होमक्राइमनकली पुलिसकर्मियों ने महिला को ठगा, असली सोने के जेवर लेकर थमाए नकली
क्राइम

नकली पुलिसकर्मियों ने महिला को ठगा, असली सोने के जेवर लेकर थमाए नकली

जयपुर में नकली पुलिसकर्मियों ने महिला को सुरक्षा का झांसा देकर ठगा, असली जेवर उन्होंने अपने पास रख कर नकली उतारे.

ETV Bharat के अनुसार23 जुलाई 2026 को 11:03 am बजे
नकली पुलिसकर्मियों ने महिला को ठगा, असली सोने के जेवर लेकर थमाए नकली

सौजन्य से:- ETV Bharat

जयपुर में पुलिस बनकर आए बदमाशों ने महिला को ठगा, असली सोने के जेवर लेकर थमाए नकली, CCTV में कैद हुई वारदात

जयपुर में नकली पुलिसकर्मियों ने लाखों के जेवर ठगे. डॉक्टर को दिखाकर लौट रही महिला को बनाया निशाना.

Published : July 23, 2026 at 3:35 PM IST

जयपुर: राजधानी जयपुर में पुलिसकर्मी बनकर आए दो बदमाशों ने एक महिला को सुरक्षा का झांसा देकर महिला के जेवर उतरवा लिए और नकली जेवर थमा दिए. यह घटना बजाज नगर थाना इलाके में बरकत नगर की है. महिला डॉक्टर को दिखाकर घर लौट रही थी. इसी दौरान बदमाश आए और महिला को झांसा देकर जेवर उतरवा लिए. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं.

नकली पहचान पत्र दिखाया: बजाज नगर थानाधिकारी रामधन मीणा ने बताया कि यह घटना बुधवार सुबह की बरकत नगर इलाके की है. पीड़िता 53 वर्षीय नीरज कुलश्रेष्ठ ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह डॉक्टर को दिखाकर ई-रिक्शा से लौट रही थी. वह घर से करीब 100 मीटर पहले उतरी और पैदल जा रही थी. इसी दौरान दो बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और इलाके में चाकूबाजी व लूट की घटनाओं का डर दिखाया. उन्होंने महिला को अपना फर्जी पहचान पत्र भी दिखाया.

इसे भी पढ़ें- शादी में चाक पूजन कर लौट रही महिलाओं से बदमाशों ने की मारपीट, आभूषण लूटे

नकली जेवर रखे महिला के पर्स में: महिला को भरोसे में लेकर उन्होंने सुरक्षा के लिए सोने की चेन और चूड़ियां उतरवाई और इन्हें अपने पर्स में रखने को कहा. महिला ने जब उनसे घर पास ही होने की बात कही तो भी वे नहीं माने. उन्होंने जेवर को पुड़िया में रखकर महिला के पर्स में रखने का नाटक किया. इस दौरान असली जेवर उन्होंने अपने पास रख लिए और आर्टिफिशियल जेवर महिला के पर्स में रखकर फरार हो गए.

महिला ने पर्स संभाला तो उड़े होश: घर पहुंचकर ताला खोलते समय महिला को शक हुआ. पर्स खोलकर देखने पर महिला को ठगी का पता चला. इसके बाद उन्होंने परिजनों को सूचना देकर पुलिस कंट्रोल रूम पर शिकायत करवाई. बजाज नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी हैं.

इसे भी पढ़ें- नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों की नोक पर दंपती को बंधक बनाकर लूटा

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें