जयपुर स्कूल विवाद, CJP का अल्टीमेटम खत्म: जोधपुर में स्टूडेंट्स से करेंगे संवाद; सीजेपी प्रवक्ता बोली- सरकार 1 सितंबर से शुरू कराएगी काम, आरोपी गिरफ्तार हों - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - CJP Ultimatum Ends | Jaipur School Protest & Rampura Controversy Update LIVEजयपुर स्कूल विवाद, CJP का अल्टीमेटम खत्म:जोधपुर में स्टूडेंट्स से करेंगे संवाद; सीजेपी प्रवक्ता बोली…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- CJP Ultimatum Ends | Jaipur School Protest & Rampura Controversy Update
LIVEजयपुर स्कूल विवाद, CJP का अल्टीमेटम खत्म:जोधपुर में स्टूडेंट्स से करेंगे संवाद; सीजेपी प्रवक्ता बोली- सरकार 1 सितंबर से शुरू कराएगी काम, आरोपी गिरफ्तार हों
- कॉपी लिंक
जयपुर में सीतापुरा इलाके के राजकीय प्राथमिक स्कूल रामपुरा कंवरपुरा के निरीक्षण को लेकर शुक्रवार को हुई मारपीट के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 48 घंटे का अल्टीमेटम आज पूरा हो गया। ऐसे में CJP की अगली रणनीति पर सबकी नजर है। CJP के सीनियर लीडर और कार्यकर्ता आज शाम जोधपुर में स्टूडेंट्स से संवाद करेंगे।
वहीं, रामपुरा-कंवरपुरा गांव के लोगों के अल्टीमेटम का समय भी रविवार दोपहर को खत्म हो गया। ग्रामीणों ने CJP के खिलाफ एक्शन नहीं होने पर अपनी गिरफ्तारियां देने की चेतावनी दी थी।
इधर, CJP की राजस्थान प्रवक्ता रेखा शर्मा ने कहा- सरकार ने एक मांग पूरी कर दी है। 1 सितंबर से स्कूल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। सरकार यह काम पहले ही कर लेती तो हमें वहां जाने की जरूरत ही नहीं पड़ती।
उम्मीद है कि सरकार राजस्थान के 3 हजार जर्जर स्कूलों की सुध जल्द लेकर बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराएगी। हम सरकार से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त एक्शन हो। अगर हुड़दंग में CJP का भी कोई व्यक्ति शामिल था, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई हो।
रांका ने लिखा- सभी सरकारी स्कूल ठीक नहीं होने तक हम नहीं रुकेंगे
विवाद के 24 घंटे बाद शनिवार सुबह स्कूल को 50 मीटर दूर बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया था। CJP के को-कन्वीनर और प्रवक्ता आशुतोष रांका ने रामपुरा स्कूल के रिनोवेशन को लेकर सरकार के फैसले पर सोशल मीडिया पर लिखा- यह CJP की बड़ी जीत है। भैंसों के तबेले में चल रहे रामपुरा के स्कूल का अब नवनिर्माण होगा। मैं सीएम भजनलाल जी को सिर्फ यह कहना चाहूंगा कि यह काम आप पहले भी कर सकते थे।
कल (21 अगस्त) को जो हिंसा कराई गई, उसकी जरूरत नहीं थी। जब तक हिंसा फैलाने वालों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। हम तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक राजस्थान के सभी सरकारी स्कूल ठीक नहीं हो जाते।
देखिए, उस बिल्डिंग की 3 PHOTOS, जहां स्कूल को शिफ्ट किया…
पढ़िए, CJP के लीडर्स ने 21 अगस्त को क्या कहा था…
….
ये खबरें भी पढ़िए…
लाइव अपडेट्स
- कॉपी लिंक
CJP के सीनियर लीडर और कार्यकर्ता आज जोधपुर दौरे पर रहेंगे। आज शाम जोधपुर में छात्रों से संवाद होगा। CJP की राजस्थान प्रवक्ता रेखा शर्मा ने कहा कि सरकार ने हमारी एक मांग को पूरा कर दिया है। 1 सितंबर से स्कूल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
अगर सरकार यह काम पहले ही कर लेती, तो हमें वहां जाने की जरूरत ही नहीं पड़ती। हम उम्मीद करते हैं कि सरकार राजस्थान के 3000 जर्जर स्कूलों की सुध जल्द लेकर बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराएगी।
रामपुरा गांव में हुड़दंग कर हमारे साथ मारपीट की गई। हम सरकार से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए। अगर हुड़दंग में CJP का भी कोई व्यक्ति शामिल था, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई हो।
- कॉपी लिंक
सीजेपी ने सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने और रामपुरा-कंवरपुरा प्रकरण में कार्रवाई की मांग को लेकर 21 अगस्त को सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था।
CJP पहले ही प्रदेश के सरकारी स्कूलों की जमीनी स्थिति को लेकर सरकार पर सवाल खड़े कर चुकी है।
CJP का कहना है कि स्कूलों में बच्चों को जरूरी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं और इस मुद्दे को लेकर सरकार को जवाब देना चाहिए।
- कॉपी लिंक
ग्रामीणों और सीजेपी ने शनिवार सुबह एक-दूसरे के खिलाफ जयपुर के शिवदासपुरा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी। दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट, हुड़दंग मचाने के आरोप लगाए। दोनों पक्षों ने पुलिस पर भी उन पर दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं।
रामपुरा गांव के लोगों ने शनिवार को कहा था- CJP ने पुलिस प्रशासन पर हमारे खिलाफ 48 घंटे में कार्रवाई करने का दबाव बनाया था, लेकिन अब हम सरकार से यह मांग करते हैं कि जिन लोगों ने हमारे गांव में आकर उत्पात मचाया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
ग्रामीणों ने कहा- अगर सरकार ने अगले 24 घंटे में उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो रामपुरा गांव का हर व्यक्ति, बुजुर्ग से लेकर बच्चा पुलिस को अपनी गिरफ्तारी देगा। हम किसी भी सूरत में पीछे नहीं हटेंगे, बल्कि कॉकरोच को उनकी ही भाषा में जवाब देंगे।
- कॉपी लिंक
ग्रामीणों ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी ने उनके गांव का माहौल खराब कर रखा है। इससे पूरे गांव में दहशत है। बच्चे डरे हुए हैं। वे स्कूल नहीं जा रहे हैं।
ये लोग बड़ी संख्या में गांव में हथियार लेकर आए थे। उन्होंने डराया-धमकाया भी है। वहीं, सीजेपी का आरोप है कि शुक्रवार को गांव में उन्हें पीटा गया।
कार्यकर्ताओं के कपड़े फाड़ दिए गए। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द हमला करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया जाए।
- शादी छिपाने वाले लिव-इन पार्टनर को होगी जेल: धोखा दिया तो 5 साल तक की सजा; जानिए राजस्थान UCC बिल में क्या होंगे नए प्रावधान
- भास्कर एक्सक्लूसिवटंकी-टावर पर चढ़ने वालों से होगी सरकारी खर्च की वसूली: पुलिसवालों की उस दिन की सैलरी, दमकल-एंबुलेंस के पेट्रोल का पैसा प्रदर्शन करने वालों से लेंगे
- 64 साल साथ रहे पति-पत्नी की गठजोड़े में निकाली अंतिम-यात्रा: पेड़ के फेरे लगवाकर एक चिता पर किया विदा; डेढ़-घंटे में दोनों ने तोड़ा था दम
- आज 14 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट: 4 शहरों में हुई हल्की बरसात, तापमान 40 डिग्री के करीब, गर्मी-उमस बढ़ी
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में एक ही दिन में 7,744 गिरफ्तारियां, 17,000 से अधिक ठिकानों पर पुलिस ने मारा चक्रव्यूह

जयपुर में बढ़ा स्क्रब टाइफस का कहर: तीन महीने में 15 मरीजों की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट - 15 deaths due to scrub typhus in jaipur in three months

CM ईमानदार तो ना करें बाड़ाबंदी' राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले गहलोत- पायलट ने की BJP की घेराबंदी


