होमक्राइमजयपुर पुलिस कमिश्नरेट में तबादले: क्या बदलेगा?
क्राइम

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में तबादले: क्या बदलेगा?

जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने 82 पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं. कई थानों के एसएचओ भी बदले गए हैं. पुलिस इंस्पेक्टर भूरी सिंह को कोतवाली थाना लगाया गया है, जबकि शशिकला चौधरी पर्यटक थानाधिकारी बनाई गई है.

ETV Bharat के अनुसार16 जुलाई 2026 को 04:19 am बजे
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में तबादले: क्या बदलेगा?

सौजन्य से:- ETV Bharat

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में 82 पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले, कई थानों के एसएचओ बदले , जानिए किसे कहां लगाया गया?

जयपुर कमिश्नरेट में कमिश्नर सचिन मित्तल ने पहली बार बड़ी तबादला सूची जारी करते हुए 82 इंस्पेक्टरों के तबादले कर दिए.

Published : July 16, 2026 at 7:05 AM IST

जयपुर : बुधवार रात को जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में 82 पुलिस इंस्पेक्टर्स के तबादले किए गए हैं. कई थानों के थाना अधिकारी भी बदले गए हैं. काफी दिनों से पुलिस इंस्पेक्टरो की तबादला सूची का इंतजार था. कई दिन के इंतजार के बाद बुधवार देर रात को जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादला आदेश जारी किए हैं. कुछ पुलिस इंस्पेक्टरो को पुलिस लाइन भेजा गया है, तो वहीं कुछ थाना अधिकारियों के थाने नहीं बदले. पुलिस इंस्पेक्टर भूरी सिंह को कोतवाली थाना, रघुवीर सिंह को जयसिंहपुरा खोर थाना, कमलेश कुमार को सुभाष चौक, मदन कड़वासरा को महेश नगर, हरि सिंह दूधवाल को श्याम नगर सज्जन कुमार को नाहरगढ़, सुनील कुमार को जालूपुरा, सुरेंद्र कुमार सैनी को भट्ठा बस्ती, शशिकला चौधरी को पर्यटक थानाधिकारी लगाया गया है.

हवा सिंह को कोटखावदा, सतीश चंद्र को मानसरोवर, मनोहर लाल को अशोक नगर, गुंजन वर्मा को ज्योति नगर, मनोज बेरवाल को सोडाला, छोटेलाल मीणा को नारायण विहार, हितेश शर्मा को शिप्रा पथ, उदय सिंह यादव को पत्रकार कॉलोनी, मुकेश कुमार खारडिया को मुहाना थाना, गुरु भूपेंद्र सिंह को सांगानेर सदर, कृष्ण कुमार को चाकसू, राजेश गौतम को शिवदासपुरा, विक्रांत शर्मा को प्रताप नगर, गौरव प्रधान को मालवीय नगर, विनोद कुमार वर्मा को एयरपोर्ट, सत्यपाल सिंह यादव को बस्सी, सज्जन सिंह को तुंगा, जितेंद्र कुमार वर्मा को एसएमएस अस्पताल, छगनलाल को आदर्श नगर, राजेंद्र प्रसाद मीणा को ट्रांसपोर्ट नगर, मंजू कुमारी को महिला थाना जयपुर ईस्ट, सुरेश कुमार यादव को बनीपार्क, धर्मेंद्र कुमार शर्मा को सिंधी कैंप, अरविंद सिंह शेखावत को वैशाली नगर, विक्रम सिंह को चित्रकूट, दीपक त्यागी को भांकरोटा, अनिल कुमार जेमनी को बिंदायका, वंदना नरूला को सेज थाना अधिकारी लगाया गया है.

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में फिर आई ट्रांसफर की जंबो लिस्ट, 178 RAS अफसरों हुए तबादलें, यहां देखें लिस्ट

महेश चंद्र शर्मा को हरमाड़ा, महेंद्र सिंह यादव को दौलतपुरा, रायसल सिंह शेखावत को झोटवाड़ा, दिलीप सिंह को कालवाड़, मंजू तंवर को मेट्रो थाना, प्रकाश राम विश्नोई को खोह नागोरियां, रामधन मीणा को बजाज नगर, रतन सिंह को जामडोली, श्यामसुंदर को लाल कोठी थाना अधिकारी लगाया गया है.

इनको लगाया ट्रैफिक इंस्पेक्टर : सुरेश सिंह को कालवाड़ से यातायात जयपुर, दशरथ वर्मा को नाहरगढ़ से यातायात जयपुर, श्रीराम मीणा को तुंगा से यातायात जयपुर, अरुण कुमार को ट्रांसपोर्ट नगर से यातायात जयपुर, राजेंद्र सिंह शेखावत को झोटवाड़ा से यातायात जयपुर तबादला किया गया है. साथ ही पुलिस इंस्पेक्टर भंवरलाल, श्रीपाल सिंह, प्रेमचंद और राकेश यादव को भी ट्रैफिक में लगाया गया है.

इसे भी पढ़ें: खाकी के बेड़े में बदलाव, पुलिस मुख्यालय से 100 इंस्पेक्टर के तबादला आदेश जारी

इनको भेजा गया रिजर्व पुलिस लाइन : पुलिस इंस्पेक्टर इंदु शर्मा को महिला थाना ईस्ट से रिजर्व पुलिस लाइन, राजेंद्र प्रसाद को ट्रैफिक से रिजर्व पुलिस लाइन, पुलिस इंस्पेक्टर विक्रम सिंह, बलबीर कस्वा सोडाला थाने से, राजेश कुमार शर्मा को एसएमएस अस्पताल से, मनीष गुप्ता को आदर्श नगर थाने से, रूपनारायण को एयरपोर्ट थाने से, मोतीलाल शर्मा को अशोक नगर थाने से, मंजू चौधरी ट्रैफिक से और माधो सिंह को सिंधी कैंप थाने से रिजर्व पुलिस लाइन भेजा गया है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें