होमसेहतभाजपा की सूची में बड़े नाम सामर-सिंघवी, चंडालिया-भट्ट को मौका: तीन मंडल अध्यक्ष सहित महिला मोर्चा अध्यक्ष मैदान में; 80 वार्डों में आमने-सामने के उम्मीदवारों की देखें लिस्ट - Udaipur News
सेहत

भाजपा की सूची में बड़े नाम सामर-सिंघवी, चंडालिया-भट्ट को मौका: तीन मंडल अध्यक्ष सहित महिला मोर्चा अध्यक्ष मैदान में; 80 वार्डों में आमने-सामने के उम्मीदवारों की देखें लिस्ट - Udaipur News

भाजपा ने उदयपुर नगर निगम के पार्षद प्रत्याशियों की सूची नामांकन होने के बाद जारी कर दी गई है। पार्टी की ओर से सोमवार को सभी प्रत्याशियों के 3 बजे तक नामांकन भरे जाने के 1 घंटे के बाद 4 बजे सभी 80 वार्डों की औपचारिक सूची…

Dainik Bhaskar के अनुसार31 अगस्त 2026 को 12:33 pm बजे
भाजपा की सूची में बड़े नाम सामर-सिंघवी, चंडालिया-भट्ट को मौका:  तीन मंडल अध्यक्ष सहित महिला मोर्चा अध्यक्ष मैदान में; 80 वार्डों में आमने-सामने के उम्मीदवारों की देखें लिस्ट - Udaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

भाजपा ने उदयपुर नगर निगम के पार्षद प्रत्याशियों की सूची नामांकन होने के बाद जारी कर दी गई है। पार्टी की ओर से सोमवार को सभी प्रत्याशियों के 3 बजे तक नामांकन भरे जाने के 1 घंटे के बाद 4 बजे सभी 80 वार्डों की औपचारिक सूची जारी हुई। बीजेपी की सूची में ब

.

पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के दोनों दामाद के भाइयों को टिकट दिया गया है। वही 3 मंडल अध्यक्षों में प्रताप सिंह राठौड़, विजय आहूजा और महेशपुरी गोस्वामी को टिकट दिया गया तो बीजेपी की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ कविता जोशी का टिकट मिला हैं। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व सभापति रवीन्द्र श्रीमाली के वार्ड से उनके भतीजे जतिन श्रीमाली को मैदान में उतारा गया है। भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष सन्नी पोखरना की पत्नी मीनल को भी टिकट दिया गया है।

हालांकि सूची से पहले सभी वार्डों के इन उम्मीदवारों को फोन कर शनिवार को ही कलेक्ट्रेट से नामांकन पत्र लेने और सोमवार को समर्थकों के साथ नॉमिनेशन पत्र भरवा दिए गए।

भाजपा के महिला चेहरे।

गुलाबचंद कटारिया के दोनों दामाद भाई।

कांग्रेस से भाजपा में आए गौड़ की पत्नी को मौका

कांग्रेस से पूर्व में भाजपा में आए लोकेश गौड़ की पत्नी अमिता गौड़ को भी पार्टी ने मैदान में उतारा है। वार्ड 29 में वरिष्ठों को टिकट नहीं देकर पार्टी ने युवा चेहरे के रूप में वैभव भंडारी को अवसर दिया है। नगर निगम के निर्माण समिति के अध्यक्ष रहे आशीष कोठारी को वार्ड 44 से फिर टिकट दिया गया है।

राज्यपाल कटारिया के दामाद के भाइयों को भी मौका

बीजेपी ने इस बार नगर निगम के प्रत्याशियों की सूची में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के दोनों दामाद के भाइयों को मौका दिया है। वार्ड नंबर 5 से आकाश वागरेचा और वार्ड नंबर 78 से अतुल चंडालिया को टिकट दिया गया है। अतुल बीजेपी के उदयपुर शहर जिलाध्यक्ष की दौड़ में भी थे और अब नगर निगम महापौर की रेस में हैं।

पूर्व जिलाध्यक्ष शक्तावत के बेटे और श्रीमाली के भतीजे को भी मौका

इस सूची में बीजेपी के पूर्व देहात जिलाध्यक्ष तख्तसिंह शक्तावत के बेटे जितेन्द्र सिंह शक्तावत को वार्ड 39 से मौका दिया गया है। वहीं पूर्व शहर जिलाध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली के भतीजे के जतिन श्रीमाली को वार्ड नंबर 33 से मैदान में उतारा गया है।

नगर निगम उदयपुर के 80 वार्डों में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

खबर अपडेट हो रही है…

कटारिया के दामाद के दो भाइयों ने भी भरा नामांकन:कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय लडेंगे देवेंद्र माली, गिरिजा व्यास के परिवार से भी भरा नामांकन

जानिए उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों का पूरा एरिया:उदयपुर नगर निगम में 11 सितंबर को वोटिंग, अनारक्षित ओपन के लिए रिजर्व है मेयर पद

उदयपुर के सभी 80 वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा:शहर अध्यक्ष की पत्नी-पूर्व मंत्री की बहू को टिकट, जानिए आपके वार्ड से कौन उम्मीदवार

उदयपुर नगर निगम: चाय वाले-मंडल अध्यक्ष की पत्नी को टिकट:जेठानी की बजाय देवरानी को मिला मौका; जानें आपके वार्ड के कांग्रेस उम्मीदवार के प्रोफाइल

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें