राजस्थान में धमकी भरे ईमेल के बाद आरोपी गिरफ्तार, साथी नहीं
अजमेर में धमकी भरे ईमेल के बाद आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है, जिसमें कहा गया था कि नए कोर्ट भवन, सर्किट हाउस और कलेक्ट्रेट कार्यालय को बम से उड़ा दिया जाएगा. सूत्र: Aaj Tak

सौजन्य से:- ETV Bharat
Ajmer Bomb Threat : ईमेल से धमकी भेजने वाला सोमनाथ से गिरफ्तार, दोस्त से दुश्मनी निकालने के लिए रची थी साजिश
अजमेर कोर्ट, सर्किट हाउस और जिला कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार. सामने आए चौंकाने वाले खुलासे.
Published : July 23, 2026 at 4:08 PM IST
अजमेर: राजस्थान अजमेर में 19 जुलाई को नए कोर्ट भवन, सर्किट हाउस और कलेक्ट्रेट कार्यालय को बम से उड़ने की धमकी के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया है. आरोपी किसी आतंकी संगठन या संगठित अपराधियों की गैंग का हिस्सा नहीं है, बल्कि उसने यह धमकी अपने ही एक परिचित हारून गोहिल से दुश्मनी निभाने के लिए दी थी, ताकि हारून कानून के शिकंजे में फंस जाए. आरोपी का यह दाव उल्टा पड़ गया और वह खुद अजमेर के सिविल लाइन थाने की हवालात में पहुंच गया है.
अजमेर पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि 19 जुलाई को अजमेर के नए कोर्ट भवन को ईमेल के जरिए धमकी मिली थी कि कलेक्ट्रेट कार्यालय, सर्किट हाउस और नए कोर्ट भवन को बम से उड़ा दिया जाएगा. धमकी देने वाले ने अपना नाम हारून गोहिल बताया था. जहां भी ईमेल से धमकी मिली थी, वहां-वहां विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने जांच की और वहां कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.
सेशन कोर्ट के लिपिक प्रथम ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था. पुलिस ने मामले में अनुसंधान शुरू किया और तकनीकी रूप से पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया, जिसका नाम फलदू हार्दिक पटेल है. यह गुजरात के जिला गिर सोमनाथ के प्रभास पाटन में बेणेश्वर समिति में उमिया कृपा भवन निवासी है.
दुश्मनी के चलते रची साजिश : एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि आरोपी फलदू हार्दिक पटेल ने प्रारंभिक जांच में बताया कि उसने ईमेल के जरिए उसने अजमेर नए कोर्ट कार्यालय, सर्किट हाउस और कलेक्ट्रेट कार्यालय को बम से उड़ने की धमकी ईमेल के जरिए दी थी. अग्रवाला ने बताया कि आरोपी हारून गोहिल को कानून के शिकंजे में फसाना चाहता था. हारून के साथ फलदू हार्दिक पटेल दुश्मनी रखता था. इसी कारण उसने ईमेल में हारून गोहिल का नाम भी दिया था.
पढे़ं : अजमेर: कलेक्ट्रेट और दरगाह को बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी
हारून को फंसाने के लिए ऐसे बनाई योजना : उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि आरोपी फलदू हार्दिक पटेल का सोमनाथ में एक होटल है. उसने अपना होटल हारून गोहिल को किराए पर दे रखा था. कुछ माह पहले हारून ने उसकी होटल छोड़ कर दूसरी पकड़ ली. इस बाद की कसक फलदू हार्दिक पटेल को मन में थी. इस कसक ने रंजिश का रूप ले लिया और फलदू हार्दिक ने हारून गोहिल से दुश्मनी निकालने के लिए योजना बना डाली.
एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि हारून गोहिल को कानून के शिकंजी में फंसाने के लिए फलदू हार्दिक पटेल ने गूगल पर अजमेर सर्च किया. सर्च करने पर अजमेर की तीन सरकारी इमारतें पहले खुलीं. आरोपी फलदू हार्दिक पटेल ने तीनों सरकारी इमारत का ईमेल आईडी लिया और उस पर धमकी भरा ईमेल हारून गोहिल के नाम से कर दिया. अग्रवाला ने बताया कि आरोपी से धमकी वाला ईमेल भी रिकवर कर लिया गया है. साथ ही उसे गिरफ्तार करके अजमेर सिविल लाइन थाने लाया गया है. बातचीत में उन्होंने बताया कि आरोपी ने अन्य जगहों पर भी धमकी भरे ईमेल भेजे हैं अथवा नहीं, इस बारे में उससे रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ हो रही है. आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसे डिमांड पर लिया गया है.
धमकी मामले में हारून गोहिल का नहीं कोई लेना देना : एक सवाल के जवाब में एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है. वह मानसिक रूप से परेशान था और उसकी दवाइयां भी वह ले रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि अजमेर में पूर्व में भी कई सरकारी कार्यालय को और अजमेर दरगाह को बम से उड़ने की धमकी मिल चुकी है. इनमें आरोपी फलदू हार्दिक पटेल का कोई लेना देना नहीं है. अजमेर में उसका कोई कांटेक्ट नहीं है. फिलहाल, जांच में फलदू हार्दिक पटेल के अलावा उसके और अन्य किसी साथी का नाम सामने नहीं आया है. उन्होंने यह भी बताया कि धमकी भरे ईमेल आईडी में हारून गोहिल का नाम दिया गया है. उसका अजमेर या इस धमकी भरे मेल से कोई लेना-देना नहीं है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में साइबर अपराधों पर लगाम का वार

राजस्थान में अवैध घुसपैठ और फर्जी पहचान: बांग्लादेशी महिला और उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी

भाजपा राज में पेपरलीक माफिया को पाला पोसा, सीएम अशोक गहलोत का ताजा हमला


