कायलाना झील में फोटोशूट के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत, पुलिस ने किया शव निकालना
जोधपुर की कायलाना झील में फोटोशूट के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। वे दोनों युवक झील में नहाने के लिए उतरे थे, पुलिस ने उनका शव मिलाने वाले गोताखोरों की मदद से निकाला।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Kaylana Lake Accident | Two Youths Drown During Photoshoot
जोधपुर में झील में नहाने उतरे दो युवक डूबे, मौत:दोस्त ने कहा- मैंने मना किया फिर भी नहीं माने; घूमने आए थे 8 दोस्त
- कॉपी लिंक
जोधपुर की कायलाना झील में नहाने के लिए उतरे दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। बारिश होने के बाद झील में घूमने और फोटोशूट करवाने के लिए 8 दोस्त सालावास से आए थे। इसमें प्रिंस, सुनील और महेंद्र नहाने के लिए झील में उतर गए, लेकिन गहराई का अंदाजा नहीं लगा
यह हादसा गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। महेंद्र ने कहा- मैंने सुनील और प्रिंस को नहाने के लिए मना किया था, लेकिन वे नहीं माने। वहीं सूचना मिलने के बाद राजीव गांधी नगर थाना अधिकारी रविंद्रपाल सिंह, ASI रावल राम, हैड कॉन्स्टेबल डूंगर सिंह मौके पर पहुंचे।
राजीव गांधी नगर थाना अधिकारी रविंद्र पाल सिंह राजपुरोहित ने बताया- सूचना मिली थी कि कायलाना झील में दो युवक डूब गए हैं। इस पर कायलाना चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से युवकों को बाहर निकालने का काम शुरू किया गया। गोताखोरों ने सुनील और प्रिंस का शव निकाल दिया, जिसे एमजीएच अस्पताल में भिजवाया गया।
एक युवक को तैरना नहीं आता था, दोस्त बोला- मैं सीखा दूंगा
हादसे में बचा युवक महेंद्र ने बताया- हम 8 लोग घूमने के लिए दोपहर में सालावास से आए थे। यहां फोटो शूट करने के लिए झील में उतरे थे। इस दौरान मेरे दोस्त प्रिंस और सुनील नहाने के लिए उतरे गए। दोनों दोस्तों को मैंने मना किया कि पहले फोटो शूट करवाओ, फिर देखते हैं। परंतु वे दोनों जिद पर अड़ गए। प्रिंस अपने साथ सुनील को भी साथ ले गया। सुनील ने कहा- मुझे तैरना नहीं आता है। इस पर प्रिंस बोला- तू मेरे साथ चल, मैं तुझे तैरना सिखा दूंगा। इसके बाद वे दोनों आगे चले गए।
महेंद्र ने कहा- पहले किनारे पर दोनों नहाने लगे। बाद में नहाने के लिए बीच में चले गए। सुनील और प्रिंस ने मुझे भी साथ में नहाने के लिए बुला दिया। इस पर मैं भी नहाने के लिए उतरा तो गड्ढे में मेरा पांव फिसल गया। इस कारण मैं डूबने लगा। इसी दौरान पीछे से एक युवक आया, जिसने मुझे पकड़ कर बाहर खींच लिया। मैंने बाहर निकलकर पीछे देखा, तब तक सुनील और प्रिंस डूब गए थे।
गोताखोरों की टीम बचाने में जुटी
हादसे के बाद गोताखोरों की टीम ने सुनील और प्रिंस का शव निकाला। इस मौके पर सिविल डिफेंस की टीम को भी बुलाया गया है।
वहीं हादसे के बाद बड़ी संख्या में पिकनिक पर आए लोग भी एकत्र हो गए। जिन्हें पुलिस ने घटना स्थल से दूर हटाया। पुलिस की चेतक टीम भी लोगों को बारिश के दौरान पानी से दूर रहने की अपील कर रही है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में साइबर अपराधों पर लगाम का वार

राजस्थान में अवैध घुसपैठ और फर्जी पहचान: बांग्लादेशी महिला और उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी

भाजपा राज में पेपरलीक माफिया को पाला पोसा, सीएम अशोक गहलोत का ताजा हमला


