होमक्राइमबाढ़ से बेहद जोखिम में दक्षिण गुजरात, दहानू और तलासरी तहसीलें सबसे ज्यादा प्रभावित
क्राइम

बाढ़ से बेहद जोखिम में दक्षिण गुजरात, दहानू और तलासरी तहसीलें सबसे ज्यादा प्रभावित

गुजरात के दक्षिण गुजरात में भारी बारिश से बाढ़ के हालात हैं, जहां उमरगाम तालुका में 16 घंटों में 43 इंच बारिश दर्ज की गई है। महाराष्ट्र के तटीय पालघर जिले और असम में लाखों लोग प्रभावित हैं।

Dainik Bhaskar के अनुसार24 जुलाई 2026 को 04:17 am बजे
बाढ़ से बेहद जोखिम में दक्षिण गुजरात, दहानू और तलासरी तहसीलें सबसे ज्यादा प्रभावित

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- National

- IMD Rainfall Flood LIVE Photos Update; Gujarat MP UP Alert | Rajasthan Mumbai Delhi Weather News

LIVEभारत से दक्षिण-कोरिया तक 7000KM लंबी बादलों की बेल्ट:गुजरात के उमरगाम में16 घंटे में हुई 43 इंच बारिश, महाराष्ट्र में कई ट्रेनें कैंसिल

- कॉपी लिंक

नई सैटेलाइट इमेज में भारत के हिमालय से दक्षिण कोरिया तक 7 से 10 हजार किलोमीटर लंबी बादलों की बेल्ट दिखाई दे रही है। इससे पूरे देश में भारी बारिश हो रही है। इसी वजह से देश में पिछले 2 दिनों में नॉर्मल से 170-180% बारिश हुई है।

इसे मानसून कन्वर्जेंस जोन कहा जाता है। यह तब बनी जब हिंद महासागर से आई नमी भरी हवाएं एशिया की तरफ आईं। इस वजह से मध्य प्रदेश, राजस्थान, यूपी, पंजाब, बिहार, छत्तीसगढ़ और गुजरात में लगातार 60 घंटे से बारिश हो रही है।

गुजरात के दक्षिण गुजरात में भारी बारिश से बाढ़ के हालात हैं। उमरगाम तालुका में 16 घंटों में 43 इंच बारिश दर्ज की गई है। इससे निचले इलाके डूब चुके हैं।

महाराष्ट्र के तटीय पालघर जिले में बाढ़ के हालात हैं। दहानू और तलासरी तहसीलों के कई गांवों का संपर्क टूट गया है। पश्चिम रेलवे ने एहतियात के तौर पर घोलवड़ और उमरगाम स्टेशनों के बीच रेल यातायात अस्थायी रूप से रोक दिया है।

यूपी में आज 69 जिलों में बारिश का अलर्ट है। उधर, असम में बाढ़ से 6.53 लाख लोग प्रभावित हैं। 24 घंटे में 10 लोगों की मौत हो गई। अब तक मृतकों की संख्या 41 पहुंच गई है।

गुजरात में बाढ़ की 5 तस्वीरें…

देशभर के मौसम से जुड़ी तस्वीरें…

देशभर के मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

- कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के तटीय पालघर जिले में लगातार भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। दहानू और तलासरी तहसीलों के कई गांवों का संपर्क टूट गया है, निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं और बड़े पैमाने पर बिजली आपूर्ति ठप है।

अधिकारियों के मुताबिक अब तक 891 लोगों यानी 218 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया है, जबकि करीब दो लाख लोग बिना बिजली के रह रहे हैं।

जिला कलेक्टर डॉ. इंदु रानी जाखड़ ने बताया कि बुधवार रात से जिले में मूसलाधार बारिश हो रही है। सबसे ज्यादा असर दहानू और तलासरी तहसीलों में पड़ा है। स्थिति को देखते हुए जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों को गुरुवार के लिए बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

- कॉपी लिंक

गुजरात के दक्षिणी जिले वलसाड में भारी बारिश के बीच राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। प्रशासन की मदद के लिए फिलहाल तीन NDRF और पांच SDRF टीमें तैनात हैं। इसके अलावा नई दिल्ली से दो अतिरिक्त NDRF टीमें गुरुवार शाम तक वलसाड पहुंचेंगी।

जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, बचाव और राहत कार्यों को मजबूत करने के लिए 70 जवानों की एक सेना की टुकड़ी भी वलसाड भेजी जा रही है। उनके साथ पांच नावें भी होंगी। इसके अलावा 25 कर्मियों की फायर विभाग की टीम भी मौके पर तैनात की जा रही है।

सभी टीमें जिला प्रशासन के साथ मिलकर बचाव, राहत और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम करेंगी। यह कार्रवाई जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के मद्देनजर की जा रही है।

इसी बीच, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राहत कार्यों की निगरानी के लिए वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। वे प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों की निगरानी करेंगे।

- कॉपी लिंक

महाराष्ट्र में लगातार बारिश के बीच पश्चिम रेलवे ने एहतियात के तौर पर घोलवड़ और उमरगाम स्टेशनों के बीच रेल यातायात अस्थायी रूप से रोक दिया है। रेलवे ब्रिज नंबर 203 पर जलस्तर बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया। इसके चलते मुंबई सेंट्रल से अहमदाबाद और गांधीनगर जाने वाली कई प्रमुख ट्रेनें गुरुवार को रद्द कर दी गई हैं।

इस रूट पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद गुजरात सुपरफास्ट एक्सप्रेस, मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर कैपिटल-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस और मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल शताब्दी एक्सप्रेस गुरुवार को नहीं चलेंगी।

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का ताजा स्टेटस जांचने और रेलवे की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं का पालन करने की अपील की है।

- कॉपी लिंक

जम्मू और कश्मीर के अखनूर में चिनाब नदी का जलस्तर थोड़ा कम हुआ है, लेकिन प्रशासन अभी भी अलर्ट पर है। नदी 31.0 फीट के जलस्तर पर बह रही है और 145,000 क्यूसेक पानी का बहाव हो रहा है, जो 32 फीट के अलर्ट स्तर के करीब है। अधिकारियों ने लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है।

- कॉपी लिंक

जम्मू पुलिस और स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) ने तवी नदी में फंसे दो लोगों का रेस्क्यू किया। दोनों पशु चराने प्राम्ब्ली इलाके में गए थे, तभी अचानक जलस्तर बढ़ गया और दोनों लोग फंस गए।

- कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के नासिक में देर रात से हो रही भारी बारिश के कारण गोदावरी नदी उफान पर है। नदी का पानी रामकुंड समेत किनारे स्थित कई मंदिरों में घुस गया है।

- कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ के मध्य और उत्तर हिस्से के कई जिलों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

गुजरात के तापी जिले के व्यारा में भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन गए। तालाब से पानी छोड़े जाने और मिंढोला नदी के उफान पर आने से निचले इलाके में पानी भर गया, जिससे शहर में लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।

सूरत में सुबह 4 बजे से 8 बजे के बीच 4 इंच बारिश हुई। ऊपरी इलाकों में भारी बारिश के कारण भेड़ावल और सीमादा नदियां उफान पर हैं। अन्य नदियां भी खतरनाक स्तर पर बह रही हैं। सूरत में नदियों के किनारे रहने वाले 2,244 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

आज यानी 23 जुलाई मध्य गुजरात के 3 जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट है। वहीं 11 जिलों में ऑरेंज और 10 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

जालंधर में सुबह से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। चंडीगढ़ और पंजाब के 23 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें..

- कॉपी लिंक

हरियाणा में मानसून सीजन की शुरुआत के बाद से बारिश का ग्राफ उम्मीद से कम रहा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में 1 जून से 16 जुलाई तक औसत से 24 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

राजस्थान में बुधवार को इस सीजन की सबसे भारी बारिश हुई। ब्यावर में कल रिकॉर्ड 9 इंच पानी बरसा, जो इस मानसून सीजन में अब तक की सबसे ज्यादा बारिश है। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

यूपी में आज 69 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इसमें 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं पिछले 10 दिनों से हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं। किनारों पर बसे गांवों में पानी घुस गया है। सड़कों और खेतों में मगरमच्छ दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

मौसम विभाग ने आज उत्तर बिहार के 9 जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं, पटना समेत 21 जिलों में बादल छाए रहेंगे। बाकी 8 जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। धूप निकलने से उमस भरी गर्मी अधिक महसूस की जाएगी। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

24 जुलाई:

सेंट्रल महाराष्ट्र में ओरेंज अलर्ट है। ईस्ट राजस्थान में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश का अलर्ट है।

बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा, आंध्रप्रदेश में यलो अलर्ट है।

कर्नाटक, तेलंगाना और कोस्टल आंध्रप्रदेश में तेज हवाएं चल सकती हैं।

25 जुलाई:

मध्यप्रदेश,वेस्ट राजस्थान,पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, नगालैंड, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट है।

छत्तीसगढ़ और ईस्ट राजस्थान में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है।

मराठवाड़ा, सेंट्रल महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ईस्ट उत्तरप्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

- कॉपी लिंक

Topics:

- पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन की सजा पर फैसला टला: 27 जुलाई को होगी बहस; 2020 दिल्ली दंगों में IB अफसर अंकित शर्मा की हत्या का मामला

- LIVEसरकार बोली-कॉकरोच पार्टी को 4 बार बातचीत के लिए बुलाया: CJP ने कहा- बात करनी है तो जंतर-मंतर आएं; कल देशभर में प्रदर्शन का ऐलान

- वांगचुक बोले- 25 दिन बीते, अभी भी जिंदा हूं: सरकार से भरोसा मिला तो आज ही अनशन तोडूंगा;जंतर-मंतर पर कॉकरोच पार्टी का धरना जारी

- संसद के बाहर NDA-इंडिया ब्लॉक आमने-सामने, VIDEO: प्रियंका नारे लगाते NDA सांसदों के पास पहुंचीं, सुरक्षाकर्मियों ने रोका; लोकसभा-राज्यसभा कल तक स्थगित

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें