होमक्राइमभारी बारिश के कारण राजस्थान में नदियों का उफान, कई जगहों पर जलभराव और रास्ता बंद
क्राइम

भारी बारिश के कारण राजस्थान में नदियों का उफान, कई जगहों पर जलभराव और रास्ता बंद

राजस्थान में तेज बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे कई जगहों पर जलभराव और रास्ता बंद हो गया है। जिलों में सीकर, झुंझुनूं, चूरू, झालावाड़, बारां, कोटपूतली-बहरोड़, जयपुर और कोटा जैसे कई जिलों में भारी बारिश हुई है।

Dainik Bhaskar के अनुसार21 जुलाई 2026 को 10:12 am बजे
भारी बारिश के कारण राजस्थान में नदियों का उफान, कई जगहों पर जलभराव और रास्ता बंद

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Bikaner

- Rajasthan Monsoon Update | Heavy Rain Alert In Jaipur Kota Ajmer

LIVEझालावाड़ में नदी के उफान में पुल डूबा, रास्ता बंद:सीकर-बारां में दुकान-ऑफिसों में पानी घुसा; जयपुर-भरतपुर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट

- कॉपी लिंक

राजस्थान में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। 8 जिलों में बारिश हुई। झालावाड़ जिले में तेज बारिश के कारण परवन नदी उफान पर है। यहां एक छोटा पुल और मंदिर डूब गया।

बारां में मूसलाधार बारिश के कारण दुकानों में पानी घुस गया। सीकर में ट्रैक पर पानी भरने से ट्रेनों का शेड्यूल प्रभावित हुआ है। चूरू में 5 घंटे तक रुक-रुककर बरसात हुई।

वहीं, जयपुर में सोमवार देर शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर मंगलवार सुबह 7 बजे तक जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिन पूरे प्रदेश में तेज बारिश की संभावना है।

बुधवार को जयपुर-भरतपुर संभाग में भारी बारिश की भी आशंका है। प्रदेश में फिर एक्टिव हुए मानसून के कारण दिन का तापमान 7 डिग्री तक गिर गया है।

गर्मी-बारिश के बड़े अपडेट्स

घर-ऑफिस डूबे, ट्रेनें प्रभावित: सीकर शहर व आसपास के इलाकों मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे शुरू हुआ तेज बारिश का दौर सुबह 7.30 बजे तक जारी रहा। तेज बरसात के कारण पुलिस लाइन के क्वार्टर, कलेक्ट्रेट में पानी घुस गया। यार्ड में पानी भरने से सीकर-रेवाड़ी (54803) ट्रेन को लोहारू-रेवाड़ी के बीच कैंसिल किया है। रेवाड़ी-जोधपुर (14824) ट्रेन को रेवाड़ी-लोहारू के बीच कैंसिल किया गया है। शेखावाटी के झुंझुनूं और चूरू में सुबह से दोपहर तक रुक-रुककर बरसात हुई।

झालावाड़ में नदी उफनी, मंदिर-पुल डूबे: हाड़ौती क्षेत्र के बारां और झालावाड़ जिले में मंगलवार सुबह से बारिश का दौर जारी रहा। झालावाड़ जिले के मनोहरथाना में परवन नदी में उफान से करीब एक छोटा पुल डूब गया। नदी का जलस्तर तीन फीट बढ़ने से एक मंदिर का भी काफी हिस्सा डूब गया। बारां में भी सुबह हुई मूसलाधार बारिश के कारण शहर के अधिकतर इलाकों में जलभराव हो गया।

8 शहरों में बरसात: मंगलवार को सीकर, झुंझुनूं, चूरू, झालावाड़, बारां, कोटपूतली-बहरोड़, जयपुर, कोटा में बरसात हुई। सबसे ज्यादा बारिश सीकर में 90 मिमी रिकॉर्ड हुई है। वहीं, सोमवार को करौली के टोडाभीम में एक इंच से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट हुई है। जयपुर का अधिकतम तापमान 3 डिग्री तक लुढ़ककर 34.4 डिग्री दर्ज हुआ।

भारी बारिश की भी आशंका: मंगलवार को प्रदेश के 33 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी है। वहीं, बुधवार से कोटा, अजमेर, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर व बीकानेर संभाग में मानसून सक्रिय रहेगा। भरतपुर और जयपुर संभाग में भारी बारिश होने की आशंका है। वहीं, राज्य में फिर से सक्रिय हुए मानसून के बाद से तापमान में भी गिरावट आई है।

राजस्थान में बारिश की PHOTOS…

….

बारिश की ये खबर भी पढ़िए…

मानसून की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें