होमक्राइम'वो चाहते तो बचा लेते', पिटाई पर CJP कार्यकर्ताओं के गंभीर आरोप पर राजस्थान पुलिस का ऐसा जवाब
क्राइम

'वो चाहते तो बचा लेते', पिटाई पर CJP कार्यकर्ताओं के गंभीर आरोप पर राजस्थान पुलिस का ऐसा जवाब

सीजेपी पार्टी को राजस्थान ज्यादा रास नहीं आया। एक सप्ताह में पार्टी के कार्यकर्ताओं पर दो बार हमले हुए। पहले जयपुर में और अब जोधपुर में। जोधपुर में हुए हमले को लेकर कई वीडियो सामने आए, जिसमें पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ र…

Navbharat Times के अनुसार24 अगस्त 2026 को 06:54 am बजे
'वो चाहते तो बचा लेते', पिटाई पर CJP कार्यकर्ताओं के गंभीर आरोप पर राजस्थान पुलिस का ऐसा जवाब

सौजन्य से:- Navbharat Times

सीजेपी पार्टी को राजस्थान ज्यादा रास नहीं आया। एक सप्ताह में पार्टी के कार्यकर्ताओं पर दो बार हमले हुए। पहले जयपुर में और अब जोधपुर में। जोधपुर में हुए हमले को लेकर कई वीडियो सामने आए, जिसमें पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

जोधपुर: राजस्थान में स्कूलों की बिगड़ी व्यवस्था को लेकर संघर्ष कर रही सीजेपी पर जयपुर के बाद जोधपुर में रविवार को फिर हमला हुआ। इस दौरान जोधपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के शिक्षा बचाओं, देश बचाओं कार्यक्रम के दौरान सीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट और थप्पड़ मारने की घटना सामने आई। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर हो रहा है। इसके बाद जोधपुर पुलिस पर बड़े सवाल खड़े किए जा रहे हैं। सीजेपी और उनके समर्थकों का कहना है कि पुलिस चाहती, तो इस घटना को रोक सकती थी, लेकिन पुलिस इसे देखती रही। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर जोधपुर पुलिस को लेकर ट्रोल भी किया जा रहा है।

सीजेपी बोली- पुलिस चाहती तो बचा लेती

दरअसल, जोधपुर के रेजिडेंसी रोड स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान में बीजेपी की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका शिक्षा बचाओ देश बचाओ छात्र संवाद कार्यक्रम के तहत पहुंचे। इस बीच एबीवीपी और भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध करते हुए सीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। इस बीच जो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए उसको लेकर सीजेपी समर्थक सवाल उठा रहे हैं। समर्थकों का कहना है कि 'पुलिस चाहती, तो इस घटना को रोक सकती थी।' वीडियो में डीएसपी लेवल के पुलिस अधिकारी और कांस्टेबल के सामने कुछ कार्यकर्ता हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस ने कहा- तुरंत कार्रवाई की

इधर, जोधपुर पुलिस का कहना है कि पुलिस ने मौके पर तुरंत कार्रवाई की है। हमला करने वाले 11 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने तत्काल हिरासत में लिया है और कानून व्यवस्था बिगड़ने से रोका। हालांकि इस मामले को लेकर को लेकर अभी तक कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस शिकायत मिलने पर ही आगे की कार्रवाई करेगी। इधर, घटना को लेकर सोशल मीडिया पर काफी वीडियो सामने आ रहे हैं, जो पुलिस को लेकर बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं।

सीजेपी पर एक सप्ताह में यह दूसरा हमला

सीजेपी राजस्थान में स्कूलों की बिगड़ी व्यवस्थाओं को ठीक करवाने के लिए संघर्ष कर रही है, लेकिन अब सीजेपी के खिलाफ विरोध के सुर भी उठने लगे हैं। बीते दिनों रामपुरा में सीजेपी पर हमले की घटना काफी सुर्खियों में रही। इस बीच रविवार को फिर से जोधपुर में सीजेपी पर बड़ा हमला हुआ है। इस हमले में एक कार्यकर्ता की आंख पर गंभीर चोट आई है। रविवार को हुए इस घटनाक्रम को लेकर सीजेपी जोधपुर पुलिस पर सवाल खड़े करते हुए पूछ रही है कि आखिर पुलिस ने हमला करने वाले लोगों को क्यों नहीं रोका? पुलिस चाहती तो यह हमला नहीं होता।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें