BJP आज देर रात जारी करेगी राजस्थान निकाय चुनाव की पहली सूची; अजमेर-उदयपुर संभाग से खुलेंगे पत्ते
BJP आज देर रात जारी करेगी राजस्थान निकाय चुनाव की पहली सूची; अजमेर-उदयपुर संभाग से खुलेंगे पत्ते निकाय चुनाव में टिकट वितरण को लेकर बीजेपी ने इस बार वार्ड स्तर तक फीडबैक जुटाया है। गुरुवार देर रात तक चली बैठक में संभावित…

सौजन्य से:- Hindustan
BJP आज देर रात जारी करेगी राजस्थान निकाय चुनाव की पहली सूची; अजमेर-उदयपुर संभाग से खुलेंगे पत्ते
निकाय चुनाव में टिकट वितरण को लेकर बीजेपी ने इस बार वार्ड स्तर तक फीडबैक जुटाया है। गुरुवार देर रात तक चली बैठक में संभावित उम्मीदवारों और टिकट के दावेदारों के नामों पर विस्तार से चर्चा हुई। पार्टी नेताओं ने प्रत्येक वार्ड के राजनीतिक समीकरण को देखते हुए उम्मीदवारों के पक्ष और विपक्ष का आकलन किया।
राजस्थान निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी आज अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने जा रही है। पार्टी शुक्रवार देर रात तक अजमेर और उदयपुर संभाग के उम्मीदवारों के नाम घोषित कर सकती है। दोनों संभागों में टिकट वितरण को लेकर गुरुवार को जयपुर स्थित प्रदेश बीजेपी कार्यालय में लंबी बैठक चली। इसमें एक-एक वार्ड के संभावित प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा की गई और दावेदारों के राजनीतिक समीकरण, जनाधार और जीत की संभावनाओं का आकलन किया गया। अब बैठक में तय नामों की सूची तैयार कर उसे जारी करने की प्रक्रिया चल रही है।
बीजेपी प्रत्याशियों की सूची संभागवार जारी करेगी। पार्टी की रणनीति के मुताबिक पहले अजमेर और उदयपुर संभाग के नाम सामने आएंगे। इसके बाद अन्य संभागों के प्रत्याशियों की सूचियां जारी की जाएंगी। सूची जारी होने के साथ ही बीजेपी निकाय चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान को भी तेज करेगी।
देर रात तक चली बैठक, एक-एक वार्ड पर चर्चा
निकाय चुनाव में टिकट वितरण को लेकर बीजेपी ने इस बार वार्ड स्तर तक फीडबैक जुटाया है। गुरुवार देर रात तक चली बैठक में संभावित उम्मीदवारों और टिकट के दावेदारों के नामों पर विस्तार से चर्चा हुई। पार्टी नेताओं ने प्रत्येक वार्ड के राजनीतिक समीकरण को देखते हुए उम्मीदवारों के पक्ष और विपक्ष का आकलन किया।
बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि किस उम्मीदवार की क्षेत्र में पकड़ मजबूत है और कौन पार्टी के लिए चुनाव जीतने की स्थिति में है। इसके बाद कई सीटों पर नामों को अंतिम रूप दिया गया।
बीजेपी प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल ने कहा कि टिकट वितरण को लेकर पार्टी नेताओं की बैठक आज भी देर रात तक चल सकती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड को लेकर बारीकी से मंथन किया जा रहा है।
‘कार्यकर्ताओं की राय अलग हो सकती है, टकराव नहीं’
टिकट वितरण को लेकर पार्टी के भीतर संभावित नाराजगी और दावेदारों के बीच टकराव के सवाल पर कैलाश मेघवाल ने इसे खारिज किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की राय अलग-अलग हो सकती है, लेकिन इसे पार्टी के भीतर टकराव नहीं माना जा सकता।
मेघवाल के मुताबिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं से मिले फीडबैक को पार्टी स्तर पर सुना जा रहा है। इसके बाद प्रदेश स्तर पर अंतिम निर्णय लिया जा रहा है। उनका कहना है कि टिकट देने का फैसला संगठन की चुनावी रणनीति और उम्मीदवार की जीत की संभावना को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।
जिताऊ उम्मीदवारों पर बीजेपी का फोकस
निकाय चुनाव में बीजेपी का सबसे बड़ा फोकस जिताऊ उम्मीदवारों के चयन पर है। पार्टी ने टिकट वितरण से पहले कई स्तरों पर दावेदारों के बारे में जानकारी जुटाई। वार्ड स्तर के कार्यकर्ताओं से भी संभावित उम्मीदवारों को लेकर राय ली गई।
बीजेपी का दावा है कि कई दौर के मंथन के बाद अधिकांश सीटों पर उम्मीदवारों के नाम को लेकर सहमति बन चुकी है। अब सिर्फ सूची को अंतिम रूप देकर सार्वजनिक करने की प्रक्रिया बाकी है।
मेघवाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं का अपना-अपना मत है और पार्टी उनकी राय को सुन रही है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने बेहतर रणनीति तैयार की है और संगठन पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने जा रहा है।
पहली सूची के बाद तेज होगा चुनाव प्रचार
बीजेपी की पहली सूची जारी होने के बाद राजस्थान में निकाय चुनाव का सियासी मुकाबला और तेज होने की संभावना है। पार्टी की योजना है कि उम्मीदवारों के नाम घोषित होते ही स्थानीय स्तर पर चुनावी गतिविधियों को गति दी जाए। उम्मीदवारों के साथ संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी प्रचार अभियान में जुटेंगे।
बीजेपी प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए दावा किया कि कांग्रेस की चुनावी तैयारियां नजर नहीं आ रही हैं और मैदान खाली पड़ा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी पूरी तैयारी और रणनीति के साथ निकाय चुनाव में उतरेगी।
बीजेपी की ओर से पहले अजमेर और उदयपुर संभाग की सूची जारी किए जाने के बाद दूसरे संभागों के प्रत्याशियों के नाम भी सामने आएंगे। ऐसे में पार्टी की पहली सूची पर दावेदारों के साथ-साथ स्थानीय राजनीतिक हलकों की भी नजर है। पहली सूची सामने आने के बाद यह भी साफ होगा कि बीजेपी ने किन पुराने चेहरों पर भरोसा जताया है और किन वार्डों में नए चेहरों को मौका दिया है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

बीकानेर में भाजपा,सीकर में कांग्रेस ने एक-एक सीट निर्विरोध जीती: निकाय चुनाव में अब तक 19 पार्षद निर्विरोध जीते; कोटपूतली-बहरोड़ में भाजपा प्रत्याशी लापता - Rajasthan News

जयपुर निकाय चुनाव में दिखा बीजेपी का 'मुस्लिम प्रेम', पता है कितने टिकट बांटे?

राजस्थान निकाय चुनाव: डूंगरपुर में EVM का पहला रेंडमाइजेशन कंपलीट


