राजस्थान: CJP बवाल के बाद स्कूलों के लिए जारी 12500 करोड़, रांका बोले- 'कॉकरोच इज बैक'
राजस्थान: CJP बवाल के बाद स्कूलों के लिए जारी 12500 करोड़, रांका बोले- 'कॉकरोच इज बैक' राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने स्कूलों की मरम्मत के लिए 12 हजार 500 करोड़ रुपये जारी किए हैं. CJP के आशुतोष रांका ने इसपर खुशी जाह…

सौजन्य से:- ABP News
राजस्थान: CJP बवाल के बाद स्कूलों के लिए जारी 12500 करोड़, रांका बोले- 'कॉकरोच इज बैक'
राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने स्कूलों की मरम्मत के लिए 12 हजार 500 करोड़ रुपये जारी किए हैं. CJP के आशुतोष रांका ने इसपर खुशी जाहिर की और कहा कि यह 'कॉकरोच इज बैक' की बड़ी जीत है.
कॉकरोच जनता पार्टी की 'स्कूल ठीक करो' कैंपेन का असर अब राजस्थान में दिखना शुरू हो गया है. जयपुर के बगरू में स्कूल देखने जा रही कॉकरोच जनता पार्टी की टीम को दौड़ाने के बाद स्कूलों के मुद्दे ने जोर पकड़ी. इसके बाद सरकार ने निर्माण कार्य के लिए 12500 करोड़ रुपये का रोडमैप तैयार किया है.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के इस फैसले के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने खुशी जाहिर करते हुए इसे बड़ी जीत बताया है. उन्होंने पोस्ट में लिखा, "राजस्थान सरकार द्वारा रामपुरा की घटना के बाद स्कूलों की मरम्मत के लिए ₹12500 करोड़ अलॉट करना 'कॉकरोच इज बैक' के आंदोलन की एक बहुत बड़ी जीत है."
राजस्थान: निकाय चुनाव से पहले ठगी से सावधान, पुलिस की एडवाइजरी जारी
आशुतोष रांका ने इस पर क्या कहा?
आशुतोष रांका ने आगे बताया, "आपको यह पता होना चाहिए कि सरकार ने मार्च 2026 में हाई कोर्ट में पेश किए गए हलफनामे में इसी तरह का एक रोडमैप होने का दावा किया था. हां एक बड़ा अंतर यह है कि तब सरकार ने पांच साल का समय मांगा था, इस बार तीन साल की बात की है. यह निश्चिंत ही 'स्कूल ठीक करो' कैंपेन का नतीजा है."
वहीं उन्होंने आगे कहा, "लेकिन सरकार ने पिछले छह महीने में कितने स्कूल ठीक किए, कितनी जर्जर इमारतों की मरम्मत की, कितने नए क्लासरूम बनाए, इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है. अगर यह रोडमैप छह महीने पहले तैयार था तो अब तक कितना काम हुआ, यह सरकार को बताना चाहिए."
आशुतोष रांका ने सरकार पर उठाए सवाल
आशुतोष रांका ने आगे पूछा, "दूसरी चीज, कल एक और ऑर्डर के तहत प्रदेश के सभी शिक्षा अधिकारियों को एक ही दिन में जर्जर इमारतों की रिपोर्ट सबमिट करने की बोला गया है. आधारभूत ढांचे की जानकारी भला शिक्षक कैसे देंगे? वो इंजीनियर नहीं है और सभी स्कूलों का निरीक्षण क्या एक दिन में मुमकिन है? क्या ये आदेश केवल औपचारिकता के लिए निकाला गया है?"
उन्होंने यह भी कहा है कि CJP के आंदोलन से निश्चिंत ही भजनलाल सरकार जागी है और शिक्षा सुधार की दिशा में कदम बढ़ाया है, जिसकी हम सराहना करते है. हमें राजस्थान के cockroaches पर बहुत गर्व है कि वो तानाशाही ऑर्डर, हिंसा और मारपीट से डरे नहीं और लगातार सरकार पर दबाव बनाकर रखा, जिसके कारण सरकार को झुकना पड़ा. लेकिन सरकार को यह साबित करना होगा कि वो खानापूर्ति नहीं कर रही और सच में स्कूल सुधारने के लिए गंभीर है. तब तक राजस्थान में स्कूल ठीक करो आंदोलन जारी रहेगा."
सरकार ने किया ये ऐलान
सीएम ऑफिस से जारी जानकारी में बताया गया, "मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों के कायाकल्प हेतु 12,500 करोड़ रुपये का 3 वर्षीय ऐतिहासिक रोडमैप (2026-27 से 2028-29) तैयार किया है."
इसके साथ ही, सरकारी स्कूलों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए दिसंबर 2026 तक 1,087 करोड़ रुपये की लागत से 9,000 स्मार्ट क्लास रूम, 80,000 टैबलेट और 7,000 आईसीटी लैब स्थापित की जा रही हैं.
सरहद पर तैनात सैनिकों को राखी बांधेंगी जयपुर की बेटियां, रवाना हुआ कारवां
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर में बिना सूचना के विदेशी नागरिक को ठहराया: 24 घंटे में नहीं दी ऑनलाइन जानकारी; गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ केस दर्ज - Ajmer News

राजस्थान में मॉब लिंचिंग: चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई, 20-25 लोगों ने युवक को इतना पीटा कि चली गई जान

राजस्थान: दिव्या के धरने के बाद ADM तैनात, CI को हटाया गया, जानें मथानिया चुनाव विवाद में अब तक क्या हुआ?


