होमक्राइमजयपुर में पुलिसवाले को धक्का देकर भागा बदमाश: लोगों से लिफ्ट लेकर 80 KM दूर पहुंचा; पहले भी पुलिस कस्टडी से भाग चुका - Jaipur News
क्राइम

जयपुर में पुलिसवाले को धक्का देकर भागा बदमाश: लोगों से लिफ्ट लेकर 80 KM दूर पहुंचा; पहले भी पुलिस कस्टडी से भाग चुका - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Police Custody Escape | Smuggler Arrested After 80 KM Chase जयपुर में पुलिसवाले को धक्का देकर भागा बदमाश:लोगों से लिफ्ट लेकर 80 KM दूर पहुंचा; पहले भी पुलिस कस्टडी से भा…

Dainik Bhaskar के अनुसार23 जुलाई 2026 को 10:08 am बजे
जयपुर में पुलिसवाले को धक्का देकर भागा बदमाश:  लोगों से लिफ्ट लेकर 80 KM दूर पहुंचा; पहले भी पुलिस कस्टडी से भाग चुका - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Police Custody Escape | Smuggler Arrested After 80 KM Chase

जयपुर में पुलिसवाले को धक्का देकर भागा बदमाश:लोगों से लिफ्ट लेकर 80 KM दूर पहुंचा; पहले भी पुलिस कस्टडी से भाग चुका

- कॉपी लिंक

जयपुर में एक बदमाश पुलिस कस्टडी से भाग गया। जिसे शिवदासपुरा थाना पुलिस ने करीब 80 KM दूर पीछा कर दोबारा उसे कस्टडी में लिया। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।

SHO (शिवदासपुरा) राजेश गौतम ने बताया- एनडीपीएस एक्ट में आरोपी सतसिंह उर्फ सिदौल (39) निवासी दूनी टोंक को मंगलवार तड़के अरेस्ट किया था। दरअसल, डीएसटी के हेड कॉन्स्टेबल अभय कुमार को स्मैक तस्कर सतसिंह उर्फ सदौल के बारे में सूचना मिली थी। आरोपी टोंक रोड बडखेड़ा स्थित टोल प्लाजा के पास पैदल जाते दिखा।

पुलिस को आते देखकर वह ट्रक के पीछे छिप गया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध आरोपी सतसिंह उर्फ सदौल को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास 658 ग्राम स्मैक मिली। पुलिस ने उसके कब्जे से स्मैक जब्त कर अरेस्ट कर लिया।

लिफ्ट लेकर पहुंचा रेनवाल

शिवदासपुरा थाने में सोमवार देर रात तक पूछताछ की गई। मंगलवार तड़के उसे हवालात में बंद करने के लिए लेकर गए। हवालात में बंद करने के दौरान वह पुलिस कॉन्स्टेबल को धक्का देकर थाने से भाग गया। पुलिस कस्टडी से भागे बदमाश का पुलिसकर्मियों ने पीछा किया, लेकिन वह अंधेरे में गायब हो गया।

पुलिस कस्टडी से भागा बदमाश सतसिंह उर्फ सदौल राहगीरों से लिफ्ट लेकर रेनवाल डिग्गी तक पहुंच गया। पीछा करते हुए करीब 80 KM दूर पहुंची पुलिस ने उसे बुधवार सुबह पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस कस्टडी से भागने का एक ओर मामला दर्ज किया। पुलिस जांच में सामने आया है कि उसके खिलाफ करीब 1 दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके पहले भी पुलिस कस्टडी से भागने का पता चला है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें