्कूल लंबे समय से बंद है और इसके भवन पर तालाबंदी है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, स्कूल की नई बिल्डिंग करीब चार साल पहले बनकर तैयार हो चुकी है, लेकिन अब तक इसमें एक भी दिन क्लास नहीं चली है.
CJP की टीम ने स्कूल भवन का निरीक्षण किया और आसपास रहने वाले लोगों से बातचीत की. टीम ने उन बच्चों के परिजनों से भी जानकारी ली, जिनकी पढ़ाई स्कूल बंद होने के बाद प्रभावित हुई है. CJP ने स्कूल की तालाबंदी खोलकर बच्चों की पढ़ाई दोबारा शुरू कराने की मांग की है.
निरीक्षण करने पहुंची CJP की टीम ने भट्टा बस्ती के कूड़े खाने में बनाए गए पिंजरे वाले स्कूल की खबर दिखाए जाने पर ABP न्यूज का शुक्रिया अदा किया. CJP नेता रेखा शर्मा ने कहा कि ABP न्यूज ने दोनों स्कूलों की स्थिति को प्रमुखता से सामने रखा, जिसके बाद CJP की टीम आज मौके पर पहुंची है. उन्होंने कहा कि अब CJP इन स्कूलों के मुद्दे को आगे भी उठाएगी और जरूरत पड़ने पर स्कूलों के लिए बजट स्वीकृत कराने की कोशिश करेगी.
सरकार को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
CJP ने सरकार और शिक्षा विभाग को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है. पार्टी ने बंद स्कूल की तालाबंदी खोलने, बच्चों की पढ़ाई सुचारु कराने और ‘पिंजरे वाले स्कूल’ समेत दोनों स्कूलों की व्यवस्था सुधारने की मांग की है.
नशे की कमाई पर राजस्थान पुलिस का एक्शन, अजब खान की 2.82 करोड़ की संपत्ति फ्रीज
स्थानीय लोगों ने स्कूल के आसपास नशे के कारोबार की शिकायत भी की है. CJP ने इस मामले को भी प्रशासन के सामने उठाने की बात कही है. अब देखना होगा कि 7 दिन के अल्टीमेटम के बाद सरकार और शिक्षा विभाग इन दोनों स्कूलों की बदहाल व्यवस्था को लेकर क्या कदम उठाते हैं और बच्चों की पढ़ाई को लेकर क्या व्यवस्था की जाती है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर में बिना सूचना के विदेशी नागरिक को ठहराया: 24 घंटे में नहीं दी ऑनलाइन जानकारी; गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ केस दर्ज - Ajmer News

राजस्थान में मॉब लिंचिंग: चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई, 20-25 लोगों ने युवक को इतना पीटा कि चली गई जान

राजस्थान: दिव्या के धरने के बाद ADM तैनात, CI को हटाया गया, जानें मथानिया चुनाव विवाद में अब तक क्या हुआ?


