होमशिक्षा-करियरहनुमानगढ़ में भारी बारिश, स्कूलों में छुट्टी: ब्यावर जिले में एक दिन में 9 इंच पानी बरसा; आज 11 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी - Jaipur News
शिक्षा-करियर

हनुमानगढ़ में भारी बारिश, स्कूलों में छुट्टी: ब्यावर जिले में एक दिन में 9 इंच पानी बरसा; आज 11 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Heavy Rain Alert | Beawar Records 9 Inch Rainfall Update LIVEहनुमानगढ़ में भारी बारिश, स्कूलों में छुट्टी:ब्यावर जिले में एक दिन में 9 इंच पानी बरसा; आज 11 जिलों में…

Dainik Bhaskar के अनुसार23 जुलाई 2026 को 05:57 am बजे
हनुमानगढ़ में भारी बारिश, स्कूलों में छुट्टी:  ब्यावर जिले में एक दिन में 9 इंच पानी बरसा; आज 11 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Heavy Rain Alert | Beawar Records 9 Inch Rainfall Update

LIVEहनुमानगढ़ में भारी बारिश, स्कूलों में छुट्टी:ब्यावर जिले में एक दिन में 9 इंच पानी बरसा; आज 11 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी

- कॉपी लिंक

राजस्थान में दो दिन से तेज बारिश का दौर जारी है। गुरुवार को भी राज्य के 11 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इससे पहले बुधवार को ब्यावर में रिकॉर्ड 9 इंच पानी बरसा।

वहीं, हनुमानगढ़ जिले में रातभर हुई भारी बारिश के कारण गुरुवार (23 जुलाई) को स्कूलों की छुट्टी है। बीते 24 घंटे में अजमेर और भीलवाड़ा में भी कई जगहों पर 3 से 5 इंच तक बारिश हुई।

मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक पूरे राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, 25 जुलाई के बाद पश्चिमी राजस्थान में बारिश थोड़ी कम हो जाएगी।

मानसून के बड़े अपडेट्स

स्कूल बंद, शहर में नदी की तरह पानी बहा: हनुमानगढ़ सहित आसपास के जिलों में इस साल मानसून कमजोर रहा है। लंबे ब्रेक के बाद फिर से एक्टिव हुए मानसून के बाद बुधवार को रातभर बरसात हुई। शहर की कॉलोनियों में पानी भर गया है। आज भी तेज बारिश के अलर्ट के कारण सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी है।

बरसाती नदियों में उफान, खेत डूबे: पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बरसात ब्यावर के पास बदनोर में 225MM (9 इंच) दर्ज हुई। यहां खेत और खुले इलाके जलमग्न हो गए। भारी बारिश से बरसाती नदियों में पानी बहने लगा है। ब्यावर के साथ डूंगरपुर बांसवाड़ा, जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, भरतपुर, नागौर, बूंदी, जैसलमेर, अलवर, पाली के कई इलाकों में दो इंच तक बारिश रिकॉर्ड हुई।

2 दिन तेज बारिश का अलर्ट: मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राज्य में अभी मानसून एक्टिव रहने और अच्छी बारिश होने की परिस्थितियां अनुकूल है। मानसून ट्रफ अभी नॉर्मल पॉजिशन पर है, जो बीकानेर, टोंक, गुना, दमोह होकर गुजर रही है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इन सिस्टम के असर से राज्य में अगले दो दिन पूरे प्रदेश में बारिश होगी, जबकि दक्षिणी राजस्थान के हिस्से में कई स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है।

राजस्थान के मौसम की PHOTOS…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें