होमकृषिराजस्थान में अगले 72 घंटे तेज बारिश की चेतावनी: 11 साल में दूसरा सबसे सूखा अगस्त,हवा ने गिराया तापमान - Rajasthan News
कृषि

राजस्थान में अगले 72 घंटे तेज बारिश की चेतावनी: 11 साल में दूसरा सबसे सूखा अगस्त,हवा ने गिराया तापमान - Rajasthan News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Rajasthan Weather Update | Monsoon Break Continues, Dry Spell In State राजस्थान में अगले 72 घंटे तेज बारिश की चेतावनी:11 साल में दूसरा सबसे सूखा अगस्त,हवा ने गिराया तापमान - कॉपी लिंक र…

Dainik Bhaskar के अनुसार1 सितंबर 2026 को 08:33 am बजे
राजस्थान में अगले 72 घंटे तेज बारिश की चेतावनी:  11 साल में दूसरा सबसे सूखा अगस्त,हवा ने गिराया तापमान - Rajasthan News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Rajasthan Weather Update | Monsoon Break Continues, Dry Spell In State

राजस्थान में अगले 72 घंटे तेज बारिश की चेतावनी:11 साल में दूसरा सबसे सूखा अगस्त,हवा ने गिराया तापमान

- कॉपी लिंक

राजस्थान में सोमवार को केवल डूंगरपुर में हल्की बारिश हुई। अन्य सभी जिलों में मौसम साफ रहा। जोधपुर, जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर संभाग में दिनभर धूप रही, लेकिन हवा चलने से तापमान में गिरावट हुई।

अगस्त खत्म होने के साथ ही मानसून का एक तिहाई समय भी बीत गया। इस बार पूरे अगस्त में 68MM से भी कम बरसात हुई, जो पिछले 11 साल में दूसरी बार सबसे कम बरसात होने का रिकॉर्ड है।

मौसम विभाग के अनुसार सितंबर में भी बारिश सामान्य से कम होने की आशंका है। सोमवार को मौसम साफ रहने के बाद तापमान में गिरावट हुई। वहीं, कल से तीन दिन अलग-अलग जिलों में तेज बारिश की चेतावनी है।

प्रदेश में बारिश की स्थिति

मानसून के बड़े अपडेट्स

2 सितंबर से शुरू होगा बारिश का दौर: मौसम केन्द्र जयपुर ने राज्य में आज मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। धूप निकलने और तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। कल 6 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। वहीं, 3 और 4 सितंबर को 10 से ज्यादा जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है।

दूसरी सबसे कम बारिश: अगस्त में सामान्यत: 155MM बारिश होती है। जबकि इस साल केवल 66.2MM पानी ही बरसात है। 11 साल में (वर्ष 2015 से 2025 तक) साल 2023 में सबसे कम बरसात हुई थी, उस समय अगस्त में केवल 30.9MM पानी पूरे प्रदेश में बरसा था। वहीं साल 2015 में 93.9MM, साल 2017 में 84.8MM, साल 2018 में 92MM बारिश हुई थी। जबकि शेष वर्षो में बारिश 100MM से ज्यादा दर्ज हुई। सबसे ज्यादा साल 2024 में 344.6MM पानी बरसा था।

हवा चलने से गिरा पारा: राजस्थान में सोमवार दिनभर मौसम साफ रहा और धूप निकली, लेकिन हवा चलने के कारण तापमान में गिरावट हुई। दिन का सबसे ज्यादा तापमान श्रीगंगानगर में 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

आगे कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान के प्रमुख जिलों में मौसम का हाल

जयपुर: सोमवार को दिनभर आसमान साफ रहा और हल्की धूप रही। दिनभर हल्की हवा चलने से जयपुर में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट हुई। जयपुर में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

कोटा: सोमवार को हल्के बादल छाए। बीच-बीच में धूप निकलती रही। मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अजमेर: सोमवार सुबह से धूप खिली रही। गर्मी और उमस ने परेशान किया। अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मानसून सीजन में अब तक 419.0 मिमी बारिश हुई है। जो कि सामान्य से 34MM ज्यादा है।

जोधपुर:अगस्त के आखिरी दिन मौसम सामान्य रहा। सुबह बादल छाए और हवा चली। अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य तापमान से 0.3 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है।

अलवर: धूप के कारण दिन में गर्मी का असर बना रहा। अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 2 सितंबर से अलवर में हल्की बारिश का अनुमान है। इससे गर्मी-उमस कम होने की संभावना है।

सीकर:सोमवार को दिनभर आसमान साफ रहा। हवा चलने के कारण गर्मी कम रही। अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री और सुबह का न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री दर्ज किया गया है। अभी सीकर में बारिश होने का कोई पूर्वानुमान नहीं है।

उदयपुर: सुबह से ही धूप खिली रही। दिनभर हल्की उमस होने के कारण लोग गर्मी से परेशान रहे। पिछले करीब दो सप्ताह उदयपुर में बारिश भी नहीं हुई है। दिन के तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री रहा।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें