धमकी भरा ईमेल मामला: अजमेर जिला कलेक्टर व सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी
गुजरात के सोमनाथ से गिरफ्तार हुए फलदु हार्दिक पटेल ने अजमेर जिला कलेक्टर व सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

सौजन्य से:- Jagran
'अजमेर की कोर्ट को बम से उड़ा दूंगा', कलेक्ट्रेट को धमकी भरा मेल भेजने वाला गुजरात से गिरफ्तार
अजमेर जिला कलेक्टर व सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी फलदु हार्दिक पटेल को राजस्थान पुलिस ने गुजरात के सोमनाथ से गिरफ्तार कर लिया ...और पढ़ें
HighLights
- अजमेर कलेक्टर व सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी
- आरोपी फलदु हार्दिक पटेल गुजरात के सोमनाथ से गिरफ्तार
- साइबर क्राइम पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर अजमेर लाई
डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। अजमेर जिला कलक्टर व जिला सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने धमकी देने के आरोपी फलदु हार्दिक पटेल को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
गुजरात के गीर सोमनाथ जिले के सोमनाथ कस्बा निवासी फलदु हार्दिक पटेल ने ईमेल कर अजमेर जिला कलेक्टर कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय तथा गेस्ट हाउस को बम से उड़ने की धमकी दी थी।
अजमेर पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि अजमेर साइबर क्राइम पुलिस ने आरोपी को सोमनाथ से गिरफ्तार कर स्थानीय कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर अजमेर राजस्थान लेकर आई। यहां लोकल कोर्ट ने उसे रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया।
सिविल लाइन थाना पुलिस आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर कर रही गहनता से पूछताछ
आरोपी का मोबाइल भी किया जब्त करने के साथ उसके करीबी लोगों से पुछताछ की गई। विगत 17 जुलाई 2026 को जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सर्किट हाउस और जिला न्यायाधीश कार्यालय के अधिकारिक मेल आईडी पर धमकी भर ईमेल कर लिखा गया था।
इसमें धमकी भरे लहजे में कहा गया था कि, मैं हारून गोहिल, अजमेर को हिंदू बम से उड़ा दुंगा।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में साइबर अपराधों पर लगाम का वार

राजस्थान में अवैध घुसपैठ और फर्जी पहचान: बांग्लादेशी महिला और उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी

भाजपा राज में पेपरलीक माफिया को पाला पोसा, सीएम अशोक गहलोत का ताजा हमला


