राजस्थान के स्कूल में चोरी करने घुसे चोर, CCTV के सामने लगाए ठुमके
राजस्थान के स्कूल में चोरी करने घुसे चोर, CCTV के सामने लगाए ठुमके राजस्थान के डूंगरपुर से चोरों की अजीबो-गरीब हरकत उजागर हुई है. दरअसल चोरी करने स्कूल में घुसे चोरों के हाथ जब कुछ नहीं लगा तो उन्होंने खाली हाथ सीसीटीवी…

सौजन्य से:- ABP News
राजस्थान के स्कूल में चोरी करने घुसे चोर, CCTV के सामने लगाए ठुमके
राजस्थान के डूंगरपुर से चोरों की अजीबो-गरीब हरकत उजागर हुई है. दरअसल चोरी करने स्कूल में घुसे चोरों के हाथ जब कुछ नहीं लगा तो उन्होंने खाली हाथ सीसीटीवी के सामने ठुमके लगाए हैं.
राजस्थान के डूंगरपुर जिले से स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है. धंबोला थाना क्षेत्र के बांसिया गांव स्थित गोविंद गुरु राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में देर रात दो अज्ञात युवक घुस गए. बदमाशों ने स्कूल के ताले तोड़े, CCTV कैमरों को बोरी से ढकने की कोशिश की और प्रधानाचार्य कक्ष में तोड़फोड़ की.
लेकिन इस पूरी वारदात के दौरान बदमाशों की एक ऐसी हरकत कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसने मामले को और चौंकाने वाला बना दिया. CCTV फुटेज में दोनों युवक स्कूल परिसर में बेखौफ घूमते और कैमरों के सामने ठुमके लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, बदमाश स्कूल से कोई सामान चोरी करने में कामयाब नहीं हुए.
राजस्थान हाईकोर्ट Gen-Z की सेहत पर सख्त, स्कूलों के पास जंक फूड बैन
दो ताले तोड़कर स्कूल में दाखिल हुए बदमाश
मामला डूंगरपुर के धंबोला थाना क्षेत्र के बांसिया गांव का है. जानकारी के अनुसार, देर रात दो अज्ञात बदमाश गोविंद गुरु राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पहुंचे. बदमाशों ने स्कूल के दो ताले तोड़े और इसके बाद परिसर के अंदर दाखिल हो गए.
स्कूल में घुसने के बाद बदमाशों ने सबसे पहले CCTV कैमरों से बचने की कोशिश की. उन्होंने दो निगरानी कैमरों को बोरी से ढक दिया, ताकि उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड न हो सकें. हालांकि, उनकी यह कोशिश पूरी तरह कामयाब नहीं हुई और उनकी कई गतिविधियां CCTV कैमरों में कैद हो गईं.
प्रधानाचार्य कक्ष में तोड़फोड़
स्कूल परिसर में घुसने के बाद बदमाशों ने प्रधानाचार्य कक्ष को भी निशाना बनाया. कमरे में लगे इंटरनेट से संबंधित उपकरणों को नुकसान पहुंचाया गया. इसके अलावा मेज पर रखी स्टेशनरी और अन्य सामान को भी इधर-उधर बिखेर दिया गया.
बदमाशों ने स्कूल परिसर में काफी देर तक उत्पात मचाया, लेकिन उन्हें ऐसा कोई सामान नहीं मिला जिसे वे अपने साथ ले जा सकें. इसके चलते वे स्कूल से बिना किसी सामान की चोरी किए ही निकल गए.
चोरी नहीं कर पाए तो CCTV के सामने लगाए ठुमके
इस पूरे मामले का सबसे हैरान करने वाला पहलू CCTV फुटेज में सामने आया है. रिकॉर्डिंग में दो युवक स्कूल परिसर में दिखाई दे रहे हैं. दोनों युवक कैमरों की मौजूदगी से वाकिफ होने के बावजूद बेखौफ नजर आए.
फुटेज में दोनों CCTV कैमरों के सामने ठुमके लगाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. बदमाशों की यह हरकत अब पूरे मामले में चर्चा का विषय बनी हुई है. जिस कैमरे से बचने के लिए उन्होंने उसे बोरी से ढकने की कोशिश की, उसी निगरानी व्यवस्था में उनकी कई गतिविधियां रिकॉर्ड हो गईं.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खंगाला CCTV फुटेज
घटना की जानकारी मिलने के बाद धंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची. सहायक उपनिरीक्षक नारायण लाल, चंदन सहित पुलिस दल ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया और घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई.
पुलिस ने स्कूल में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली. अब पुलिस फुटेज में दिखाई दे रहे दोनों संदिग्ध युवकों की पहचान करने में जुटी है. बदमाशों के हुलिए और वारदात के दौरान उनकी गतिविधियों के आधार पर पुलिस सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है.
स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को दी रिपोर्ट
घटना को लेकर विद्यालय की ओर से वरिष्ठ व्याख्याता जितेंद्र खटाना और उम्मेदसिंह ने पुलिस को रिपोर्ट दी है. वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पंचायत समिति सदस्य विमल प्रकाश डोडियार भी मौके पर मौजूद रहे.
स्कूल में रात के समय हुई इस घटना के बाद विद्यालय स्टाफ और स्थानीय ग्रामीणों में चिंता का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा और स्कूल की संपत्ति की सुरक्षा के लिए रात के समय निगरानी व्यवस्था और मजबूत किए जाने की जरूरत है.
जिले में चोरी की घटनाओं को लेकर बढ़ी चिंता
बताया जा रहा है कि डूंगरपुर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पिछले कुछ समय से चोरी और चोरी के प्रयास की घटनाएं सामने आ रही हैं. ऐसे में बांसिया के सरकारी स्कूल में बदमाशों के घुसने की घटना ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है.
ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है. साथ ही CCTV फुटेज में नजर आ रहे संदिग्धों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है.
CCTV फुटेज बना पुलिस के लिए अहम सुराग
फिलहाल धंबोला थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. बदमाशों ने CCTV कैमरों को बोरी से ढककर अपनी पहचान छिपाने की कोशिश जरूर की, लेकिन उनकी कई गतिविधियां रिकॉर्ड हो गईं. अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती CCTV में दिखाई दे रहे दोनों युवकों की पहचान करने की है.
यदि पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचती है तो स्कूल में हुई तोड़फोड़ और चोरी के प्रयास की पूरी तस्वीर साफ हो सकती है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि बदमाश स्कूल में किस उद्देश्य से दाखिल हुए थे. पुलिस CCTV फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है. ग्रामीणों को उम्मीद है कि कैमरे के सामने बेखौफ होकर ठुमके लगाने वाले इन संदिग्धों की पहचान जल्द होगी और पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी.
राजस्थान निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, मैदान में उतारे 200 समन्वयक
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर में बिना सूचना के विदेशी नागरिक को ठहराया: 24 घंटे में नहीं दी ऑनलाइन जानकारी; गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ केस दर्ज - Ajmer News

राजस्थान में मॉब लिंचिंग: चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई, 20-25 लोगों ने युवक को इतना पीटा कि चली गई जान

राजस्थान: दिव्या के धरने के बाद ADM तैनात, CI को हटाया गया, जानें मथानिया चुनाव विवाद में अब तक क्या हुआ?


