Aaj ka Mausam: राजस्थान में थमा मानसून का दौर, केवल इस शहर को छोड़ बाकी जगह सूखा रहेगा मौसम
Today Weather Rajasthan राजस्थान में मानसून कमजोर होने से 30 अगस्त 2026 को ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार सिर्फ उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। जयपुर, बीकानेर, जो…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Today Weather Rajasthan राजस्थान में मानसून कमजोर होने से 30 अगस्त 2026 को ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार सिर्फ उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। जयपुर, बीकानेर, जोधपुर समेत अन्य क्षेत्रों में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।
जयपुर: राजस्थान में मानसून की गतिविधियां धीमी पड़ गई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार राजस्थान में आज भी मौसम सामान्य रहेगा। 30 अगस्त 2026 के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। IMD जयपुर ने प्रदेश के किसी भी जिले के लिए भारी बारिश या तेज आंधी का कोई अलर्ट या चेतावनी जारी नहीं की है।
पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश
उदयपुर संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि, यह बारिश छिटपुट इलाकों में ही होगी, पूरे संभाग में व्यापक वर्षा का अनुमान नहीं है। इसके अलावा जयपुर, भरतपुर, कोटा और अजमेर संभाग सहित अन्य क्षेत्रों में मौसम सामान्य और शुष्क रहेगा। स्थानीय स्तर पर मामूली बदलाव संभव है, लेकिन भारी बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।
पश्चिमी राजस्थान में बारिश की संभावना नहीं
बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, पाली, जालौर, नागौर, डीडवाना-कुचामन, बालोतरा और फलौदी सहित पूरे पश्चिमी क्षेत्र में बारिश की कोई संभावना व्यक्त नहीं की गई है। यहां तापमान अभी कुछ स्थानों पर 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचा हुआ है। अभी पश्चिमी राजस्थान में तापमान में तेजी बनी रहेगी। साथ ही आज भी दिनभर मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा।
3 से 4 सितंबर के आसपास बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमी बदलाव की गुंजाइश नहीं है। उदयपुर संभाग के निवासियों को छिटपुट बौछारों के लिए तैयार रहना चाहिए, जबकि शेष राजस्थान में धूप खिलने और मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में आगामी 3 से 4 सितंबर के आसपास मौसम फिर से बदलने के आसार हैं, जिससे प्रदेश के कई जिलों ंमें आंशिक राहत मिलने के आसार जताए जा रहे हैं।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर में बिना सूचना के विदेशी नागरिक को ठहराया: 24 घंटे में नहीं दी ऑनलाइन जानकारी; गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ केस दर्ज - Ajmer News

राजस्थान में मॉब लिंचिंग: चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई, 20-25 लोगों ने युवक को इतना पीटा कि चली गई जान

राजस्थान: दिव्या के धरने के बाद ADM तैनात, CI को हटाया गया, जानें मथानिया चुनाव विवाद में अब तक क्या हुआ?


