होमक्राइमबारिश और बाढ़: देश के प्रति मौसम की देनदारी, सुरक्षा और राहत कार्य
क्राइम

बारिश और बाढ़: देश के प्रति मौसम की देनदारी, सुरक्षा और राहत कार्य

बारिश और बाढ़ की स्थिति देश के कई हिस्सों में गंभीर हो गई है, जिससे लोगों के लिए जान और माल ki सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बन गई है। मौसम विभाग और राहत कार्यों द्वारा प्रभावित इलाकों में निवासियों की सुरक्षा और मदद की जा रही है।

Dainik Bhaskar के अनुसार20 जुलाई 2026 को 01:31 pm बजे
बारिश और बाढ़: देश के प्रति मौसम की देनदारी, सुरक्षा और राहत कार्य

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- National

- IMD Rainfall Flood LIVE Photos Update; MP UP Rajasthan Weather Alert | Mumbai Delhi Monsoon 2026

LIVEदेश के 70% हिस्से में बादल छाए:25 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, यूपी में 40 मंदिर डूबे; असम में बाढ़ से 5 की मौत

- कॉपी लिंक

इसरो की सैटेलाइट तस्वीरों के मुताबिक देश के करीब 70% हिस्से में मानसूनी बादल छाए हुए हैं। अगले 25 जुलाई तक उत्तर, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत समेत देश के 60% से ज्यादा हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना है। इस मानसून सीजन में देशभर में बारिश सामान्य से 24% कम हुई है।

असम में लगातार बारिश के कारण सोमवार को बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई। राहत और बचाव कार्यों के लिए सेना तैनात की गई है। वहीं, कई इलाकों में रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के मुताबिक, बाढ़ से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है और 57,100 से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।

इधर, यूपी में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। वाराणसी और प्रयागराज में घाटों की सीढ़ियां डूब गई हैं। काशी में दशाश्वमेध से लेकर पंचगंगा घाट तक रत्नेश्वर महादेव मंदिर समेत 40 छोटे मंदिरों में पानी घुस गया है।

वहीं, राजस्थान में मानसून पर ब्रेक लगने के बाद गर्मी बढ़ने लगी है। बीकानेर संभाग के तीन जिलों में रविवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। राज्यभर में कहीं भी तेज बारिश नहीं हुई।

मौसम विभाग ने सोमवार के लिए राज्य के 24 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है, जो अगले तीन दिनों तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

20 जुलाई को देश के ऊपर छाए बादलों की सैटेलाइट इमेज

देशभर के मौसम से जुड़ी तस्वीरें…

लाइव अपडेट्स

- कॉपी लिंक

असम के ऊपरी हिस्सों में लगातार बारिश के कारण सोमवार को बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई। राहत और बचाव कार्यों के लिए सेना को तैनात करना पड़ा। वहीं, कई इलाकों में रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

- कॉपी लिंक

असम के चराइदेव में नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) और सेना की टीमों को तैनात किया गया है, साथ ही प्रभावित निवासियों की सुरक्षा के लिए राहत कार्य भी चल रहे हैं। रविवार रात सरमा ने कहा कि राज्य सरकार ने सेना और वायु सेना से बाढ़ से प्रभावित कई जिलों से बाढ़ पीड़ितों को निकालने में स्थानीय प्रशासन की मदद के लिए तैयार रहने का अनुरोध किया है।

- कॉपी लिंक

असम में बाढ़ की स्थिति और खराब हो गई। मदद के लिए सेना के जवानों को तैनात करना पड़ा। इलाके में रेल यातायात भी प्रभावित हुआ और कई ट्रेनों का रूट बदला गया, उन्हें रद्द किया गया या बीच में ही रोक दिया गया। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, इस साल बाढ़ से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। प्राधिकरण ने बताया कि चराइदेव, धेमाजी, डिब्रूगढ़, जोरहाट, शिवसागर, तिनसुकिया और उदलगुरी जिलों में 57,100 से ज़्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

- कॉपी लिंक

जम्मू और कश्मीर में भारी बारिश हो रही है। इससे श्रीनगर के कई इलाकों में जलभराव के हालात बन गए हैं।

- कॉपी लिंक

उत्तराखंड के ऋषिकेश में भारी बारिश के अलर्ट के बीच गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। एसडीआरएफ, वॉटर पुलिस और आपदा राहत टीमों ने ऋषिकेश, मुनि की रेती और लक्ष्मण झूला के संवेदनशील घाटों से श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

- कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद सलाल बांध के सभी गेट खोल दिए गए हैं। इसके चलते चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ गया है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और नदी-नालों के पास न जाने की अपील की है।

- कॉपी लिंक

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई जगह लैंडस्लाइड हुआ है। इसके चलते केदारनाथ हाईवे पर मलबा आने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। प्रशासन ने मलबा हटाने और सड़क को साफ करने का काम शुरू कर दिया है। यात्रियों से मौसम सामान्य होने तक सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

- कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के कटरा में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम के कारण वैष्णो देवी यात्रा लगातार दूसरे दिन भी स्थगित रही। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने यात्रा पर रोक जारी रखी है।

- कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में तेज बारिश के बाद अचानक आई फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी। साज इलाके में सड़क निर्माण कंपनी का क्रशर और हॉट मिक्स प्लांट बाढ़ की चपेट में आ गया।

बाढ़ के तेज बहाव में ट्रक, डंपर, जेसीबी समेत कई मशीनें बह गईं। कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे में कई करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

- कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मेंढर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

- कॉपी लिंक

हरियाणा में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के चंडीगढ़ केंद्र ने 20 से 22 जुलाई के बीच प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

यूपी में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। सोमवार सुबह से पूरे प्रदेश में बादल छाए हैं। लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, अयोध्या समेत 10 शहरों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने आज पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 69 शहरों में भारी बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

एमपी के लगभग 90% हिस्से में अगले 4 दिन यानी, 23 जुलाई तक हल्की बारिश का दौर बना रहेगा। इस बीच 4 से 5 जिलों में भारी बारिश यानी, हेवी रेन हो सकती है। सोमवार को दमोह, मंडला और डिंडौरी में भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि भोपाल, इंदौर समेत 47 जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

21 जुलाई:

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल में भारी बारिश का रेड अलर्ट है।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

पूर्वी यूपी, बिहार, असम, मेघालय और सिक्किम, बंगाल, पूर्वी राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और महाराष्ट्र में भी भारी बारिश होगी।

कर्नाटक और तेलंगाना में तेज हवाएं चल सकती हैं।

22 जुलाई:

जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल में भारी बारिश का रेड अलर्ट है।

दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, असम, मेघालय और सिक्किम, बंगाल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा नगालैंड और केरल में भारी बारिश होगी।

- कॉपी लिंक

Topics:

- LIVEपुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी समर्थकों को जंतर-मंतर से हटाया: CJP बोली- पुलिस ने निहत्थे लोगों को पीटा; संसद मार्च में भी लाठीचार्ज, आंसू गैस दागी

- चढ़ावा चोरी, पेपर लीक को लेकर संसद में हंगामा: खड़गे बोले- जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से बच्चों की आवाज दबा रही सरकार

- दिल्ली हाईकोर्ट बोला–वांगचुक को इलाज के लिए उठाना गलत नहीं: पत्नी ने कहा– विपक्षी नेता संसद में मुद्दा उठाने का वादा करें तो सोनम अनशन खत्म कर देंगे

- मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, 40 पार्टियां शामिल हुईं: राज्यसभा में अमित शाह पेश करेंगे वंदे मातरम से जुड़ा बिल, चर्चा के लिए 4 घंटे तय

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें