राजस्थान: राहुल गांधी के गणेश आरती वाले वीडियो से छेड़छाड़! BJP पर भड़की कांग्रेस
राजस्थान: राहुल गांधी के गणेश आरती वाले वीडियो से छेड़छाड़! BJP पर भड़की कांग्रेस राहुल गांधी के वीडियो में गणेश आरती के बोल बदलने पर राजस्थान में सियासत गरमा गई. कांग्रेस ने BJP से माफी की मांग की. बाद में पोस्ट डिलीट क…

सौजन्य से:- ABP News
राजस्थान: राहुल गांधी के गणेश आरती वाले वीडियो से छेड़छाड़! BJP पर भड़की कांग्रेस
राहुल गांधी के वीडियो में गणेश आरती के बोल बदलने पर राजस्थान में सियासत गरमा गई. कांग्रेस ने BJP से माफी की मांग की. बाद में पोस्ट डिलीट कर दी गई.
राजस्थान में नगर निकाय चुनावों की गहमा-गहमी के बीच बीजेपी की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो को लेकर सियासत गरमा गई है. वीडियो में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राजस्थान कांग्रेस के कई नेताओं की तस्वीरों और वीडियो क्लिप के साथ गणेश वंदना के शब्दों को बदलकर पेश किया गया है.
वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर भगवान गणेश और सनातन का अपमान करने का आरोप लगाया है. विवाद बढ़ता देख राजस्थान बीजेपी ने कुछ ही घंटों बाद यह पोस्ट सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया.
राजस्थान बीजेपी ने यह वीडियो एक दिन पहले इंस्टाग्राम और एक्स पर पोस्ट किया था. इसमें राहुल गांधी की कई तस्वीरों और वीडियो क्लिप का इस्तेमाल किया गया था. साथ ही राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत पार्टी के कई दूसरे नेताओं को भी वीडियो में दिखाया गया था.
राजस्थान निकाय चुनाव: दूसरे दिन नामांकन फीका! BJP- कांग्रेस ने नहीं खोले पत्ते
वीडियो को लेकर सबसे ज्यादा विवाद उसके बैकग्राउंड में इस्तेमाल किए गए गीत के बोल को लेकर हुआ. दरअसल, गणेश आरती की मशहूर पंक्तियां ‘जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा’ की जगह वीडियो में ‘जय कलेश, जय कलेश, जय कलेश देवा’ बोला गया. आरती की आगे की कुछ पंक्तियों को भी बदल दिया गया. इनमें ‘फेमिली को भोग लगे और चमचे करे सेवा’ जैसे शब्द इस्तेमाल किए गए.
पोस्ट होते ही लोगों ने जताई आपत्ति
वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही कई लोगों ने इस पर आपत्ति जतानी शुरू कर दी. विवाद बढ़ने के बाद बीजेपी ने कुछ ही घंटों में वीडियो को हटा दिया. हालांकि, तब तक वीडियो को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो चुकी थी.
कांग्रेस ने इसे सनातन और भगवान गणेश का अपमान बताते हुए बीजेपी से माफी मांगने की मांग शुरू कर दी. कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी को निशाना बनाने के लिए बीजेपी ने जो वीडियो बनाया, उसमें धार्मिक आरती के शब्दों को बदलना बेहद आपत्तिजनक है.
बीजेपी भगवान गणेश का अपमान करने लगी- कांग्रेस
राजस्थान कांग्रेस के मीडिया कोऑर्डिनेटर स्वर्णिम चतुर्वेदी ने कहा है कि बीजेपी अब राहुल गांधी का अपमान करते-करते भगवान गणेश का अपमान करने लगी है. ऐसे में उसे राहुल गांधी के साथ ही पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए.
कांग्रेस ने इस पूरे मामले को लेकर बीजेपी पर हमला तेज कर दिया है. पार्टी का कहना है कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन धार्मिक भावनाओं से जुड़े शब्दों को इस तरह बदलकर इस्तेमाल करना ठीक नहीं है.
वहीं, बीजेपी भी कांग्रेस के आरोपों के बाद पूरी तरह चुप नहीं है. राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार के कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी का कहना है कि राहुल गांधी ने कांग्रेस को खत्म करने का जो बीड़ा उठाया है, उसे वह पूरा करके ही मानेंगे.
वहीं राजस्थान बीजेपी के कार्यालय प्रभारी व प्रदेश मंत्री मुकेश पारीख ने सवाल खड़ा किया है कि कांग्रेस पार्टी को आखिरकार कब से सनातन की चिंता होने लगी जो वह माफी की मांग कर रही है.
रक्षाबंधन पर थाने पहुंची महिला सफाईकर्मी, पुलिस निरीक्षक को बांधी राखी
निकाय चुनाव में भी बन सकता है मुद्दा
फिलहाल विवादित वीडियो बीजेपी की ओर से हटा दिया गया है, लेकिन इसको लेकर सियासी घमासान थमता नजर नहीं आ रहा है. नगर निकाय चुनावों के बीच सामने आए इस विवाद को दोनों दल अपने-अपने तरीके से उठा रहे हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमा सकता है. अब देखना होगा कि चुनावी माहौल में इस विवाद का फायदा किस पार्टी को मिलता है और नुकसान किसे उठाना पड़ता है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर में बिना सूचना के विदेशी नागरिक को ठहराया: 24 घंटे में नहीं दी ऑनलाइन जानकारी; गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ केस दर्ज - Ajmer News

राजस्थान में मॉब लिंचिंग: चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई, 20-25 लोगों ने युवक को इतना पीटा कि चली गई जान

राजस्थान: दिव्या के धरने के बाद ADM तैनात, CI को हटाया गया, जानें मथानिया चुनाव विवाद में अब तक क्या हुआ?


