ABP न्यूज़ की खबर का असर, तबेले में चल रहे स्कूल का राजस्थान सरकार ने लिया संज्ञान
ABP न्यूज़ की खबर का असर, तबेले में चल रहे स्कूल का राजस्थान सरकार ने लिया संज्ञान जयपुर के रामपुरा कंवरपुरा गांव में गाय भैंसों के तबेले में चल रहे सरकारी स्कूल की हकीकत को दिखाया था. जिसके बाद भजनलाल सरकार ने नई बिल्डि…

सौजन्य से:- ABP News
ABP न्यूज़ की खबर का असर, तबेले में चल रहे स्कूल का राजस्थान सरकार ने लिया संज्ञान
जयपुर के रामपुरा कंवरपुरा गांव में गाय भैंसों के तबेले में चल रहे सरकारी स्कूल की हकीकत को दिखाया था. जिसके बाद भजनलाल सरकार ने नई बिल्डिंग को मंजूरी दे दी है.
राजस्थान के जयपुर में एबीपी न्यूज की खबर का बड़ा असर हुआ है. एबीपी न्यूज ने शुक्रवार को जयपुर के रामपुरा कंवरपुरा गांव के प्राइमरी स्कूल की बदहाली दिखाई थी, एबीपी न्यूज ने गाय भैंसों के तबेले में चल रहे सरकारी स्कूल की हकीकत को दिखाया था. ABP News पर गाय भैंसों के तबेले में बच्चों को पढ़ाए जाने की खबर दिखाए जाने के बाद राजस्थान की भजन लाल शर्मा सरकार ने इस पर संज्ञान लिया था.
एबीपी न्यूज पर खबर दिखाए जाने के कुछ घंटे बाद ही स्कूल को तबेले से पास की एक बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया था, भजनलाल शर्मा सरकार ने अब इस मामले में बड़ी पहल की है. तबेले में चलने वाले इस स्कूल की नई बिल्डिंग बनाने का काम अगले हफ्ते शुरू कर दिया जाएगा.
राजस्थान के कांवड़ियों की ट्रॉली की मेरठ में ट्रक से भिड़ंत, 2 की मौत; 15 घायल
1 सितंबर से शुरू होगा नई बिल्डिंग निर्माण का कार्य
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कार्यालय से जारी किए गए प्रेस नोट के मुताबिक, जयपुर के तबेले में चलने वाले इस बदहाल स्कूल की नई बिल्डिंग के निर्माण का काम 1 सितंबर से शुरू कर दिया जाएगा. इसके लिए 18 लाख रुपये का बजट भी जारी कर दिया गया है, इसके लिए 12 लाख रुपये DMFT फंड से जारी किए गए है. जबकि 6 लाख रुपये स्थानीय विधायक डॉक्टर कैलाश वर्मा की विधायक निधि से मंजूर किए गए हैं.
खत्म होगी जर्जर भवन की पहचान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की तरफ से कहा गया है कि नए भवन का निर्माण करा कर रामपुरा कंवरपुरा के स्कूल पर लगे जर्जर भवन की पहचान को खत्म किया जाएगा. यह भी कहा गया है कि रामपुरा स्कूल में विद्यार्थियों की सुरक्षा और शिक्षा की निरंतरता सुनिश्चित की जाएगी.
तबेले में चल रही थी स्कूल
आपको बता दें कि स्कूल की मौजूदा बिल्डिंग को साल भर पहले जर्जर भवन घोषित कर उसे उपयोग के लिए बंद कर दिया गया था, इसके बाद यह स्कूल 4 किलोमीटर दूर शिफ्ट कर दिया गया था. इतनी दूर कोई भी अपने बच्चे भेजने को तैयार नहीं था, बाद में गांव के ही सत्यनारायण शर्मा ने अपने तबेले की जमीन को स्कूल के इस्तेमाल के लिए दे दी थी.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की तरफ से यह भी कहा गया है कि सरकारी स्कूलों को आगे बढ़ाने और उन्हें विकसित करने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा. इस स्कूल के बच्चों को और बेहतर वातावरण मुहैया कराया जाएगा. इस स्कूल में कल 18 बच्चों का रजिस्ट्रेशन है और पहली से पांचवी क्लास तक के स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए दो महिला टीचर नियुक्त हैं.
एबीपी न्यूज़ की खबर पर जयपुर के रामपुरा कंवरपुरा के सरकारी स्कूल की नई बिल्डिंग के निर्माण का काम 1 सितंबर से शुरू कराए जाने की घोषणा के साथ ही भजनलाल शर्मा सरकार ने सरकारी स्कूलों की बिल्डिंग और स्कूली शिक्षा को और बेहतर बनाने के लिए किया जा रहे कामों का ब्यौरा भी किया है.
अगले 3 सालों के लिए 12500 करोड़ रुपये के बजट का रोड मैप तैयार किए जाने की बात कही गई है. 3006 करोड रुपये के कामों को मंजूरी भी दी जा चुकी है, डिजिटल शिक्षा और स्मार्ट क्लास जैसी योजनाओं के बारे में उठाए गए कदमों की भी विस्तार से जानकारी दी गई है. सरकार की तरफ से कहा गया है कि उन्हें शिक्षा विभाग में कमियां विरासत में मिली हैं, जिसे दूर करने का काम किया जा रहा है.
सीजेपी ने फैसले का किया स्वागत
कॉकरोच जनता पार्टी ने भी राजस्थान की भजन लाल शर्मा सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए उनका आभार जताया है. शुक्रवार को इसी स्कूल के शिक्षक के लिए गांव जाने पर सीजेपी की टीम पर हमला कर दिया गया था.सीजेपी के कार्यकर्ताओं को गांव में घुसने ही नहीं दिया गया था.
प्रवक्ता आशुतोष रांका ने वीडियो संदेश जारी कर कहा है कि अगर सरकार पहले ही यह फैसला ले लेती तो यह नौबत ना आती, सीजेपी ने तबेले में चल रहे इस स्कूल की हकीकत दिखाने के लिए एबीपी न्यूज़ का भी आभार जताया है. एबीपी न्यूज़ की इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट को देश भर में सराहा गया था. तबेले वाले स्कूल की सच्चाई को दिखाने के दौरान स्कूल से जुड़े शिक्षकों व अन्य लोगों ने जमकर विरोध भी किया था.
डूंगरपुर निकाय चुनाव में BAP-BTP की एंट्री, BJP-कांग्रेस की बढ़ेगी मुश्किल!
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

तलाक की अर्जी वापस लेने के बाद जयपुर पहुंचीं सुनीता-आहूजा: एयरपोर्ट पर अलग अंदाज में नजर आई एक्टर गोविंदा की पत्नी, कल खाटूश्यामजी जाएंगी - Jaipur News

120K views · 5.1K reactions | जयपुर की उस स्कूल का हाल, जिसका निरीक्षण करने पहुँची CJP की टीम पर हुआ हमला बीबीसी की टीम उस वक़्त मौक़े पर मौजूद थी जब सीजेपी के कार्यकर्ताओं से मारपीट हुई. वहाँ क्या क्या हुआ? जानिए इस रिपोर्ट में. पूरी रिपोर्ट बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के यूट्यूब चैनल पर. रिपोर्ट: मोहर सिंह मीणा एडिट: तारिक़ ख़ान | BBC News हिन्दी

117K views · 5.1K reactions | जयपुर की उस स्कूल का हाल, जिसका निरीक्षण करने पहुँची CJP की टीम पर हुआ हमला बीबीसी की टीम उस वक़्त मौक़े पर मौजूद थी जब सीजेपी के कार्यकर्ताओं से मारपीट हुई. वहाँ क्या क्या हुआ? जानिए इस रिपोर्ट में. पूरी रिपोर्ट बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के यूट्यूब चैनल पर. रिपोर्ट: मोहर सिंह मीणा एडिट: तारिक़ ख़ान | BBC News हिन्दी


