होमक्राइमराजस्थान निकाय फतह करने के लिए BJP ने खेला विधानसभा वाला दांव, जारी करेगी घोषणा पत्र, कांग्रेस का कटाक्ष
क्राइम

राजस्थान निकाय फतह करने के लिए BJP ने खेला विधानसभा वाला दांव, जारी करेगी घोषणा पत्र, कांग्रेस का कटाक्ष

BJP Ghoshna patra: राजस्थान निकाय चुनावों के लिए बीजेपी बुधवार को अपना राज्य स्तरीय 'संकल्प पत्र' जारी करेगी, जिसे पार्टी ने 'विकास की गारंटी' बताया है। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की ओर से इस संबंध में बयान दिए जाने के बाद…

Navbharat Times के अनुसार1 सितंबर 2026 को 08:33 pm बजे
राजस्थान निकाय फतह करने के लिए BJP ने खेला विधानसभा वाला दांव, जारी करेगी घोषणा पत्र, कांग्रेस का कटाक्ष

सौजन्य से:- Navbharat Times

BJP Ghoshna patra: राजस्थान निकाय चुनावों के लिए बीजेपी बुधवार को अपना राज्य स्तरीय 'संकल्प पत्र' जारी करेगी, जिसे पार्टी ने 'विकास की गारंटी' बताया है। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की ओर से इस संबंध में बयान दिए जाने के बाद कांग्रेस ने उन पर तीखा हमला बोला है।

जयपुर: राजस्थान में होने वाले आगामी शहरी निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) बुधवार को अपना राज्य स्तरीय चुनावी घोषणा पत्र यानी 'संकल्प पत्र' जारी करने जा रही है। प्रदेश स्तर पर विजन डॉक्यूमेंट जारी करने के बाद पार्टी हर शहर और निकाय स्तर पर स्थानीय समस्याओं को शामिल करते हुए अलग से अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। बीजेपी इस संकल्प पत्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पार्टी की 'विकास की गारंटी' के रूप में जनता के सामने पेश करेगी।

विधानसभा चुनाव की तर्ज पर स्थानीय स्तर पर भी अलग विजन

भाजपा विधानसभा चुनावों की तर्ज पर निकाय चुनावों का घोषणा पत्र तैयार कर चुकी है। पार्टी नेतृत्व के अनुसार, प्रदेश स्तरीय संकल्प पत्र में समग्र शहरी बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर रहेगा। इसके तहत आगामी 5 वर्षों में शहरों में आरओबी (ROB), नई सड़कों का निर्माण, कचरा प्रबंधन, सिग्नल फ्री ट्रैफिक, स्मार्ट गवर्नेंस और स्मार्ट सिटी की तर्ज पर आधुनिक जन-सुविधाएं विकसित करने का वादा किया जाएगा। इसके अलावा, सर्वे के आधार पर हर शहर की मुख्य समस्याओं और स्थानीय जनता की मांगों को अलग-अलग स्थानीय संकल्प पत्रों में प्रमुखता से जगह दी गई है।

राठौड़ का कांग्रेस पर प्रहार: 'वे कट-कमीशन में, हम सेवा के मिशन में'

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पार्टी ने निकायों की वास्तविक जरूरतों को समझने के लिए व्यापक सर्वे करवाया है। घोषणा पत्र समिति ने स्थानीय निकाय प्रमुखों और आमजन से संवाद कर व्यावहारिक वादों को ही संकल्प पत्र में शामिल किया है। कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए राठौड़ ने आरोप लगाया, "कांग्रेस के शासन वाले निकायों में हमेशा कट और कमीशन का खेल चलता रहा है, क्योंकि कांग्रेस कट-कमीशन में विश्वास करती है, जबकि भाजपा जनता की सेवा के मिशन पर काम करती है। हमारी सरकार ने पिछले 31 महीनों में कांग्रेस के 5 साल के कार्यकाल से कहीं अधिक विकास कार्य करके दिखाए हैं।

बीजेपी के दावों पर कांग्रेस का कटाक्ष

दूसरी ओर, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा के दावों पर पलटवार करते हुए राज्य सरकार की प्रशासनिक कार्यप्रणाली और निकाय चुनाव की तैयारियों पर तंज कसा है। उनका कहना है कि निकाय चुनाव को लेकर BJP प्रदेशाध्यक्ष का बयान उनकी हताशा का प्रतीक है।

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें