होमकृषिअजमेर में आज-कल बारिश का यलो अलर्ट: सुबह से बादल छाए, तापमान में गिरावट; अब तक 8.16 प्रतिशत ज्यादा बरसात - Ajmer News
कृषि

अजमेर में आज-कल बारिश का यलो अलर्ट: सुबह से बादल छाए, तापमान में गिरावट; अब तक 8.16 प्रतिशत ज्यादा बरसात - Ajmer News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Ajmer - Ajmer Weather Update | Monsoon Rain Yellow Alert & Cloudy Sky अजमेर में आज-कल बारिश का यलो अलर्ट:सुबह से बादल छाए, तापमान में गिरावट; अब तक 8.16 प्रतिशत ज्यादा बरसात - कॉपी लिंक…

Dainik Bhaskar के अनुसार25 अगस्त 2026 को 04:55 am बजे
अजमेर में आज-कल बारिश का यलो अलर्ट:  सुबह से बादल छाए, तापमान में गिरावट; अब तक 8.16 प्रतिशत ज्यादा बरसात - Ajmer News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Ajmer

- Ajmer Weather Update | Monsoon Rain Yellow Alert & Cloudy Sky

अजमेर में आज-कल बारिश का यलो अलर्ट:सुबह से बादल छाए, तापमान में गिरावट; अब तक 8.16 प्रतिशत ज्यादा बरसात

- कॉपी लिंक

अजमेर में पिछले एक सप्ताह से मानसून की गतिविधियां कमजोर बनी हुई हैं। बारिश नहीं होने से दिन में गर्मी और उमस बढ़ गई है। हालांकि मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अगले दो दिनों में मानसून के फिर सक्रि

मंगलवार सुबह से अजमेर शहर में बादल छाए हुए हैं। आसमान में बादल छाए रहने के साथ हवा भी चल रही है। हालांकि बीच-बीच में धूप निकलने से मौसम में उमस बनी हुई है। न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सामान्य से 8.16% ज्यादा बारिश

इस मानसून सीजन में अब तक अजमेर में 396.4 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है। इस अवधि में सामान्य बारिश 366.5 मिमी होनी चाहिए थी। यानी सामान्य से 29.9 मिमी ज्यादा बारिश हुई है। प्रतिशत के हिसाब से अजमेर में अब तक 8.16% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

आज-कल बारिश की संभावना

मौसम विभाग के यलो अलर्ट के मुताबिक मंगलवार और बुधवार को जिले के कुछ हिस्सों में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बादलों की मौजूदगी के बावजूद यदि बारिश नहीं होती है तो उमस और गर्मी का असर बना रह सकता है। वहीं बारिश होने पर तापमान में कुछ गिरावट आने की संभावना है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें