अलवर मेडिकल-कॉलेज का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से: अमित शाह बोले- गहलोत व विपक्ष के नेता झगड़ा लगाने में लगे; नए सरस डेयरी प्लांट का शिलान्यास - Alwar News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Alwar - Amit Shah Alwar Visit | Vijay Nagar Ground Public Rally Live Update अलवर मेडिकल-कॉलेज का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से:अमित शाह बोले- गहलोत व विपक्ष के नेता झगड़ा लगाने में ल…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Alwar
- Amit Shah Alwar Visit | Vijay Nagar Ground Public Rally Live Update
अलवर मेडिकल-कॉलेज का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से:अमित शाह बोले- गहलोत व विपक्ष के नेता झगड़ा लगाने में लगे; नए सरस डेयरी प्लांट का शिलान्यास
- कॉपी लिंक
अलवर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- अटल जी की आज पुण्यतिथि है। अलवर मेडिकल कॉलेज का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से घोषित किया जाता है। अटल जी को देश का हर गांव प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के नाम से याद करता रहेगा। पूरा देश उन्हें सुशासन के लिए भी याद करेगा और राजस्थान सहित पूरा देश पोखरण में परमाणु परीक्षण कर भारत को परमाणु शक्ति बनाने के लिए भी अटल जी को याद करेगा। मैं आज इस मंच से अटल जी को पूरे देश की ओर से और अलवर के सभी लोगों की ओर से हृदयपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
अलवर के विजय नगर ग्राउंड पर रविवार को आयोजित जनसभा में शाह ने यह कहा।
इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह के मंच पर आने से ही पहले भारत माता के जयकारे लगवाए। फिर जोशीले अंदाज में कहा- आने वाले पंचायत चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करोगे ना। फिर आमजन के साथ नारे लगवाए। यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उनके प्रदेशाध्यक्ष व विपक्ष के नेता केवल झगड़ा लगाने में लगे हैं। लेकिन आने वाले चुनावों में जनता ने बीजेपी को जिताने का मन बना लिया है।
अमित शाह ने अलवर में 700 करोड़ व पूरे प्रदेश में करीब 6453 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव व उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के साथ किया। हेलीपैड़ पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया। उसके बाद मंच पर पहुंचे। फिर प्रदेश सरकार के डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व गृह मंत्री अमित शाह ने संबोधित किया।
वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- कांग्रेस के समय में ज्यादा पेपर लीक हुए थे और हमारे समय में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। अलवर के भूगोर तिराहे का नाम बदलकर कप्तान छुट्टन लाल नाम की घोषणा की।
मेडिकल कॉलेज अब 'अटल बिहारी वाजपेयी' के नाम से
गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर अलवर को बड़ी सौगात दी। उन्होंने घोषणा की कि अलवर मेडिकल कॉलेज का नाम बदलकर अब अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज कर दिया गया है। शाह ने वादा किया कि भूपेंद्र यादव के दोबारा वोट मांगने आने से पहले इसकी क्षमता बढ़ाकर 5 लाख लीटर प्रतिदिन कर दी जाएगी। वर्तमान में 15 दिनों में होने वाला दूध का भुगतान अगले डेढ़ साल के भीतर सीधे 7वें दिन पशुपालकों के बैंक खाते में जमा होगा।
राजस्थान के अन्य जिलों को तोहफा: भीलवाड़ा, जयपुर, पाली और राजसमंद में 274 करोड़ रुपए की लागत से सरस डेयरी के चार नए प्लांट शुरू किए गए हैं।
चार नए जिला बैंक: फलोदी, बालोतरा, डीडवाना और प्रतापगढ़ में चार नए जिला सहकारी बैंकों की शुरुआत हुई है, जिससे किसानों को 0% ब्याज पर ऋण मिलेगा।
गुजरात मॉडल का उदाहरण: गुजरात की 33 लाख महिलाओं ने महज 100 रुपए से शुरुआत कर 1.25 लाख करोड़ रुपए का टर्नओवर खड़ा किया है। राजस्थान में भी यही मॉडल लागू किया जाएगा।
डीबीटी ट्रांसफर: मुख्यमंत्री योजना के तहत डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए 152 करोड़ रुपए सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजे गए।
जनसभा पूरी होने के बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भूगेार मंदिर पहुंचे
इन 17 जिलों के कार्यों का हुआ लोकार्पण
जनसभा के लिए तीन बड़े डोम लगे हैं। दो हेलिपेड तैयार किए हैं। हेलिपेड से सभास्थल तक नई सीसी रोड बनी है। पूरे पांडाल को वाटरप्रूफ बनाया है। मंत्रियों के लिए कुछ समय रुकने के लिए अलग से एयर कंडीशन टैंट भी बनाए गए हैं।
रूट डायवर्जन किया , 5 किलोमीटर दूर रोके वाहन
केंद्रीय मंत्री अमित शाह की जनसभा के कारण बहरोड़ रूट पर सबसे बड़ा डायवर्जन किया है। शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर सवारी वाहनों को रोक दिया है।
जटियाना के पास आरटीओ रोड पर बैरियर लगा दिया है। इससे आगे सवारी वाहनों के आने पर रोक लगा दी है।
निजी वाहनों को आरटीओ रोड से भी करीब 4 किलोमीटर पहले विजयमंदिर से डायवर्ट कर दिया है। जो ठेकड़ा होते हुए तिजारा रोड पर निकलेंगे। वहां से टेल्को सर्किल आकर शहर के 200 फीट रोड से निकल सकते हैं।
बहरोड़ से अलवर आने वाले वाहनों को सबसे बड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। यदि कोई व्यक्ति बहरोड़ से अलवर आ रहा है तो उसे आज शाम 5 बजे तक बचना चाहिए। इस बीच आए तो कई किलोमीटर दूर का चक्कर लगाकर आना पड़ेगा। कहीं भी वाहन जाम में फंस सकते हैं।
जानिए कहां-कहां रहेगा डायवर्जन
ट्रैफिक इंचार्ज मोहन सिंह ने बताया कि अलवर शहर में वाहनों को नहीं आने दिया जाएगा। जो वाहन जनसभा में आएंगे उनको ही आने की अनुमति होगी।
बाहरी वाहनों को शहर के बाहर से निकाला जाएगा। जैसे कोई रामगढ रोड से अलवर आ रहे हैं तो हनुमान सर्किल से भूगोर की तरफ या टेल्को चौराहे की तरफ जा सकते हैं।
टेल्को चौराहे से शहर के अंदर नहीं आने दिया जाएगा। राजगढ़ रोड से अलवर आने वालों को भी भूगोर बाइपास से निकाला जाएगा।
सरिस्का या जयपुर रोड जाने के लिए कटीघाटी होकर जाना पड़ेगा। शहर के अंदर नहीं आने दिया जाएगा।
स्पेशल सुरक्षा एजेंसी अलवर में
गृह मंत्री के अलवर आने से पहले शनिवार को सेना का हेलिकॉप्टर कार्यक्रम स्थल पहुंच गया। SSB अधिकारियों की टीम ने विजय नगर ग्राउंड का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था परखी।
यहां स्पेशल सुरक्षा जांच एजेंसियां भी पहुंच चुकी हैं। अलवर प्रशासन कई दिनों से तैयारी में जुटा है। एसपसी सहित सभी अधिकारी तीन दिन से व्यवस्थाओं में लगे हैं।
---
ये खबर भी पढ़ें…
अपडेट्स
- कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंच से भाषण देते हुए कहा कि कांग्रेस के समय में ज्यादा पेपर लीक हुए थे और हमारे समय में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ।अलवर के भूगोर तिराहे का नाम बदलकर कप्तान छुट्टन लाल नाम की घोषणा की।
- कॉपी लिंक
गृह मंत्री अमित शाह के मंच पर आने से ही पहले भारत माता के जयकारे लगवाए। फिर जोशीले अंदाज में कहा- आने वाले पंचायत चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करोगे ना। फिर आमजन के साथ नारे लगवाए। यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उनके प्रदेशाध्यक्ष व विपक्ष के नेता केवल झगड़ा लगाने में लगे हैं। लेकिन आने वाले चुनावों में जनता ने बीजेपी को जिताने का मन बना लिया है।
- कॉपी लिंक
अमित शाह ने कहा- आज अलवर के अलावा सरस डेयरी के 4 और प्लांट 274 करोड़ रुपए की लागत से भीलवाड़ा, जयपुर, पाली और राजसमंद में शुरू हो रहे हैं। इसके साथ फलोदी, बालोतरा, डीडवाना और प्रतापगढ़ में चार जिला बैंकों की शुरुआत भी आज की गई। किसानों को सभी बैंकों से जीरो प्रतिशत ब्याज वाला ऋण मिलेगा।
शाह ने कहा- डीबीटी के माध्यम से आज 152 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए। साथ ही 6 हजार 453 करोड़ रुपए के 956 कामों का शिलान्यास और भूमि पूजन किया गया।
उन्होंने कहा- सुबह चित्तौड़गढ़ में 5,500 करोड़ रुपए के काम करके आया और यहां अलवर में 6 हजार 453 करोड़ रुपए के विकास कार्य हुए। एक दिन में 11 हजार 953 करोड़ रुपए के काम हुए। इसे कहते हैं डबल इंजन की सरकार।
- कॉपी लिंक
अमित शाह ने कहा- जब मैं सभा में आ रहा था तो भूपेंद्र जी ने महिलाओं से बात कराई। वे मीणा समाज की थीं। मैंने उनसे पूछा कि दूध का पेमेंट कब मिलता है? उन्होंने कहा 15 दिन में मिलता है। मैंने कहा, डेढ़ साल में सरस डेयरी हर सात दिन आपके अकाउंट में चेक डालेगी।
- कॉपी लिंक
अमित शाह ने कहा- राजस्थान में 44 हजार सहकारी समितियां हैं। हमारा लक्ष्य है कि एक भी गांव ऐसा न हो, जहां पर कोऑपरेटिव न हो। 500 मीट्रिक टन के 200 गोदाम बनाए जा रहे हैं और 50 नए गोदाम अप्रूव हो रहे हैं।
शाह ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों और पशुपालकों के लिए हर साल एक योजना घोषित की। 2014 में गोकुल मिशन की शुरुआत, 2015 में सिंचाई योजना और हेल्थ कार्ड, 2016 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और ई-नाम, 2017 में किसान संपदा योजना, 2018 में डेढ़ गुना एमएसपी, 2019 में पीएम किसान सम्मान निधि, कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड और मत्स्य संपदा योजना, 2021 में सहकारिता मंत्रालय की स्थापना, 2022 में किसान समृद्धि केंद्र, 2023 में अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष, 2024 में राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन, 2025 में पीएम धन-धान्य कृषि योजना और 2026 में व्हाइट रिवॉल्यूशन-2 की शुरुआत की गई।
- कॉपी लिंक
अमित शाह ने कहा- कांग्रेस वाले अभी भी गहलोत जी और उनके नेता, प्रदेश अध्यक्ष और विपक्ष के नेता झगड़ा लगाने में ही लगे हैं। मैं आज कह जाता हूं कि राजस्थान की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को चुना है। कांग्रेस वालों, आपका सूपड़ा साफ होने वाला है।
- कॉपी लिंक
अमित शाह बोले- अटल जी की आज पुण्यतिथि है। अलवर मेडिकल कॉलेज का नाम श्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से घोषित किया जाता है। अटल जी को देश का हर गांव प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के नाम से याद करता रहेगा। पूरा देश उन्हें सुशासन के लिए भी याद करेगा और राजस्थान सहित पूरा देश पोखरण में परमाणु परीक्षण कर भारत को परमाणु शक्ति बनाने के लिए भी अटल जी को याद करेगा। मैं आज इस मंच से अटल जी को पूरे देश की ओर से और अलवर के सभी लोगों की ओर से हृदयपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
- कॉपी लिंक
अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक संकल्प के साथ ‘GYAN’ के विजन को पूरा कर रहे हैं। उन्होंने GYAN का अर्थ गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी बताया। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के लिए इन चारों वर्गों को सशक्त करना जरूरी है।
- कॉपी लिंक
अलवर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सरस डेयरी के नए प्लांट का ई-शिलान्यास किया। करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह प्लांट प्रतिदिन 3 लाख लीटर दूध की क्षमता वाला होगा। इसके साथ ही अमित शाह ने करीब 133 करोड़ रुपये की लागत से जयपुर डेयरी के नवीनीकरण कार्य का भी शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं से डेयरी क्षेत्र के विस्तार और दुग्ध उत्पादकों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
- कॉपी लिंक
अमित शाह की सभा में सरस डेयरी के लघु उद्योग पर आधारित फिल्म का प्रस्तुतीकरण किया गया। इस दौरान मंच पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा फिल्म देखते हुए आपस में बातचीत करते नजर आए। फिल्म के प्रस्तुतीकरण के दौरान तीनों नेताओं ने सरस डेयरी से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
अलवर में गृह मंत्री अमित शाह का हेलीकॉप्टर लैंड हो चुका है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में भाजपा के नेता स्वागत करने पहुंचे हैं। यहां से सीधे विजय नगर स्थित सभा स्थल पहुंचे।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
अमित शाह की सभा में पहुंचे मुंडावर क्षेत्र के लोगों ने भी अपनी समस्याएं रखीं। मुंडावर से आए रणवीर सिंह ने कहा कि क्षेत्र में गायों की नस्ल को लेकर समस्या सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले कृत्रिम गर्भाधान के बीज की गुणवत्ता और नस्ल को लेकर ध्यान दिया जाना चाहिए और इसे बदला जाना चाहिए। वहीं, धली राम पहाड़िया ने कहा कि प्रधानमंत्री के शासन में युवाओं और महिलाओं के हितों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल बड़ी भीड़ जुटने से आम आदमी की समस्याएं हल नहीं होतीं, जनता को रोजगार और रोजी-रोटी की जरूरत है।
- कॉपी लिंक
अलवर में अमित शाह की सभा से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से जिलाध्यक्ष प्रकाश गंगावत, रामगढ़ से प्रत्याशी रहे आर्यन खान समेत कांग्रेस कार्यकर्ता सिर पर काली पट्टियां बांधकर रैली के रूप में सभा स्थल की ओर रवाना हुए। रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोक लिया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने विरोध तेज कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में चूड़ियां लेकर भी पहुंचे। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रकाश गंगावत ने कहा कि अब पुलिस हमें उठाकर ले जाएगी तो हम अपनी समस्याएं किसके सामने रखें? उन्होंने अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उनमें शर्म बची है तो अपना हेलीकॉप्टर वापस घुमा लें।
- कॉपी लिंक
गांवों से सभा में पहुंचे लोग तेज गर्मी के कारण अब वापस लौटने लगे। सभा स्थल से बाहर निकल रही भीड़ ने बताया कि अंदर गर्मी बहुत ज्यादा है। गर्मी से परेशान कुछ लोग अपने पास मौजूद सामान से हवा करते नजर आए। कई लोग भीड़ से निकलकर खुले स्थान पर राहत लेते दिखाई दिए।
- कॉपी लिंक
अमित शाह के अलवर दौरे से पहले पुलिस ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की। जिला कांग्रेस कमेटी अलवर के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा, रिपु दमन गुप्ता, जे.डी. आर्यन, फूलचंद शर्मा, राजेश कृष्ण सिद्ध सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया। बताया जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह की सभा के दौरान विरोध प्रदर्शन की आशंका के चलते पुलिस ने एहतियातन यह कार्रवाई की। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई है।
- कॉपी लिंक
अमित शाह के अलवर पहुंचने से पहले अरावली विहार थाना पुलिस ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को नेहरू गार्डन से डिटेन कर लिया है। पुलिस कार्यकर्ताओं को अपनी गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई। बताया जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह की सभा के दौरान किसी तरह का विरोध प्रदर्शन न हो, इसके मद्देनजर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
- कॉपी लिंक
मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के फोटो लगे हैं। अलवर शहर के विधायक व वन राज्य मंत्री संजय शर्मा का फोटो नहीं होने की आमजन में चर्चा भी है।
- कॉपी लिंक
अलवर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले कांग्रेस ने सरकार पर कई सवाल खड़े किए हैं।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि अलवर में दिल्ली-मुंबई नेशनल हाईवे की बदहाल स्थिति से जनता परेशान है। उन्होंने दिल्ली से मेट्रो प्रोजेक्ट पूरा नहीं होने, कोटकासिम एयरपोर्ट रद्द होने और सैनिक स्कूल शुरू नहीं होने का मुद्दा उठाया।
अलवर डेयरी के नए प्लांट को लेकर भी किसानों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ पर सवाल किए। उन्होंने अरावली की परिभाषा बदलने और सरिस्का के CTH में बदलाव को लेकर भी जवाब मांगा।
कांग्रेस नेता ने पुलिस पर कार्यकर्ताओं और नेताओं को रोकने और हिरासत में लेने का आरोप लगाते हुए इसे तानाशाही बताया।
साथ ही अमित शाह से अलवर की जनता से सीधे संवाद कर समस्याएं जानने की अपील की।
- कॉपी लिंक
अलवर में अमित शाह की सभा स्थल की ओर जा रहे कांग्रेस नेता दिनबंधु शर्मा को पुलिस ने धोबी गट्टे पर स्कॉर्पियो से उतारकर हिरासत में ले लिया।
पुलिस उन्हें अपने साथ लेकर चली गई। इस दौरान दिनबंधु शर्मा ने काले गुब्बारे आसमान में उड़ाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोकते हुए हिरासत में ले लिया।
पुलिस कार्रवाई के दौरान दिनबंधु शर्मा लगातार “अमित शाह वापस जाओ” और “इंकलाब जिंदाबाद” के नारे लगाते रहे।
- कॉपी लिंक
अलवर के विजय नगर ग्राउंड में अमितशाह की सभा से पहले सुरक्षा व्यवस्थाओं का आईजी राहुल प्रकाश जायजा ले है।
- कॉपी लिंक
विजय नगर ग्राउंड पर दोपहर करीब 12 बजे के आसपास ही हजारों लोगों की भीड़ पहुंच गई। बस व कारों के जरिए गांवों से भीड़ पहुंची है।
- कॉपी लिंक
सभा स्थल में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की जांच की जा रही है। उसके बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।
बुजुर्गों को बीड़ी माचिस भी बाहर छोड़नी पड़ रही। आमजन को जेल चौराहे के पास और दशहरा मैदान के सामने से प्रवेश मिल रहा है।
- कॉपी लिंक
सभा स्थल के अलावा पूरे शहर में इस कार्यक्रम के लिए करीब 1500 जवान व अफसर तैनात किए गए हैं।
विजय नगर ग्राउंड पर दोपहर 12 बजे से पहले ही बड़ी भीड़ पहुंच चुकी है।
- प्राइवेट-बैंक से चेक चुराकर कॉपी बनाई, सरकारी से कैश कराए,VIDEO: कस्टमर का आरोप- अधिकारी शिकायत नहीं करने का दबाव बना रहे, बोले- क्लेम दिला देंगे
- बरखेड़ा से भाजपा कार्यकर्ता अलवर रवाना: विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, शाह और सीएम भजनलाल करेंगे शिरकत
- सुमेल में मेहंदीपुर बालाजी पदयात्रियों का स्वागत: ग्रामीणों ने निशुल्क भोजन, जल और शरबत की व्यवस्था की, पदयात्रियों का किया सम्मान
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

1.8K views · 25 reactions | Jaipur Police Viral Video: बिना वर्दी, बिना ID कार्ड... क्या रात को रोक सकती है पुलिस? #JaipurPolice #Nouniform #noIDcard #DynamiteNews | Dynamite News Hindi

‘हम भारत के लोग’ थीम पर जुटेंगे देश-विदेश के बुद्धिजीवी: जयपुर में 4 दिसंबर से होगा ‘लोकमंथन 2026’; उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शुरू किया रजिस्ट्रेशन प्रोसेस - Jaipur News

बिना वर्दी और आईडी कार्ड के पुलिस द्वारा रात में रोके जाने का मामला: क्या यह कानूनी है?


