होम›क्राइम›पोलो मैच देखने आई एक्ट्रेस डायना पेंटी और लारिसा बोनेसी: जयपुर में नाइट पोलो में ऑडियंस से हाउसफुल हुआ मैच, मेफेयर 84 ने 9-8 से जीती ट्रॉफी - Jaipur News
क्राइम

पोलो मैच देखने आई एक्ट्रेस डायना पेंटी और लारिसा बोनेसी: जयपुर में नाइट पोलो में ऑडियंस से हाउसफुल हुआ मैच, मेफेयर 84 ने 9-8 से जीती ट्रॉफी - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Night Polo Match | Diana Penty Larissa Bonesi Glamour Highlights पोलो मैच देखने आई एक्ट्रेस डायना पेंटी और लारिसा बोनेसी:जयपुर में नाइट पोलो में ऑडियंस से हाउसफुल हुआ मै…

Dainik Bhaskar के अनुसार4 अक्टूबर 2026 को 04:04 am बजे
पोलो मैच देखने आई एक्ट्रेस डायना पेंटी और लारिसा बोनेसी:  जयपुर में नाइट पोलो में ऑडियंस से हाउसफुल हुआ मैच, मेफेयर 84 ने 9-8 से जीती ट्रॉफी - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Night Polo Match | Diana Penty Larissa Bonesi Glamour Highlights

पोलो मैच देखने आई एक्ट्रेस डायना पेंटी और लारिसा बोनेसी:जयपुर में नाइट पोलो में ऑडियंस से हाउसफुल हुआ मैच, मेफेयर 84 ने 9-8 से जीती ट्रॉफी

- कॉपी लिंक

जयपुर में चल रहे वार्षिक सितम्बर जयपुर पोलो सीजन 2026 के तहत शनिवार रात राजस्थान पोलो क्लब ग्राउंड पर आयोजित नाइट पोलो मुकाबले में खेल के साथ ग्लैमर का भी तड़का देखने को मिला। अभिनेत्री डायना पेंटी और मॉडल लारिसा बोनेसी की मौजूदगी फाइनल मुकाबले के दौरान खास आकर्षण रही। फ्लडलाइट्स की रोशनी में खेले गए भावनगर पोलो ट्रॉफी के फाइनल को देखने बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे।

डायना पेंटी और लारिसा बोनेसी ने मैदान पर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और नाइट पोलो के रोमांच को करीब से देखा। दोनों की मौजूदगी के चलते मुकाबले को लेकर दर्शकों में खास उत्सुकता नजर आई।

जयपुर के पोलो सर्किट में होने वाले ऐसे मुकाबलों में खेल के साथ फैशन और सोशल लाइफ का भी खास मेल देखने को मिलता है। डायना ने कहा कि वह पहली बार पोलो मैच देखने आई है। पोलो मैच को लेकर मैं खासी उत्साहित हूं। रात को पोलो मैच होते नहीं है, ऐसे में यहां का माहौल देखकर बेहद खुशी हुई।

9-8 से मेफेयर 84 ने अपने नाम की ट्रॉफी

भावनगर पोलो ट्रॉफी आठ गोल का फाइनल टीम मेफेयर पोलो और टीम मेफेयर 84 के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद करीबी रहा और अंत में टीम मेफेयर 84 ने 9-8 के अंतर से जीत दर्ज करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की।

विजेता टीम की ओर से शमशीर अली ने पांच गोल किए, जबकि हुर्र अली ने चार गोल कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। टीम में प्रताप सिंह कानोता और अनय शाह भी शामिल रहे।

दूसरी ओर टीम मेफेयर पोलो की तरफ से मार्टिन कार्लोस डोनोवन ने पांच गोल, जयवीरसिंह गोहिल ने दो और रणशय पुरोहित ने एक गोल किया। टीम में कुलदीप सिंह राठौड़ भी खेले।

शमशीर अली बने मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर

फाइनल में शानदार प्रदर्शन करने वाले शमशीर अली को टूर्नामेंट का मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर चुना गया। उन्होंने फाइनल में पांच गोल कर अपनी टीम को खिताबी जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

फ्लडलाइट्स में घोड़ों की तेज रफ्तार, खिलाड़ियों के बीच गेंद पर नियंत्रण की कोशिश और हर गोल के साथ दर्शकों की बढ़ती उत्सुकता ने राजस्थान पोलो क्लब ग्राउंड के माहौल को खास बना दिया।

डायना पेंटी और लारिसा बोनेसी ने खींचा ध्यान

मुकाबले के दौरान डायना पेंटी और लारिसा बोनेसी की मौजूदगी ने भी लोगों का ध्यान खींचा। बॉलीवुड अभिनेत्री डायना पेंटी अपने अभिनय के साथ फैशन और सार्वजनिक आयोजनों में अपनी मौजूदगी के लिए भी जानी जाती हैं। वहीं मॉडल लारिसा बोनेसी भी फैशन और मनोरंजन जगत से जुड़ी हैं। जयपुर पोलो सीजन का अगला प्रमुख मुकाबला सवाई मान गार्ड कप (आठ गोल) होगा। इसका फाइनल 10 अक्टूबर को राजस्थान पोलो क्लब ग्राउंड पर नाइट पोलो के रूप में खेला जाएगा।

- राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव: 20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

- जयपुर में कल विशाल रक्तदान शिविर: ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन और ब्लड शुगर की भी निःशुल्क जांच

- 'भाजपा ने पार्षद-चोरी में साथ नहीं देने वाले एसपी हटाए': डोटासरा बोले- पुलिस के दम पर प्रमुख-प्रधान बनाने का सपना पूरा नहीं होने देंगे

- 5 करोड़ की घड़ियां चुराने वाले 4 बदमाश हरियाणा भागे: रोडवेज बस में बैठकर हुए फरार, CCTV में एक बदमाश लंगड़ता हुआ नजर आया

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें