जोधपुर में ANTF ने पकड़ी 67 लाख की ड्रग्स, तस्कर गिरफ्तार
जोधपुर में ANTF ने पकड़ी 67 लाख की ड्रग्स, तस्कर गिरफ्तार जोधपुर में ANTF ने 67 लाख रुपये की MD बरामद कर तस्कर रामपाल धतरवाल को गिरफ्तार किया. आरोपी मध्यप्रदेश से MD लाकर जोधपुर और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करता था.…

सौजन्य से:- ABP News
जोधपुर में ANTF ने पकड़ी 67 लाख की ड्रग्स, तस्कर गिरफ्तार
जोधपुर में ANTF ने 67 लाख रुपये की MD बरामद कर तस्कर रामपाल धतरवाल को गिरफ्तार किया. आरोपी मध्यप्रदेश से MD लाकर जोधपुर और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करता था.
जोधपुर जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को बड़ी सफलता मिली है. टीम ने कापरड़ा थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 2 किलो 231 ग्राम अवैध एमडी बरामद की है. जब्त एमडी की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 67 लाख रुपये बताई गई है. कार्रवाई के दौरान एक स्विफ्ट कार भी जब्त की गई और उसमें सवार आरोपी को गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामपाल धतरवाल (31) निवासी धतरवालों की ढाणी, भीमसागर, थाना लोहावट, जिला फलोदी के रूप में हुई है. ANTF की जांच में सामने आया कि रामपाल पहले डोडा पोस्त की तस्करी से जुड़ा हुआ था.
हिजाब मामले में AIMPLB की एंट्री, SC में चुनौती की तैयारी
साल 2018 में मध्यप्रदेश से डोडा पोस्त लेकर मारवाड़ की ओर आते समय उसे कोटा पुलिस ने पकड़ा था. इस मामले में सजा होने के बाद वह दिसंबर 2024 में करीब 6 साल 8 महीने बाद जमानत पर बाहर आया था.
जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर दोबारा डोडा पोस्त की तस्करी शुरू कर दी. साल 2025 में मध्यप्रदेश पुलिस ने उसके रिश्तेदार को बड़ी मात्रा में डोडा पोस्त की सप्लाई के दौरान पकड़ लिया था. इसके बाद करीब एक साल तक फरार रहने के दौरान रामपाल ने डोडा पोस्त का काम छोड़ दिया और MD की तस्करी शुरू कर दी.
मध्यप्रदेश से MD लाकर मारवाड़ में करता था सप्लाई
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मध्यप्रदेश के तस्करों से MD लेकर जोधपुर और आसपास के इलाकों में सप्लाई करता था. जांच एजेंसी के मुताबिक, राजस्थान में कार्रवाई सख्त होने के बाद तस्करों ने मध्यप्रदेश को MD तैयार करने के लिए अपेक्षाकृत सुरक्षित ठिकाने के रूप में इस्तेमाल करना शुरू किया.
जांच में कच्चा माल और केमिकल उपलब्ध करवाने से लेकर तैयार MD को राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्र तक पहुंचाने वाले नेटवर्क के बारे में भी जानकारी सामने आई है. अब ANTF इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.
ANTF को सूचना मिली थी कि एक स्विफ्ट कार जोधपुर-जयपुर हाईवे NH-25 पर बिना टोल की तरफ से आ रही है और उसमें संदिग्ध सामग्री होने की आशंका है. सूचना के बाद टीम ने दो हिस्सों में निगरानी शुरू की. कुछ देर बाद संदिग्ध कार दिखाई दी तो टीम ने उसका पीछा किया और टोल के पास घेराबंदी कर कार को रोक लिया.
स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में कार और चालक की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान कार से 2 किलो 231 ग्राम MD बरामद हुई. इसके बाद कार और मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी रामपाल को गिरफ्तार कर लिया गया.
पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी ANTF
गिरफ्तारी के बाद ANTF आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है. टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मध्यप्रदेश से MD की सप्लाई कौन कर रहा था, इसके निर्माण के लिए कच्चा माल और केमिकल कौन उपलब्ध करवा रहा था और राजस्थान में तैयार MD किन-किन तस्करों तक पहुंचाई जा रही थी.
राजस्थान निकाय चुनाव: नामांकन शुरू, 31 अगस्त लास्ट डेट
पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े कई और नाम सामने आने और बड़े नेटवर्क के खुलासे की संभावना जताई जा रही है. कार्रवाई में ANTF टीम के साथ कापरड़ा थाना और जिला जोधपुर ग्रामीण पुलिस की भी विशेष भूमिका रही.
ANTF महानिरीक्षक विकास कुमार ने कार्रवाई में शामिल टीमों की सराहना की और उन्हें सम्मानित किए जाने की बात कही है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर में बिना सूचना के विदेशी नागरिक को ठहराया: 24 घंटे में नहीं दी ऑनलाइन जानकारी; गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ केस दर्ज - Ajmer News

राजस्थान में मॉब लिंचिंग: चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई, 20-25 लोगों ने युवक को इतना पीटा कि चली गई जान

राजस्थान: दिव्या के धरने के बाद ADM तैनात, CI को हटाया गया, जानें मथानिया चुनाव विवाद में अब तक क्या हुआ?


