भारतीय अधिनियम 2005 के तहत पत्नी द्वारा व्यक्ति को कैद करना एक गंभीर अपराध?
उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक पूर्व शिक्षक द्वारा पत्नी द्वारा घर में कैद किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित को मुक्त कराया है।

सौजन्य से:- Navbharat Times
यूपी के हाथरस में एक व्यक्ति 8 दिनों में घर के कमरे में बंद था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को मुक्त कराया। व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी कमरे में बंद करके राजस्थान चली गई।
हाइलाइट्स
12 जुलाई को पत्नी पति को कैद करके घर से गई थी
पड़ोसी ने कमरे में कैद होने की पुलिस को सूचना दी
व्यक्ति ने कहा- साहब हमें वृद्धा आश्रम में छोड़ दें
सूरज मौर्या, हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शहर के मुरसान गेट स्थित मोहल्ला जागेश्वर में पूर्व शिक्षक अशोक कुमार पिछले आठ दिनों से अपने घर के कमरे में बंद हैं। पूर्व शिक्षक का आरोप है कि पत्नी उन्हें प्रताड़ित करती है। इस तरह अक्सर बंद करके चली जाती है और अगर घर पर रहती है, तो बुरी तरह मारपीट करती है। ठीक से खाना तक नहीं देती है। पिछले कई सालों से यह प्रताड़ना झेल रहा हूं। इसमें उसका एक बेटा भी उसका साथ देता है।
पीड़ित अशोक कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी 12 जुलाई 2026 को राजस्थान की बोल कर अपने बेटे के साथ निकली थी। पत्नी चार दिनों का खाना बनाकर रख गई थी, लेकिन आठ दिन बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं आई है। पिछले चार दिनों से परिवार के लोग खिड़की से खाना दे रहे हैं। पत्नी के खौफ के कारण कोई भी ताला नहीं खोल रहा है। इसी एक कमरे में ही शौच जाता हूं। नर्क जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हो गया हूं, क्योंकि मैं आंखों से देख नहीं सकता हूं। अब अगर उससे इस बात की जानकारी होगी कि कमरे का ताला तोड़ दिया है, तो वह मुझे जान से भी मार सकती है। वह बड़ी बेरहम है, मेरे शरीर पर काट जाती है, मेरे बालों को पकड़कर मेरा सिर दीवार में मार देती है।
अंग्रेजी से डबल एमए
पीड़ित अशोक कुमार का कहना है कि वह राजस्थान में स्कूल में टीचर थे। इंग्लिश से डबल MA किया है। कोरोना के समय में नौकरी छोड़कर घर आ गए थे, तभी उनकी आंखों की रोशनी चली गई। दो बेटे हैं, बड़ा बेटा मथुरा रहता है, छोटा साथ में रहता है, तो अपनी मां का साथ देता है। साहब मैं अपनी पत्नी से बहुत पीड़ित हूं, लेकिन क्या करूं मुझे वृद्धा आश्रम छुड़वा दिया जाए, जिससे वह आगे की जिंदगी सुकून और बिना किसी डर के साथ जी सके।
पुलिस ने कमरे का ताला तुड़वाया
इस मामले की जानकारी स्थानीय लोगों ने डॉयल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अपनी मौजूदगी में कमरे का ताला तुड़वाकर पीड़ित पति को घर के कमरे से बाहर निकाला है। वहीं, इस दौरान स्थानीय लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों का कहना कि यह उनका पारिवारिक मामला है, इसमें वह कुछ नहीं कर सकते हैं। कुछ बोल भी देते है, तो इनकी पत्नी झगड़ा करने लगती है।
लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।
अनुभव
यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।
शिक्षा
राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कारोबारी से 1 करोड़ की फिरौती मांगी, पुलिस ने जांच की शुरू

रहस्यमयी गड़े खजानों की पुरानी कहानियां फिर चर्चा में: जयपुर के किलों और हवेलियों के गुप्त तहखाने

इलाज में लापरवाही का आरोप लगा है कोटा अस्पताल को परिजनों ने


