होमशिक्षा-करियरवसुंधरा राजे के कार्यकाल की याद में एक अनोखी कहानी
शिक्षा-करियर

वसुंधरा राजे के कार्यकाल की याद में एक अनोखी कहानी

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थान के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह की सेहत की जानकारी पूछी, सुमित्रा सिंह ने वसुंधरा राजे के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक कालखंड की याद दिलायी।

Lokmat News Hindi के अनुसार20 जुलाई 2026 को 04:38 am बजे
वसुंधरा राजे के कार्यकाल की याद में एक अनोखी कहानी

सौजन्य से:- Lokmat News Hindi

97 वर्षीय पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह से मिलीं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, जानें राजनीति क्यों तेज?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 19, 2026 18:36 IST2026-07-19T18:34:32+5:302026-07-19T18:36:07+5:30

कालखंड में 8 नवंबर 2004 को राजस्थान में पहली महिला राज्यपाल प्रतिभा देवी सिंह पाटिल बनीं.

जयपुर: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शनिवार को अस्वस्थ चल रही 97 वर्षीय पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह की कुशलक्षेम पूछने उनके सी-स्कीम स्थित निवास पर पहुंचीं. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पुरानी स्मृतियों को लेकर लंबी चर्चा हुई. वहां उपस्थित लोगों के बीच पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह ने कहा कि वसुंधरा राजे का कार्यकाल नारी शक्ति को समर्पित रहा, जो कई मायनों में याद रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि इनके 2003 से 2008 के कार्यकाल में राजस्थान में तीन देवियां पहली बार प्रदेश के सर्वोच्च पदों पर आसीन थी.

8 दिसंबर,2003 को वसुंधरा राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी. इसके बाद उन्होंने ही 20 जनवरी, 2004 को मुझे प्रदेश की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बनने का गौरव प्रदान किया. उसी कालखंड में 8 नवंबर 2004 को राजस्थान में पहली महिला राज्यपाल प्रतिभा देवी सिंह पाटिल बनीं. त्रिवेणी संगम का यह दुर्लभ और सुखद संयोग था, जो देश के अन्य किसी भी प्रदेश में अब तक देखने को नहीं मिला. सुमित्रा सिंह ने कहा कि महिलाओं की तरक्की के लिए उस वक्त कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए.

महिलाओं को परिवार का मुखिया बनाने वाली दुनिया की पहली भामाशाह नारी सशक्तिकरण योजना, महिलाओं को पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव में 50 फीसदी आरक्षण और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्कूटी-साइकिल योजना जैसे कई महत्वपूर्ण निर्णय हुए, जो देश के लिए उदाहरण बने. मुलाकात के अंत में वसुंधरा राजे ने ईश्वर से सुमित्रा सिंह के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें