अजमेर नगर निगम चुनाव-पहले दिन एक निर्दलीय ने किया आवेदन: भाजपा-कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची का इंतजार; जानिए कहां दाखिल होंगे नॉमिनेशन - Ajmer News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Ajmer - Ajmer Nagar Nigam Election 2026 | Parshad Nomination Process & Documents अजमेर नगर निगम चुनाव-पहले दिन एक निर्दलीय ने किया आवेदन:भाजपा-कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची का इंतजार;…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Ajmer
- Ajmer Nagar Nigam Election 2026 | Parshad Nomination Process & Documents
अजमेर नगर निगम चुनाव-पहले दिन एक निर्दलीय ने किया आवेदन:भाजपा-कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची का इंतजार; जानिए कहां दाखिल होंगे नॉमिनेशन
- कॉपी लिंक
अजमेर नगर निगम चुनाव को लेकर पार्षद पद के लिए नामांकन गुरुवार से दाखिल करने शुरू हो गए। अजमेर कलेक्ट्रेट में चार अलग-अलग जगहों पर नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। इसके लिए सभी जगह फार्म बांटना शुरू किया गया। पहले दिन गुरुवार को 602 फार्म बांटे गए। वहीं
नामांकन दाखिल करने की लास्ट डेट 31 अगस्त है। नगर निगम चुनाव-2026 के लिए नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों को नामांकन पत्र के साथ कई जरूरी महत्वपूर्ण दस्तावेज देने होंगे।
भाजपा और कांग्रेस की ओर से घोषित उम्मीदवारों की सूची का इंतजार है।
नामांकन यहां दाखिल होंगे-वार्ड संख्या व कार्यालय का नाम
- वार्ड संख्या एक से 20 - न्यायालय अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर नए भवन में कमरा संख्या एक
- वार्ड संख्या 21 से 40 - न्यायालय सहायक कलेक्टर मुख्यालय अजमेर पुराना भवन
- वार्ड संख्या 41 से 60 - न्यायालय उपखण्ड अधिकारी अजमेर नए भवन में कमरा संख्या 2
- वार्ड संख्या 61 से 80 - न्यायालय अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन नए भवन में कमरा संख्या 3
जानिए-कितना डिपोजिट अमाउंट व क्या रखना होगा ध्यान
जिला प्रशासन की ओर से जारी चेकलिस्ट के अनुसार सामान्य वर्ग के लिए डिपोजिट अमाउंट 6000 रुपए तथा एससी, एसटी, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिला प्रत्याशियों के लिए 3000 रुपए निर्धारित है। प्रत्येक पृष्ठ पर प्रत्याशी के हस्ताक्षर होने चाहिए तथा नामांकन-पत्र का कोई भी कॉलम खाली नहीं छोड़ा जा सकेगा। प्रत्येक कॉलम भरा हुआ होना चाहिए। यदि किसी कॉलम से संबंधित जानकारी प्रत्याशी पर लागू नहीं होती या उपलब्ध नहीं है तो वहां शून्य अथवा लागू नहीं होता लिखना होगा।
आपराधिक मामलों की जानकारी से संबंधित घोषणा-पत्र और सांख्यिकी सूचना प्रपत्र के सभी कॉलम भी पूरी तरह भरने होंगे। आरक्षित वार्ड से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को राज्य सरकार के सक्षम अधिकारी की ओर से जारी संबंधित जाति प्रमाण-पत्र की अधिप्रमाणित प्रति नामांकन के साथ लगानी होगी। शौचालय संबंधी घोषणा की मूल प्रति भी देनी होगी। प्रत्याशी को जन्मतिथि अथवा आयु का दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा। साथ ही दोषसिद्धि एवं विचाराधीन आपराधिक मुकदमों से संबंधित घोषणा-पत्र देना होगा। नामांकन के समय प्रत्याशी को चार नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो प्रस्तुत करने होंगे।
जानिए-चुनाव का पूरा कार्यक्रम
पार्षद के लिए दो चरण में कब-कहां वोटिंग
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

बीकानेर में भाजपा,सीकर में कांग्रेस ने एक-एक सीट निर्विरोध जीती: निकाय चुनाव में अब तक 19 पार्षद निर्विरोध जीते; कोटपूतली-बहरोड़ में भाजपा प्रत्याशी लापता - Rajasthan News

जयपुर निकाय चुनाव में दिखा बीजेपी का 'मुस्लिम प्रेम', पता है कितने टिकट बांटे?

राजस्थान निकाय चुनाव: डूंगरपुर में EVM का पहला रेंडमाइजेशन कंपलीट


