होमक्राइमनगर निकाय चुनाव नामांकन का कल आखिरी दिन: पुलिस ने की विशेष ट्रैफिक व्यवस्था, जानिए कहां-कहां डायवर्जन रहेगा - Ajmer News
क्राइम

नगर निकाय चुनाव नामांकन का कल आखिरी दिन: पुलिस ने की विशेष ट्रैफिक व्यवस्था, जानिए कहां-कहां डायवर्जन रहेगा - Ajmer News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Ajmer - Ajmer Nagar Nikay Chunav | Congress Files 13 Nominations, BJP List Awaited नगर निकाय चुनाव नामांकन का कल आखिरी दिन:पुलिस ने की विशेष ट्रैफिक व्यवस्था, जानिए कहां-कहां डायवर्जन र…

Dainik Bhaskar के अनुसार30 अगस्त 2026 को 09:32 am बजे
नगर निकाय चुनाव नामांकन का कल आखिरी दिन:  पुलिस ने की विशेष ट्रैफिक व्यवस्था, जानिए कहां-कहां डायवर्जन रहेगा - Ajmer News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Ajmer

- Ajmer Nagar Nikay Chunav | Congress Files 13 Nominations, BJP List Awaited

नगर निकाय चुनाव नामांकन का कल आखिरी दिन:पुलिस ने की विशेष ट्रैफिक व्यवस्था, जानिए कहां-कहां डायवर्जन रहेगा

- कॉपी लिंक

अजमेर नगर निगम चुनाव को लेकर पार्षद पद के लिए नामांकन के लिए कल सोमवार को आखिरी दिन है। लेकिन अभी तक भाजपा व कांग्रेस ने अधीकृत रूप से टिकटों की घोषणा नहीं की है।

नामांकन के दूसरे दिन कांग्रेस से 13 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए, वहीं भाजपा से फिलहाल एक ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया। सभी प्रत्याशी कल नामांकन दाखिल कर सकेंगे। फिलहाल दोनों की लिस्ट का इंतजार है।

दूसरी ओर, आज नामांकन दाखिल नहीं हो रहे, लेकिन फार्म लेने व फार्म जमा कराने से पहले सभी कार्रवाई के लिए निर्वाचन कार्यालय में लोगों की भीड़ है। कांग्रेस व भाजपा के सम्भावित उम्मीदवार अपना फार्म तैयार करने में जुटे देखे गए।

पुलिस ने कल के लिए बनाई विशेष ट्रैफिक व्यवस्था

अजमेर में कल नामांकन का आखिरी दिन है और इसके लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष यातायात व्यवस्था की है।

यहां रहेगी वाहन पार्किंग सुविधा

कचहरी रोड, रामसेतु, आगरा गेट, एवं सूचना केन्द्र की तरफ से आने वाले वाहन राजहंस वाटिका, से लेकर रामकृष्ण छतरी होते हुए आजाद पार्क के सामने रोड के दोनों तरफ पार्क किए जाएंगे।

बजरंगगढ़ की तरफ से आने वाले राजनीतिक प्रत्याशियों के वाहन मेडिकल कॉलेज तिराहा होते हुए आजाद पार्क के सामने रोड के दोनों तरफ पार्क किए जाएंगे।

सावित्री तिराहे की तरफ से आने वाले राजनीतिक प्रत्याशियों के वाहन सावित्री कॉलेज से अजमेर क्लब के बीच में पार्क किए जाएंगे।

जयपुर रोड की तरफ से आने वाले राजनीतिक प्रत्याशियों के वाहन नया कोर्ट तिराहा से पुलिस लाइन पहला चौराहा होते हुए राजस्व मंडल रोड के दोनों तरफ पार्क किए जाएंगे।

नामांकन के लिए आने वाले प्रत्याशियों के दुपहिया वाहन कलेक्ट्रेट से अजमेर क्लब तक रोड के दोनों तरफ पार्क किए जाएंगे।

कलेक्ट्रेट के कर्मचारी व अधिकारियों के दुपहिया वाहन रामकृष्ण छतरी के पास स्थित कलेक्ट्रेट नई बिल्डिंग की पार्किंग में पार्क किए जाएंगे।

इन जगहों पर एंट्री बैन

अम्बेडकर सर्किल से सावित्री तिराया तक राजहंस वाटिका से अजमेर क्लब तक, एवं अजमेर क्लब से ख्वाजा मॉडल स्कूल तक इमरजेंसी वाहन एवं राजनैतिक प्रत्याशियों के वाहन के अलावा सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।

प्रदेश मुख्यालय से जारी होगी अधीकृत लिस्ट-कांग्रेस

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों की कथित सूचियों को लेकर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल ने स्थिति स्पष्ट की। जयपाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अभी तक किसी भी वार्ड से प्रत्याशियों की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सूचियां पूरी तरह भ्रामक एवं अपुष्ट हैं। कांग्रेस प्रत्याशियों की अधिकृत सूची प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वार रूम से जारी होगी। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय द्वारा आधिकारिक रूप से सूची जारी किए जाने के बाद ही किसी नाम को कांग्रेस का अधिकृत प्रत्याशी माना जाएगा।

कांग्रेस से 13 और बीजेपी से एक भी नामांकन नहीं

अब तक कांग्रेस से 13, आप पार्टी से एक और निर्दलीय 10 कैंडिडेट्स ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं बीजेपी से अब तक एक भी पर्चा दाखिए नहीं हुआ है। निर्दलीय के रूप में भाजपा से दो बार मेयर रह चुके धर्मेन्द्र गहलोत की पत्नी हेमा गहलोत ने वार्ड संख्या 4 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है।

कांग्रेस से नामांकन दाखिल करने वालों की लिस्ट

निर्दलीय नामांकन दाखिल करने वालों की लिस्ट

पढ़ें ये खबर भी…

जानिए-चुनाव का पूरा कार्यक्रम

पार्षद के लिए दो चरण में कब-कहां वोटिंग

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें