होमखेलजयपुर में मिले ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री, ट्यूरिज्म में AI का होगा इस्तेमाल
खेल

जयपुर में मिले ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री, ट्यूरिज्म में AI का होगा इस्तेमाल

जयपुर में मिले ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री, ट्यूरिज्म में AI का होगा इस्तेमाल ब्रिक्स देशों के बीच पर्यटन सहयोग को तैयार किए जयपुर डिक्लेरेशन में विस्तृत फ्रेमवर्क तैयार किया गया. Published : August 21, 2026 at 6:50 P…

ETV Bharat के अनुसार21 अगस्त 2026 को 01:55 pm बजे
जयपुर में मिले ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री, ट्यूरिज्म में AI का होगा इस्तेमाल

सौजन्य से:- ETV Bharat

जयपुर में मिले ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री, ट्यूरिज्म में AI का होगा इस्तेमाल

ब्रिक्स देशों के बीच पर्यटन सहयोग को तैयार किए जयपुर डिक्लेरेशन में विस्तृत फ्रेमवर्क तैयार किया गया.

Published : August 21, 2026 at 6:50 PM IST

जयपुर: राजधानी में शुक्रवार को ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्रियों की बैठक हुई. इसमें पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर ब्रिक्स देशों में सहमति बनी. ट्यूरिज्म में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल समेत कई बड़े फैसले लिए गए.

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया, भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत पर्यटन ट्रैक की थीम Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability रखी गई है. बैठक में आर्टिफिशल इंटेलिजेंसी को किस तरह पर्यटन से जोड़ा जाए, इसे लेकर चर्चा हुई. इसके अलावा पर्यटन क्षेत्र में कौशल एवं क्षमता निर्माण तथा पर्यटन आदान-प्रदान एवं निर्बाध यात्रा सुविधा पर चर्चा की गई. शेखावत ने कहा, ब्रिक्स देशों के बीच पर्यटन सहयोग को तैयार किए जयपुर डिक्लेरेशन में विस्तृत फ्रेमवर्क तैयार किया गया. इसमें ब्रिक्स देशों के बीच पर्यटन को सुगम बनाने पर चर्चा हुई. भारत की ई-वीजा व्यवस्था काफी आसान प्रक्रिया है. भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हैं, जहां मोबाइल से पर्यटक घर या कार्यालय से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

पढ़ें:BRICS 2026 : जयपुर में आज ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक शुरू, जीरो ड्राफ्ट पर होगा मंथन

जयपुर को विशेष पहचान: केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा, भारत में घरेलू पर्यटन तेजी से बढ़ा है. पिछले एक दशक में देशी पर्यटकों की यात्राओं में तीन गुना से अधिक वृद्धि हुई है. भारत की भौगोलिक और सांस्कृतिक विविधता उसे वैश्विक पर्यटन के क्षेत्र में विशेष अवसर प्रदान करती है. बैठक में टूरिज्म प्रमोशन और इन्वेस्ट पर भी चर्चा की गई. ब्रिक्स टूरिज्म मिनिस्टर कम्युनिकेशन को हमने जयपुर डायलॉग-जयपुर डिक्लिरेशन नाम दिया है. इसका फायदा जयपुर को मिलेगा. इससे जब भी ब्रिक्स देशों की टूरिज्म बैठक होगी, उसमें जयपुर का नाम लिया जाएगा.

विरासत और संस्कृति से परिचित: शेखावत ने कहा कि जयपुर डिक्लेरेशन से पर्यटन निवेश, विभिन्न पर्यटन उत्पादों के विकास, डेटा और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान तथा सांस्कृतिक सहयोग को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया. शेखावत ने कहा, दुनिया के कई प्रमुख पर्यटन स्थलों पर अत्यधिक पर्यटन के कारण स्थिरता और पर्यावरण से जुड़ी चुनौतियां सामने आ रही हैं. ऐसे में पर्यटन के विकास के साथ स्थानीय समुदायों, पर्यावरण और संसाधनों की जिम्मेदारी तय करना जरूरी है. जयपुर बैठक के दौरान विदेशी प्रतिनिधियों को राजस्थान की समृद्ध विरासत और संस्कृति से परिचित कराया गया.

पढ़ें:BRICS पर्यटन मंत्रियों की बैठक आज, ईरान के पर्यटन मंत्री डॉ. सैयद अमीरी पहुंचे जयपुर

आमेर किला और सिटी पैलेस देखा: मंत्री ने कहा, प्रतिनिधियों ने हवामहल, सिटी पैलेस और आमेर किले जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया. बगरू प्रिंटिंग, मीणा बुनाई, लाख की चूड़ी निर्माण और मिट्टी एवं कागज से बने हस्तशिल्प सहित राजस्थान की पारंपरिक कला और शिल्प की झलक भी दिखाई गई.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें