राजस्थान से CJP-प्रदर्शन में जाने वाले लोगों को रोका: जयपुर में 24 प्रदर्शनकारी पाबंद, सीकर से वकील को पकड़ा; दीपके को पीटने की धमकी - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Alert Over CJP Delhi Protest | Trains Cancelled & Controversy राजस्थान से CJP-प्रदर्शन में जाने वाले लोगों को रोका:जयपुर में 24 प्रदर्शनकारी पाबंद, सीकर से वकील को पक…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Alert Over CJP Delhi Protest | Trains Cancelled & Controversy
राजस्थान से CJP-प्रदर्शन में जाने वाले लोगों को रोका:जयपुर में 24 प्रदर्शनकारी पाबंद, सीकर से वकील को पकड़ा; दीपके को पीटने की धमकी
- कॉपी लिंक
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के दिल्ली में आज के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन से पहले ही जयपुर में शुक्रवार रात 24 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने पाबंद कर दिया। सीकर के रींगस में वकील सुरेंद्र उर्फ संजू वर्मा को डिटेन किया। रेलवे ने दिल्ली की ओर जाने वाली राजस्थान से जुड़ी 12 ट्रेनों को रद्द किया और दो ट्रेनों को पांच-पांच घंटे रीशेड्यूल किया गया है।
जयपुर के शहीद स्मारक पर CJP फाउंडर को थप्पड़ मारने वाले राकेश गुर्जर ने अभिजीत दीपके, ध्रुव राठी और उनके साथियों को दिल्ली में पीटने की धमकी देते हुए ऐसा करने वाले व्यक्ति को 50 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।
--- ये खबर भी पढ़िए-
…..
पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
- कॉपी लिंक
सीकर जिले के रींगस में वकील सुरेंद्र उर्फ संजू वर्मा को डिटेन किए जाने का मामला सामने आया है। संजू वर्मा के अनुसार- वे दिल्ली में प्रदर्शन में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे।
- कॉपी लिंक
दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में राजस्थान से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की आशंका के बीच जयपुर पुलिस ने कार्रवाई की। शुक्रवार रात तक 24 प्रदर्शनकारी पाबंद किए जा चुके हैं।
इनमें कमिश्नरेट के ईस्ट, नॉर्थ और साउथ जिलों के लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है।
- कॉपी लिंक
अलवर जिले के कठूमर क्षेत्र के मनखेड़ा गांव निवासी CJP पदाधिकारी दीपक बालियान ने आरोप लगाया कि गुरुवार देर रात पुलिसकर्मी उन्हें घर से ले गए और प्रदर्शन में शामिल नहीं होने का दबाव बनाया था। उन्होंने मारपीट करने और मोबाइल अपने पास रख लेने का भी आरोप लगाया था।
पार्टी के सह प्रभारी आशुतोष रांका ने भी पुलिस पर जबरन ले जाने और मारपीट करने के आरोप लगाए थे। हालांकि, कठूमर थाना प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा ने इन आरोपों को निराधार बताया था।
- कॉपी लिंक
जयपुर के शहीद स्मारक पर अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने के मामले में चर्चा में आए राकेश गुर्जर ने अब दिल्ली में भी अभिजीत दीपके, ध्रुव राठी और उनके साथियों को पीटने की धमकी दी है।
राकेश ने दावा किया कि जिस तरह जयपुर में अभिजीत की पिटाई की गई थी, उसी तरह दिल्ली में भी उन्हें और उनके साथियों को निशाना बनाया जाएगा। उसने कहा कि जो व्यक्ति सबसे पहले उन्हें थप्पड़ मारेगा, उसे 50 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।
- कॉपी लिंक
दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान यातायात प्रभावित होने की आशंका के बीच रेलवे ने राजस्थान से जुड़ी कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। 10 अक्टूबर को 12 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि दो ट्रेनों को पांच-पांच घंटे रीशेड्यूल किया गया है। रद्द की गई ट्रेनों में साबरमती, कोटा, उदयपुर सिटी और श्रीगंगानगर-दिल्ली रूट से जुड़ी ट्रेनें शामिल हैं। ऐन वक्त पर हुए बदलाव से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
Topics:
- जोधपुर में राजनाथ सिंह ने चेताया: बोले- समुद्री रास्तों का हथियार के रूप में इस्तेमाल हो रहा; युद्धाभ्यास में खतरनाक फाइटर जेट्स एक साथ उड़े
- भास्कर एक्सक्लूसिवराजस्थान- सरकारी इंजीनियर की सैलरी से 253 फीसदी ज्यादा प्रॉपर्टी: 2 साल तक एसीबी का कैलकुलेशन; 30 बैंक अकाउंट, करोड़ों की FD का खुलासा
- राजस्थान एक्सप्लेनरक्या नई पार्टी बनाएंगे रविंद्र सिंह भाटी और यूनुस खान: सीक्रेट मीटिंग के लिए मिले भाजपा के बागी निर्दलीय MLA; आखिर क्या है इनका प्लान
- डबल डेकर ट्रेन के आगे कूदी प्रिंसिपल की प्रेग्नेंट पत्नी: आत्महत्या से पहले पति को किया फोन, सुसाइड नोट में लिखा- सास-ससुर को फांसी हो
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

परिचित ने किडनैप कर नाबालिग से किया रेप: धोखे से मिलने बुलाया, 10 दिनों तक बंधक बनाकर रखा; पोक्सो में केस दर्ज - Jaipur News

जयपुर में टूरिस्ट सीजन में बदलेगा ट्रैफिक; कहीं आपका रास्ता तो बंद नहीं?

राजस्थान पुलिस ने बनाई देश की पहली पुलिस पोलो टीम


