टिकटों को लेकर कांग्रेस में अधिकतर नामों पर बनी सहमति: जयपुर में मीटिंग के बाद लिया निर्णय, 8-10 वार्डों पर संशय बरकरार - Kota News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Congress Ticket Distribution Meeting | Jaipur Kota Ward List Controversy टिकटों को लेकर कांग्रेस में अधिकतर नामों पर बनी सहमति:जयपुर में मीटिंग के बाद लिया निर्णय, 8-10 वार्डों प…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Congress Ticket Distribution Meeting | Jaipur Kota Ward List Controversy
टिकटों को लेकर कांग्रेस में अधिकतर नामों पर बनी सहमति:जयपुर में मीटिंग के बाद लिया निर्णय, 8-10 वार्डों पर संशय बरकरार
- कॉपी लिंक
कोटा कांग्रेस में नगर निगम चुनाव में टिकटों को लेकर अधिकतर नामों पर सहमति बन गई है, लेकिन 8-10 वार्डों पर अभी भी संशय बना हुआ है। जयपुर में रविवार को देर रात तक चली मीटिंग के बाद नामों पर सहमति बनी। यह बैठक देर रात तक अलग-अलग चरणों में आयोजित की गई। प्रदेश सह-प्रभारी पूनम पासवान की अध्यक्षता में हुई इस मैराथन बैठक में कोटा के दोनों जिलाध्यक्षों, विधायकों, पूर्व विधायकों ने भाग लिया।
बैठक के बाद बनी नामों पर सहमति
सुबह सबसे पहले कांग्रेस वॉर रूम में मीटिंग का दौर चला। बैठक के दौरान कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र की आठों विधानसभाओं के बड़े नेताओं से वार्डवार उम्मीदवारों के पैनल जमा कराए गए। संगठन ने रणनीति के तहत जिन वार्डों के पैनल में सिंगल नाम या सर्वसम्मत नाम थे, उन्हें बिना किसी विवाद के सबसे पहले फाइनल कर दिया।
इसके बाद विवादित और बहु-दावेदारों वाले वार्डों पर एक-एक कर चर्चा की गई। कोटा उत्तर, कोटा दक्षिण और लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र के दिग्गज नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में आने वाले वार्डों के टिकट खुद तय करने की बात कही। इस पर प्रदेश संगठन व हाईकमान ने प्रस्ताव दिया कि कुछ वार्डों के टिकट लोकसभा क्षेत्र के जातीय एवं राजनीतिक समीकरणों के आधार पर बांटे जाएं।
हालांकि, स्थानीय नेता अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से ही टिकट बंटवारे की मांग पर अड़े रहे। घंटों चली समझाइश के बाद अधिकांश सीटों पर सहमति बन गई, लेकिन लगभग 8 से 10 वार्डों में देर रात तक अंतिम नाम पर संशय बना रहा।
सीधे कोटा पहुंचेंगे सिंबल
जयपुर में मीटिंग खत्म होने के बाद अब प्रदेश सह-प्रभारी पूनम पासवान सोमवार सुबह सीधे कोटा पहुंचकर प्रत्याशियों को सिंबल सौंपेंगी। वहीं जिन दावेदारों के नाम तय हो चुके हैं, उन्हें संबंधित विधानसभा के विधायक वरिष्ठ नेता फोन कर जानकारी दे रहे हैं। अंतिम समय में टिकट कटने से नाराज होकर निर्दलीय पर्चा भरने वाले कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए भी वरिष्ठ नेताओं की टीमें तैनात की गई हैं।
- जयपुर में भाजपा ने पूर्व-मेयर कुसुम यादव का टिकट काटा: ज्योति खंडेलवाल को मैदान में उतारा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भी लड़ रहे पार्षद का चुनाव
- श्रीगंगानगर के रावला में 2 करोड़ की हेरोइन पकड़ी: एक युवक को हिरासत में लिया, मकान मालिक ने की सुसाइड की कोशिश
- LIVEपार्षद के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन: बीजेपी कांग्रेस ने जारी नहीं की लिस्ट, सूचना दी; जानिए-कैसे रहेंगे पुलिस-प्रशासन के इंतजाम
- जानिए आपका घर किस वार्ड में आता है: परिसीमन के बाद 160 से घटकर 100 वार्ड, 11 सितंबर को होगी वोटिंग; देखें वार्डो की लिस्ट
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर में बिना सूचना के विदेशी नागरिक को ठहराया: 24 घंटे में नहीं दी ऑनलाइन जानकारी; गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ केस दर्ज - Ajmer News

राजस्थान में मॉब लिंचिंग: चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई, 20-25 लोगों ने युवक को इतना पीटा कि चली गई जान

राजस्थान: दिव्या के धरने के बाद ADM तैनात, CI को हटाया गया, जानें मथानिया चुनाव विवाद में अब तक क्या हुआ?


